>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान के शिक्षा मंत्री के ये बड़े पांच फैसले, जो है चर्चा में Wednesday 31 January 2024 10:20 AM UTC+00 राजेश दीक्षित
राज्य के सरकारी व निजी स्कूल में 15 फरवरी को सूर्यनमस्कार किया जाएगा। इस दिन सूर्यसप्तमी भी है। इस दिन सूर्य नमस्कार एक साथ करने का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।
पिछले दिनों हवामहल विधायक बालमुंकदाचार्य ने एक स्कूल में हिजाब पहनकर आई स्कूली छात्राओं के हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई थी। इसके विरोध में स्कूली छात्राओं ने विधायक के खिलाफ जयपुर में रास्ता रोक विरोध जताया। यह मामला उछला तो मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के साथ ही शिक्षा मंत्री ने भी इस पर बयान दिया। शिक्षा मंत्री का कहना है कि स्कूलों में सभी को ड्रेस कोड में आना चाहिए। वरना कार्रवाई की जाएगी। दिलावर ने यहां तक कहा कि स्कूलों में जो कोई भी ड्रेस कोड का उल्लंधन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिन स्कूलों में सरस्वती मां की मूर्ति या चित्र नहीं होगा, वहां भी कार्रवाई की जाएगी। 4-चला दूंगा बुलडोजर नागौर जिले के परबतसर में गणतंत्र दिवस समारोह में शराब पीकर आए एक शिक्षक को निलम्बित करने के बाद कहा था, कि शिक्षक मर्यादा में रहें। वे अनैतिक आचरण करते हुुए पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही साथ ही उनकी सम्पत्ति पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। जब मैं अखबार में पढ़ता हूं कि स्कूल में बालिका के साथ शिक्षक की ओर से गलत व्यवहार किया गया है, तो बहुत दुख होता है। ऐसे व्यक्ति को निलम्बित करने के बाद बर्खास्त किया जाएगा और उसकी प्रोपर्टी पर बुलडोजर भी चलाऊंगा। चाहे फिर मुझे फांसी हो जाए। जोधपुर, जैसलमेर की तरफ के एक अधिकारी ने एक रबर बैंड की खरीद 500 रुपए प्रति बैंड की दर से की है। इस मामले की जांच शुरू करवा दी है। वादा करता हूं दोषी अधिकारी को छोडूंगा नहीं। सजा दिलवाकर रहूंगा। विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा।
|
राजस्थान में खेलों के साथ जेलों का भी छाया मुद्दा, नए जिलों में जेल बनाने से ये होगा समाधान Wednesday 31 January 2024 10:26 AM UTC+00 राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को ओलम्पिक खेलों में भ्रष्टाचार के साथ ही जेलों से आपराधिक गतिविधियां चलने का मुद्दा छाया रहा। कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि आबादी क्षेत्र में आ गई जेलों को तो शहरों से बाहर करना ही पडेगा, इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि क्यों न संभाग मुख्यालयों से इसकी शुरूआत की जाए। मंत्री ने जेलों में कैदियों-बंदियों की संख्या ज्यादा होने के मुद्दे पर कहा कि नए जिलों में जेल बनेंगी तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। |
PMDD: सिर्फ पीरियड्स का दर्द नहीं, महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी Wednesday 31 January 2024 10:34 AM UTC+00 | Tags: health दुनिया भर में 31 मिलियन महिलाएं और लड़कियां प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से ग्रस्त हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो मासिक धर्म से पहले के हफ्ते में महिलाओं के मनोदशा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। पीएमडी से ग्रस्त महिलाओं को डिप्रेशन, चिंता, स्तन में दर्द, जोड़ों में दर्द और ध्यान लगाने में कठिनाई जैसी समस्याएं होती हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ थॉमस रेली का कहना है कि प्रभावित महिलाओं की संख्या 1.6 प्रतिशत से भी ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कहा, "क्योंकि निदान के लिए बहुत सख्त नियम हैं, इसलिए यह संभवतः पीएमडी के आजीवन प्रसार का एक कम अनुमान है, और कई और महिलाओं और लड़कियों का निदान नहीं हो पाया है। फिर भी, आंकड़े इस बात पर जोर देते हैं कि किसी दिए गए समय पर अभी भी पीएमडी से ग्रस्त महिलाओं का एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक है, जो आत्मघाती विचारों से दृढ़ता से जुड़ा हुआ है।" शोधकर्ताओं ने छह महाद्वीपों के 44 अध्ययनों में 50,659 महिला प्रतिभागियों के डेटा का इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि यह डेटा बीमारी के बारे में कई पूर्वधारणाओं को चुनौती देता है, जिसमें यह शामिल है कि यह 'सामान्य' मासिक धर्म के लक्षणों का एक चिकित्सीकरण है, या यह एक 'पश्चिमी संस्कृति-बद्ध सिंड्रोम' था। क्लेयर नॉक्स, एक संगठनात्मक मनोवैज्ञानिक, जिन्होंने पेपर का सह-लेखन किया है और उन्होंने खुद पीएमडी का अनुभव किया है, ने कहा, "ऐसी दुनिया में जहां हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और भलाई महत्वपूर्ण है, यह खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में लगभग 31 मिलियन महिलाएं प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, एक ऐसी स्थिति जो उनके दैनिक जीवन को गहराई से प्रभावित करती है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।" मुख्य बिंदु: - दुनिया भर में 31 मिलियन महिलाएं पीएमडी से ग्रस्त हैं। Tags:
|
JLF 2024: कल से शुरू होगा 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल', पहले दिन ये बड़े चेहरे करेंगे शिरकत Wednesday 31 January 2024 10:52 AM UTC+00 Jaipur Literature Festival: हर साल जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस साल का JLF होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाला है जिसमें 5 दिन तक देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। 1 फरवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल का कल पहला दिन है। पहले दिन गुलजार, अजय जडेजा, रघुराम राजन, एस.वाई कुरैशी, मैल्कम टर्नबुल समेत कई लोग शिरकत करेंगे। इसमें एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इस फेस्टिवल में 100 रुपए से लेकर 56 हजार तक के पास है, जिसमें अलग-अलग प्रकार की सुविधाएं होगी। |
