>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में सैकड़ों प्राध्यापकों की नियुक्ति, विद्यार्थियों को बड़ी राहत Thursday 01 February 2024 08:50 AM UTC+00 श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ सहित प्रदेश के स्कूलों में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले हिन्दी विषय की पढ़ाई करवाने के लिए स्कूल शिक्षा में 1199 प्राध्यापक की नियुक्ति कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्राध्यापकों की दो से पांच जनवरी 2024 तक शिक्षा निदेशालय स्तर पर 1408 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर विद्यालय आवंटन किया गया था जबकि इनकी नियुक्ति में देरी की जा रही थी। निदेशालय ने अब प्रदेशभर में 1199 हिंदी प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी है। राज्य के स्कूलों में हिंदी प्राध्यापकों के 3610 पद रिक्त चल रहे हैं। नई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बावजूद कुछ पद रिक्त रहेंगे। इसका मुख्य कारण है कि पिछले तीन साल से हिंदी प्राध्यापकों की डीपीसी नहीं होना है। श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ सहित राज्य भर में स्कूल शिक्षा के प्राध्यापकों की नियुक्ति के आदेश निदेशालय से जारी हुए हैं। रिक्त पदों पर इनकी नियुक्ति की जा रही है।
चुनाव से पहले की जानी थी इनकी नियुक्ति यह भी पढ़ें : रोटा वायरस की नई वैक्सीन लांच, देने का तरीका भी बदला बाहरी राज्यों की डिग्री की होगी जांच यह भी पढ़ें : 'ड्रेस कोड' विवाद के बीच अब 'रेडीमेड यूनिफॉर्म' को लेकर जारी हुए ये आदेश |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