Manvendra Singh Accident : मानवेंद्र सिंह की कार एक्सीडेंट में नया अपडेट, जानें कौन चला रहा था कार Wednesday 31 January 2024 11:09 AM UTC+00 Manvendra Singh Car Accident : जयपुर। पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कार के हादसे में नया अपडेट आया है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पूरा हादसा कैद हो गया। दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम नौगांवा के समीप सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर भी घायल हो गए। इन तीनों को अलवर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां से बुधवार को मानवेंद्र सिंह जसोल को गुरुग्राम शिप्ट कर दिया गया है। हादसे का सामने आया वीडियो यह भी पढ़ें : देखें कैसे हुआ मानवेंद्र सिंह की कार का भीषण सड़क हादसा? पूर्व सांसद खुद गाड़ी चला रहे थे शिव विधायक भाटी पहुंचे अस्पताल |
भारत में 80% ग्लूकोमा के मामले नहीं पकड़े जाते, जानें कैसे बचें आंखों की रोशनी Wednesday 31 January 2024 11:24 AM UTC+00 | Tags: health दिल्ली: आंखों की रोशनी छीन लेने वाली बीमारी ग्लूकोमा के 80% मामले भारत में नहीं पकड़े जाते, ये चौंकाने वाला खुलासा डॉक्टरों ने किया है। ग्लूकोमा दुनिया में अंधेपन का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। इस बीमारी में आंख की नस खराब हो जाती है, जिससे धीरे-धीरे दिखना कम होता है। परेशानी ये है कि ग्लूकोमा के शुरूआती लक्षण नहीं होते, इसलिए इसका पता लगा पाना मुश्किल होता है। जानिए ग्लूकोमा के बारे में: - आंखों की नस को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी है ग्लूकोमा। - धुंधला दिखना कैसे करें बचाव: - 40 साल से ऊपर के लोगों को साल में एक बार आंखों का पूरा चेकअप करवाना चाहिए। Tags:
|
जेएलएफ 2024: पहले ही सेशन से होगा 'गुलजार', पढ़ें खास सेशन की पूरी सूची Wednesday 31 January 2024 11:42 AM UTC+00 JLF 2024 : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। फेस्टिवल के 17वें एडिशन के साथ दुनियाभर के लेखकों की जमात जयपुर में जुट गई है। एक नहीं, कई भाषाओं की किताबों और उनके लेखकों से मिलने का यह एक बड़ा मौका है। साहित्य में भी लेखन ही नहीं, फिल्म, संगीत, नृत्य की कलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। और सबसे खास बात है इसके पहले ही सेशन की, जो वैन्यू को गुलजार कर देगा। गुरुवार सुबह 11 बजे पहले सेशन BAAL-O-PAR: THE BEATING HEART OF POETRY में बॉलीवुड के लिजेंडरी गीतकार गुलजार अपनी आवाज में गीत, गज़ल सुनाएंगे। गुलजार को सुनने हर साल यहां बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचते हैं। गुलजार के साथ यह सुबह यों भी खास होने वाली है कि जानी-मानी उर्दू की कलमकार रक्षंदा जलील बात करने वाली हैं। वैन्यू का सबसे बड़ा मंच इसके लिए तैयार है। फ्रंट लोन में कार्यक्रम में जाती सर्दी की खिलखिलाती धूप में गज़ल, गीत का सुकून बिखरेगा। उद्घाटन करेंगी उपमुख्यमंत्री पहले दिन के खास सत्र 1. सुबह 11 बजे मुगल टेंट में MUSICALLY SPEAKING: THE CHORDS OF MUGHAL INDIA 2. सुबह 12 बजे फ्रंट लॉन में BREAKING THE MOULD: REIMAGINING THE ECONOMIC FUTURE 3. दोपहर 1 बजे फ्रंट लॉन में CRICKET: THE SPIRIT OF THE GAME 4. दोपहर 2 बजे फ्रंट लॉन में THE GREAT EXPERIMENT: DEMOCRACY, ELECTIONS AND CITIZENSHIP 5. दोपहर 3 बजे फ्रंट लॉन में LESSONS IN CHEMISTRY 6. दोपहर 3 बजे मुगल टेंट में WILD WOMEN: SEEKERS, PROTAGONISTS AND GODDESSES IN SACRED INDIAN POETRY सत्र में साहित्य अकादमी विजेता Arundhathi Subramaniam से बात करेंगे मालाश्री लाल 7. दोपहर 3 बजे दरबार हॉल में FORGOTTEN FOODS: QISSAS AND RECIPES सत्र में 8. शाम 4 बजे बैठक में पत्रिका की ओर से प्रायोजित सत्र THE PERFUME PROJECT: JOURNEYS THROUGH INDIAN FRAGRANCE में Divrina Dhingra से बात करेंगे John Zubrzycki 9. शाम 5.30 बजे मुगल टेंट में WRITING WAR सत्र में 10. शाम 5.30 बजे दरबार हॉल में THE SACRED TREES OF INDIA सत्र में |
JLF में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स को मात्र 100 रुपए में मिलेगी एंट्री Wednesday 31 January 2024 12:19 PM UTC+00 1 फरवरी से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज हो रहा है, जिसको लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। होटल क्लार्क्स आमेर में 5 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश विदेश से बड़ी हस्तियां आ रही हैं जहां स्टूडेट्स को मात्र 100 रुपए में एंट्री मिलेगी। यदि आप भी इसमे जाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन, प्रोग्राम लिस्ट से लेकर पार्किंग सारी जानकारियां आज हम आपको बताने वाले हैं।
आ रहे हैं ये नामी हस्तियां
- अजय जडेजा (पूर्व इंडियन क्रिकेटर) स्टूडेंट्स को मात्र 100 रुपए में एंट्री, ऐसे बुक करें टिकट - स्टूडेंट्स को मात्र 100 रुपए में 5 दिन का पास दिया जा रहा है, जिसमें वे सभी सेशंस और पार्टिसिपेंट्स वाली जगहों पर एक्सेस कर पाएंगे। - साथ ही आप ऑन द स्पॉट होटल क्लार्क्स आमेर के बाहर एंट्री गेट पर रजिस्ट्रेशन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं। यहां कर सकेंगे पार्किंग
और क्या होगा खास - बच्चों के लिए नंद घर, जहां डांस, लिटरेचर, स्टेंडअप कॉमेडी, राइटर सहित अन्य विषयों पर बच्चों से एक्सपर्ट रूबरू होंगे। - बुक स्टोर, यहां देश-दुनिया के नामचीन साहित्कारों की लाखों की संख्या में बुक मिलेगी। ठहरने के लिए ये होटल्स हैं बेस्ट -अगर आप दूर दराज के इलाकों से आ रहे हैं तो आप फेस्टिवल वेन्यू के नजदीक स्थित होटल्स शाहपुरा रेजीडेंसी, सरोवर प्रीमियर, क्लार्क्स आमेर, द ललित, हयात प्लेस में ठहर सकते हैं। देखें तैयारियों की कुछ झलकियां फोटो- दिनेश डाबी ![]() ![]() ![]() ![]() |
जयपुर के यश भराडिया ने जीती ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता Wednesday 31 January 2024 12:45 PM UTC+00 जयपुर। प्रथम ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (Dhundhadh Cup International FIDE Rapid Rating Chess Tournament) जयपुर के प्रताप नगर में हाल ही आयोजित हुई। इस प्रथम ढूंढ़ाड़ कप अंतर्राष्ट्रीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जयपुर के यश भराडिया विजेता बने। पांचवीं वरीयता प्राप्त यश ने देशभर से आए 348 खिलाड़ियों के बीच 9 राउंड में खेली प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए 9 अंकों के साथ ट्राॅफी और 20,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सोहम दातार रहे। सोहम को उपविजेता की ट्राॅफी और 15,000 रुपए की इनामी राशि मिली। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के यशपाल अरोड़ा रहे। उन्हें 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 5 वर्ष के खिलाड़ी सहित 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी भी थे। महिला वर्ग में अनुष्का जैन प्रथम स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर याशिका सिंह रहीं और तीसरे स्थान पर श्रेष्ठा जैन रही। समारोह में जयपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक भार्गव को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा, अमित गुप्ता और कैलाश डाड ने पुरस्कार वितरित किए। मुख्य पृष्ठ आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने प्रतियोगिता का ब्यौरा दिया। आयोजन सचिव कृष्ण गोपाल शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया और आशा भार्गव ने समारोह का संचालन किया। |
Rajasthan News : परीक्षा सेंटर के बाहर इंतजार करते रहे दादा, पोती अपने प्रेमी के साथ भागी! Wednesday 31 January 2024 12:54 PM UTC+00 जयपुर। राजधानी के आदर्श नगर थाने में अलवर निवासी बुजुर्ग ने अपनी 18 साल की पोती की मिसिंग रिपोर्ट दी है। दो दिन तक पोती को परिजन तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे। अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा का रहने वाला एक युवक भी गायब बताया जा रहा है। पुलिस तमाम तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अलवर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पिछले सात-आठ महीनों से अपनी पोती के पास बजाज नगर इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पोती जयपुर में पढ़ रही थी। परीक्षा हॉल में पहुंचने से पहले हो गई रफूचक्कर यह भी पढ़ें : रिश्तेदार के घर से ज्वेलरी और कैश समेटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी युवती, जानें पूरा मामला दादा कॉलेज के बाहर ही इंतजार करते रहे। तीन घंटे बीतने के बाद सभी बच्चे चले गए, लेकिन पोती बाहर नहीं आई तो दादा ने अंदर जाकर पता किया। वहां से मालूम चला कि पोती परीक्षा देने ही नहीं आईं। अलवर निवासी परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई। वे जयपुर पहुंचे और अब आदर्श नगर पुलिस की शरण में आए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा निवासी विजय गुर्जर की तलाश जारी है। |
निरस्त वरीयता सूची के आधार पर 150 चहेते इंजीनियरों को दो-दो पदोन्नति Wednesday 31 January 2024 01:04 PM UTC+00
जल संसाधन विभाग में 1999 में निरस्त हो चुकी अस्थायी वरीयता सूची को आधार बना कर 150 चहेते इंजीनियरों को दो-दो पदोन्नति देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रिटायर्ड इंजीनियरों ने 24 जनवरी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में सहायक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता के पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी हुई। इसके बाद वर्ष 2018 में विभाग के इंजीनियरों ने 2014 की डीपीसी को 1999 में निरस्त हो चुकी अस्थायी वरीयता सूची के आधार पर रिव्यू कर दिया। निरस्त वरीयता सूची में सहायक अभियंता के 1918 पद बताए गए और 2010 से सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पदों को आधार बना कर चहेते इंजीनियरों को एक साथ दो-दो पदोन्नति दे दी गईं।
|
दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे होगी राशन की होम डिलीवरी Wednesday 31 January 2024 01:10 PM UTC+00 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रदेश के वह परिवार जिनके सभी सदस्य 18 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु के हों या विशेष दिव्यांगजन हैं। ऐसे परिवारों को राशन की समय पर निशुल्क होम डिलीवरी की जाएगी। साथ ही राशन की दुकानों पर जल्द ही आइरिस मशीनें लगाई जाएंगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को मंत्रालय भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और उपभोक्ता मामलात विभाग की समीक्षा बैठक यह निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों पर योजना के होर्डिंग्स एवं सेल्फी प्वाइंट लगाए जाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने 'राजस्थान कृषक समर्थन योजना' के अंतर्गत प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाने वाली गेहूं की खरीद पर किसानों को 125 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की प्रभावी क्रियान्विति के निर्देश दिए हैं। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत, विशिष्ट शासन सचिव राजेन्द्र विजय, निगम के प्रबन्ध निदेशक परमेश्वर लाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 100 दिन की कार्ययोजना की समीक्षा गोदारा ने विभाग में स्वीकृत व रिक्त पदों, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं और विभाग की 100 दिवसीय कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य निगम के अधिकारियों से पॉस एवं आइरिस मशीनों के वितरण एवं अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली। गोदारा ने उपभोक्ता मामलात विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए सोशल, प्रिंट व लोक मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक जागरुकता फैलाई जाए। उन्होंने राज्य व जिला उपभोक्ता आयोग में दर्ज प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़ें-सीएम भजन लाल का तंज, कहा-न पर्ची की न खर्ची की, यह सरकार धरती की |
Basant Panchami: 19 साल बाद बसंती पंचमी और वेलेंटाइन-डे एक साथ, बन रहे शुभ संयोग Wednesday 31 January 2024 01:15 PM UTC+00 जयपुर। माघ शुक्ल पंचमी पर 14 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। करीब 19 साल बाद इस बार बसंत पंचमी के दिन ही वेलेंटाइन डे आ रहा है। वहीं इस दिन पंचमी, तिथि, रेवती नक्षत्र के साथ चतुग्रही योग भी बन रहे हैं। बसंत पंचमी का अबूझ सावा होने से इस दिन विवाह सहित मांगलिक आयोजनों की धूम रहेगी। इस बार बसंत पंचमी पर वेलेंटाइन डे होने से यह दिन खास हो गया है। इस दिन विवाह को लेकर युवा उत्साहित नजर आ रहे है। विवाह आयोजन से जुड़े लोगों की मानें तो बसंत पंचमी पर जिले में एक हजार से अधिक शादियां हो रही है। वहीं बसंत पंचमी पर विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। परंपरा में धर्म, अर्थ व पुरुषार्थ का बड़ा महत्व चतुष्ग्रही योग का निर्माण
यह भी पढ़ें : अब सात दिन में पानी कनेक्शन, टंकियों की सफाई पर ऑनलाइन नजर सौ साल बाद विशेष योग |
Aaj Ka Rashifal 1 February : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे, बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य Wednesday 31 January 2024 01:16 PM UTC+00 आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स ![]() ज्योतिर्विद पं. मुकेश भारद्वाज अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में जहां एक ओर सभी कार्यों को करने के लिए प्रबंधकीय दक्षता की ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहेगी। वहीं दूसरी ओर भावनात्मक चीजों में सही संतुलन और उन पर आधारित कार्यों को लेकर के भी सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। इस तरह से आज का दिन एक बेहद संतुलित और विशिष्ट दर्ज की सफलता दिलाने वाला हो सकता है। यह उन लोगों के लिए और बेहतर हो सकता है जो अपने कार्यों में भावनात्मक दृष्टिकोण पहले से ही सामाजिक करके चलते हैं। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन ) मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक कार्यों के लिए ने केवल बेहतर है बल्कि अगर कहीं साहस और आपस में किसी कार्य को लेकर सम्मिलित दृष्टिकोण की आवश्यकता है तो उसे भी आज प्रकृति की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है। आज उन सभी लोगों को जो अपने भावनात्मक रिश्तों को बेहतर करने या बातचीत के जरिए आगे बढ़ाने या किन्हीं कर्म से अगर पिछले दिनों उन में नकारात्मकता आ गई है तो उसे समाप्त करने के लिए आज के दिन का उपयोग कर सकते हैं। सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर तीव्र गति से कार्यों को पूरा करने का रह सकता है। आज जहां एक और सूर्य की प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा की सूक्ष्म दृष्टि भी उपलब्ध रहेगीं ऐसे में साहस और सुखद दृष्टि और भावनात्मक केयर से जुड़ा होगा। आज का दिन कार्यस्थल पर न केवल उत्साहजनक रहेगा बल्कि पिछले कार्यों को पूरा करते हुए नए कार्यों की सही रूपरेखा बनाने और हाथ में जो कार्य हैं। उनको बेहद सटीक और बेहतर प्रबंधन के साथ करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान कर रहा है। सावधानी केवल यह रखती है कि ने ज्यादा कठोरता और नए ज्यादा भावुकता यानी दोनों है। आज के दिन में तो किसी एक पक्ष को अधिक काम में न लेने का ध्यान रखना होगा।
विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह अधिक परिश्रम भरा हो सकता है। जहां एक ओर काल्पनिक कार्यों, मित्रता व भावनात्मक कॉसेस पर काम करने का मन करेगा। वहीं दूसरी ओर आगामी प्रतियोगिता व परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। पिछले एग्जाम में जो कमी रह गई थी उसे पूरा करने का दबाव रह सकता है। इस बीच विद्यार्थियों को भावनाओं और कर्तव्य के बीच संतुलन में जो सफल होगे वो इस सप्ताह का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। इस सप्ताह के नकारात्मक प्रभाव के लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। परिणाम में बेहतर स्थान के लिए मॉर्निंग हॉर्स यानी सूर्योदय से पूर्व के समय को अगर आप काम में लेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे।
प्रश्न: फरवरी में पीले रंग के कपड़े पहनने का क्या महत्व है? — सीता चौहान उत्तर: पीले रंग सात्विक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। पीला रंग ज्ञान प्राप्त करना, कार्यों में धन उपार्जन की ऊर्जा मन और आसपास के वातावरण में व्यापत करता है। पीला रंग आध्यात्मिक रूप से बेहतर होने के साथ ही धन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी श्रेष्ठ उपाय है। फरवरी के महीने में पीत वस्त्र पहनने से शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यों के प्रति सजग बनते हैं। साथ ही दूसरों के साथ भावनात्मक या बौद्धिक स्तर के कार्यों में अधिक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम हो सकता है। ![]() ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता
वृषभ: परिजन व मित्रों से मुलाकात और उपहार प्राप्त हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। मिथुन: दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कर्क: काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंह: परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। कन्या: आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। तुला: व्यवसाय में सतर्कता व सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। वृश्चिक: आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग है। धनु: आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। मकर: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। कुम्भ: समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। मीन: कारोबार में दूसरों पर अधिक विश्वास न करें। व्यवहार कुशलता के बल पर समस्या का समाधान होगा। ![]() ग्रह-नक्षत्र : ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 08-38 बजे तक शुभ, पूर्वाह्न 11-19 बजे से अपराह्न 03-22 बजे क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 04-41 बजे से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-18 बजे से दोपहर 01-02 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
योग: धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 12-27 बजे तक, तदन्तर शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल योग की प्रथम पांच घटी शुभकार्यों में त्याज्य है। विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शुभ योग रात्रि 03-49 बजे तक। रवियोग सभी प्रकार के कुयोगों की अशुभताओं को दूर करता है। करण: वणिज नामकरण दोपहर बाद 02-04 बजे तक, तदुपरान्त रात्रि 03-03 बजे तक भद्रा है। व्रतोत्सव : आज मेला मस्तुआणां समाप्त (पंजाब में)। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन : बुध मकर राशि में दोपहर बाद 02-21 बजे से तथा मंगल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में दोपहर 12-53 बजे से। शुभ मुहूर्त: आज चित्रा नक्षत्र में विवाह (दिवा) स्वाति रात्रि लग्न (शनि वेध दोष), गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, देव-प्रतिष्ठा, विपणि-व्यापारारम्भ, वाहन क्रय करना, मशीनरी प्रा., प्रसूतिस्नान, चौल, मुण्डन, सगाई, रोका, अक्षरारम्भ, कर्ण-वेध आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं। दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज दोपहर 02-32 बजे तक चन्द्रमा कन्या राशि में होने से चन्द्रवास दक्षिण दिशा में तथा तुला राशि के चन्द्रमा का पश्चिम दिशा में होगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्र लाभदायक व शुभ माना जाता है। राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है। आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पे, पो, र, री, रु) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। दोपहर बाद 02-32 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला है। कन्या राशि के स्वामी बुध व तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, साहसी, धनवान, सुशील, सुन्दर लिखावट वाले तथा प्रकृति प्रेमी और सौन्दर्य-प्रसाधन प्रेमी होते हैं। इनका भाग्योदय 32-33 वर्ष की आयु के बाद होता है। कन्या राशि वाले जातकों को लाभ तो होगा, पर कार्यक्रमों व उत्सव आदि पर व्यय अधिक करना पड़ेगा। |
लोकसभा चुनाव में ईआरसीपी लगाएगी भाजपा की नैया पार, 7 लोकसभा सीटों पर सीधा प्रभाव Wednesday 31 January 2024 01:25 PM UTC+00 ईआरसीपी प्रोजेक्ट की दुविधाएं दूर हो गई है। एमपी और राजस्थान के बीच एमओयू होने के बाद अब प्रोजेक्ट को गति मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट का भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में भी फायदा उठाएगी। प्रदेश के 13 जिलों की 83 विधानसभा और 9 लोकसभा सीटों पर इस प्रोजेक्ट का प्रभाव पड़ेगा। भाजपा राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट के जरिए भी चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में जुट गई है। राज्य में ईआरसीपी का क्षेत्र 13 जिलों में आता है। इसमें भी सर्वाधिक पूर्वी राजस्थान का इलाका है। इस प्राेजेक्ट से जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, बारां-झालावाड़, कोटा-बूंदी, धौलपुर-करौली लोकसभा सीटों पर सीधा असर पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्वी राजस्थान से जबर्दस्त समर्थन मिला है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में आने वाले भरतपुर संभाग में भाजपा केवल एक सीट पर ही जीत पाई थी। हालांकि बाद में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चक्कर में शोभारानी कुशवाह को बाहर का रास्ता दिखाया गया। कांग्रेस ने बनाया था मुद्दा, मगर हुई फेल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ईआरसीपी को मुद्दा बनाया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने की वजह से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया। इसे लेकर दोनों तरफ बयानबाजी का दौर भी चला। हालांकि जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को इसका खास फायदा नहीं मिल पाया। उलटे पूर्वी राजस्थान में भाजपा आगे रही और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा। 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी भाजपा ने इस बार भी सभी 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी की है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का राजस्थान में खाता भी नहीं खुला। 2019 में भाजपा ने 24 और उनके गठबंधन वाली पार्टी रालोपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की। रालोपा से गठबंधन टूट चुका है, ऐसे में भाजपा इस बार सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
|
राजस्थान से अयोध्या राम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी Wednesday 31 January 2024 02:11 PM UTC+00 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। रोजाना लाखों की संख्या में भक्त यहां दर्शनों के लिए भी पहुंच रहे हैं। राजस्थान भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां से भी ट्रेन और बसों के माध्यम से लोग रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या जा रहे हैं। अब राजस्थान से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर आई है। रामभक्तों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जयपुर से अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए गुरुवार से फ्लाइट सुविधा प्रारंभ होगी। सांसद रामचरण बोहरा ने इस फ्लाइट की सुविधा देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। फ्लाइट से रामलला के दर्शनों को आतुर उन भक्तों को सुविधा होगी जो ट्रेन या बस की लंबी यात्रा नहीं कर सकते हैं। फ्लाइट से भक्त कई घंटों की यात्रा करने की बजाय कुछ समय में ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से ही लोग प्रभु दर्शनों के लिए लगातर पहुंच रहे हैं। यहां मंदिर के साथ-साथ भव्य रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में नए बने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट पर 350 करोड़ रुपए लागत आई है। यहां भी होने जा रही है शुरुआत नागरिक उड्डयन मंत्रालय 1 फरवरी से 8 नए उड़ान मार्ग शुरू करने जा रहा है। जयपुर के अलावा दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु को अयोध्या से जोड़ा जाएगा। पिछले दिनों एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए नए मार्गों की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक 17 जनवरी से नए मार्ग शुरू किए गए। एयरलाइन इन मार्गों पर सीधी उड़ानें संचालित कर रही है।
यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव में ईआरसीपी लगाएगी भाजपा की नैया पार, 7 लोकसभा सीटों पर सीधा प्रभाव |
Jaipur Literature Festival 2024 : एक फरवरी से शुरू होगा जेएलएफ, दीया कुमारी करेंगी उद्घाटन Wednesday 31 January 2024 02:53 PM UTC+00 JLF 2024 : जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का 17वां संस्करण 1 फरवरी से शुरू होगा। यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा। गुलाबी नगरी जाने-माने लेखकों, वक्ताओं, विचारकों और अन्य लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच दिनों तक चलने वाला इस फेस्टिवल का आयोजन इस साल होटल क्लाक्र्स आमेर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य साहित्यिक समारोह में 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार भाग लेंगे और 16 भारतीय और 8 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएंगी। भारतीय भाषाओं में हिंदी, कन्नड़, उर्दू, असमिया, अवधी, बंगाली, कश्मीरी, कुरुख, मलयालम, उडिय़ा, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, तमिल, टोडा और बंजारा भाषा-लामानी (लंवाडा) शामिल हैं। इस वर्ष भी फेस्टिवल की डेकोर थीम 'उत्सव' रखी गई है। फेेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का मुख्य संबोधन होगा। पहले दिन गुलजार, अमीश, रघुराम राजन, अजय जड़ेजा, चिन्ना बनर्जी दिवाकरनी, पवन के. वर्मा सहित कई प्रमुख वक्ता शिरकत करेंगे। फेस्टिवल के पहले दिन 40 सत्र होंगे, जो क्लाक्र्स के फ्रंट लॉन, बैठक, मुगल टेंट, चारबाग और दरबार हॉल में होंगे। |
ईआरसीपी पर बोले सचिन पायलट, एमओयू को सदन के पटल पर रखना चाहिए था Wednesday 31 January 2024 03:17 PM UTC+00 सचिन पायलट ने टोंक में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदन में ERCP पर जो चर्चा हुई वो अधूरी रही। क्योंकि जो MOU साइन किया है, उसको सदन के पटल पर रखा जाना चाहिए। मै इसको सही नहीं मानता जो इतने सालों से मामला लंबित था। उसको सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले किसी तरह समाप्त कर जनता में जो भ्रम फैलाने का काम किया है, उससे लोगों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण देश की सर्वोच्च अदालत के निर्णय के बाद हुआ है। जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया तो सबने उसका स्वागत किया। भगवान राम कण-कण में हैं। रोम-रोम में हैं। भगवान राम के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। राम किसी एक दल, समुदाय या किसी एक नेता के नहीं हैं। किसी एक देश के नहीं हैं। उन्हें सीमित कर देना और उसे राजनीतिक दृष्टिकोण से देखने को मैं गलत मानता हूं। |
Loksabha Election : बीकानेर संभाग के विधानसभा विस्तारकों की बैठक ली, मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान Wednesday 31 January 2024 03:29 PM UTC+00 भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बुधवार को बीकानेर भाजपा कार्यालय में बीकानेर संभाग के विधानसभा विस्तारकों की बैठक ली। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा संगठन की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के बुनियादी विकास से लेकर वैचारिक मुद्दों का समाधान कर भारत का स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ाया। देश की जनता मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ खड़ी है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मिशन 400 के लक्ष्य को पूर्ण कर जीत का नया इतिहास बनाएगी।पूनियां के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, केंद्रीय टीम के सदस्य उमेश दत्त शर्मा, विस्तारक संयोजक राजेश गुर्जर और प्रमोद डेलू उपस्थित रहे। आपको बता दें कि पिछले दिनों पूनियां ने चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में संगठनात्मक बैठकें लेकर भाजपा के लोकसभा चुनाव के विजय अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। मानवेंद्र सिंह के आवास जाएंगे पूनियां पूनियां ने देशनोक में श्री करणी माताजी मंदिर में दर्शन करप्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। पूनियां ने पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया के छोटे भाई प्रेम मुरावतिया के निधन पर मकराना पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पूनियां एक फरवरी को सुबह जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की धर्मपत्नी चित्रा सिंह के अन्तिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान से अयोध्या राम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी |
अनुसूचित जाति व जनजाति के विधायक व सांसदों का होने जा रहा सम्मान समारोह, यह होंगे सम्मानित.. Wednesday 31 January 2024 03:39 PM UTC+00 जयपुर। डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान एवं अनुसूचित जनजाति संयुक्त संस्थान की ओर से सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायकों और जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 4 फरवरी को झालाना स्थित डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में आयोजित होगा। प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के महासचिव जी.एल वर्मा और संगठन सचिव महेश धावनिया ने बताया कि राजस्थान से पहली बार अनुसूचित जाति के लोगों को कई पदों पर पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति के डॉ. प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, जो समाज को गौरवान्वित करता है। वहीं कांग्रेस के द्वारा राजस्थान विधानसभा में पहली बार अनुसूचित जाति के टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। जोगेश्वर गर्ग को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। इस पद पर भी पहली बार अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के पूर्व महासचिव अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया था। यह सब राजस्थान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की एक तिहाई आबादी को विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए महत्व को भी प्रदर्शित करता है। समारोह में इनके अलावा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदनलाल दिलावर, बाबूलाल खराड़ी, हेमन्त मीणा एवं राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार (वर्तमान विधानसभा सदस्यों में सबसे अधिक शिक्षित विधायक) सहित अन्य विधायकगणों का भी सम्मान किया जाएगा। यह राजस्थान में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है। इस अवसर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.बैरवा, भागचंद मीणा, जी.एस.सोमावत, उपाध्यक्ष डॉ शशि इन्दुलिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। |
राजस्थान में बदला मौसम, यहां हुई बारिश और गिरे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट Wednesday 31 January 2024 03:57 PM UTC+00 Weather Alert : जयपुर। राजस्थान के कुछ जिलों में बुधवार को मौसम में बदलाव दिखने को मिला। अलवर में शाम को शहर को छोड़कर बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। एमआईए क्षेत्र में ओले भी गिरे। हल्की बारिश 30 मिनट तक रही। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनूं और सीकर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की है। वहीं अलवर जिले में होने वाली हल्की बारिश रबी सीजन में बुवाई की गई गेहूं, जौ और चना के लिए अमृत के समान है। क्योंकि बारिश होने से फसलों में पानी की पूर्ति हो सकेगी और लम्बे समय तक नमी बनी रहेगी। वहीं, सरसों की फसल के लिए बारिश नुकसान का सौदा हो सकती है। जिले में इस समय सरसों की फसल पक चुकी है और कई क्षेत्रों में कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में बारिश और ओले गिरने से नुकसान हो सकता है। आगे क्या |
जयपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार Wednesday 31 January 2024 04:25 PM UTC+00 Cyber Fraud Accused Arrested In Jaipur : जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में वांछित चल रहे मास्टर माइंड को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 मोबाइल, 6 एटीएम कार्ड और अलग-अलग कंपनियों की 1200 सिम बरामद की है। डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मास्टर माइंड अनिल कुमार मीणा (30) सरमथुरा धौलपुर का रहने वाला है। यहां खोह नागोरियान में शिवलिक अपार्टमेंट में रहता है। आरोपी बार-बार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी अनिल मुंबई में साइबर ठगी के मामले में वांछित चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस तरह करता था ठगी |
ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने कहा: मैं गरीब परिवार से हूं, बहुत संघर्ष किया है, एयू बनो चैंपियन की हुई शुरूआत Wednesday 31 January 2024 04:29 PM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में एयू बनो चैंपियन के तीन दिवसीय टूर्नामेंट की शुरूआत हो गई है। एसएमएस स्टेडियम में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक संजय अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैरी कॉम ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं। मैंने बहुत संघर्ष किया है। हमेशा खेल खेला और आगे बढ़ी। कभी नहीं सोचा कि क्या होगा। हमेशा यही सोचा कि जो होगा, देखा जाएगा। खेल से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इसलिए मैं देश से खेलों को जीवनशैली के रूप में अपनाने का आग्रह करती रही हूं। वास्तव में यह सबसे अच्छा है कि हम बच्चों को उनके शुरुआती साल में खेलों से परिचित कराएं। आज जब मैं यहां 1500 से अधिक बच्चों को चैंपियन बनने की राह पर देख रही हूँ तो मुझे लगता है कि यह खेल केन्द्रित भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देखकर खुशी होती है कि एक कॉरपोरेट इस उद्देश्य के लिए आगे आ रहा है और दूर-दराज के स्थानों के बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और मैं एयू बानो चैंपियन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को बधाई देती हूं। मैं जल्द ही इनमें से कई बच्चों को नेशनल चैंपियनशिप में देखने की उम्मीद कर रही हूं। इस अवसर पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के 'बनो चैम्पियन' पहल की सराहना की। उन्होंने देशभर के कॉर्पोरेट दुनिया से निवेदन किया कि वे सिर्फ अपने व्यापारों पर ध्यान देने के बजाय खेल को बढ़ावा देकर और खेल को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों में प्राथमिकता देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। उन्होंने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि 2036 में राजस्थान को ओलंपिक में सोने का पदक हासिल करना। इसलिए हमें अब से प्रयास शुरू करने की आवश्यकता है। इस पहल के बारे में विस्तार से बताते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी और सीईओ, संजय अग्रवाल ने कहा कि इस दूसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में जमीनी स्तर से बच्चों की सराहनीय भागीदारी को देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। बानो चैंपियन कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से, एयू एसएफबी ने इसमें नामांकित किए हुए बच्चों की प्रगति की बारीकी से निगरानी की है, उन्हें बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया है। अपनी शुरुआत के दो साल में बानो चैंपियन ने 60 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया है, जिनके पास पहले कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं था। हाल ही में, इन बच्चों ने खेलो इंडिया गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल टीम और अन्य राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किए हैं। |
जेएस एक्ररेक्स प्रीमियर लीग का 15 से होगा आयोजन Wednesday 31 January 2024 04:48 PM UTC+00 जयपुर। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन पर दक्षिण एशिया का सम्मेलन जेएस एक्रेक्स द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित करता है। इस बार जेएस एक्रेक्स प्रीमियर लीग का आयोजन दिल्ली में 15 से 17 फरवरी तक आईईएमएल ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि ईश्रे टिकाऊ निर्माण, नई तकनीक को बढ़ावा देने और भारत को नेट ज़ीरो बनाने में सहायता के लिए क्या काम कर रहा है। क्षेत्रीय निदेशक उत्तर पी के आनंद ने बताया कि 500 से अधिक कंपनियां प्रदर्शन करेंगी और 20 से अधिक सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम हमारे पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 2070 तक भारत में नेट जीरो के संदर्भ में है। ईश्रे भारत में हरित भवन बनाने और नई तकनीक प्रदान करने वाले अग्रणी संघों में से एक है। जयपुर चैप्टर अध्यक्ष मनीष मित्तल ने भी मीडिया को ईश्रे की पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण भवन अधिनियम कानून की कमेटी में ईशर भी सहयोगी है। |
कांग्रेस का डोनेट फॉर न्याय अभियान राजस्थान में लॉन्च, पहले ही दिन 70 लाख मिला दान Wednesday 31 January 2024 04:50 PM UTC+00 जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार क्राउड फंडिंग के जरिए चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए कांग्रेस ने देश में डोनेट फॉर देश के बाद अब 'डोनेट फॉर न्याय' कैंपेन शुरू किया है। बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में एआईसीसी के सह कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कैंपेन लॉन्च किया गया। अभियान लॉन्च होने के पहले ही दिन दान मिलने का आंकड़ा 70 लाख के पार पहुंच गया। डोनेट फॉर न्याय कैंपेन के जरिए ऑनलाइन दान लिया जा रहा है, जो बाद में एआईसीसी के सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस अभियान के पीछे पार्टी का मकसद लोकसभा चुनाव में जनता की सहानुभूति बटोरना है। सिंगला ने बताया कि इस अभियान को राहुल गांधी की न्याय यात्रा से जोड़ा गया है। न्यूनतम 670 रुपए देने होंगे दान
वीडियो देखेंः- पूर्व सांसद Manvendra Singh की कार का भीषण सड़क हादसे का सामने आया CCTV Video | Rajasthan Patrika |
4 फरवरी को होगा मैराथन, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी Wednesday 31 January 2024 05:02 PM UTC+00 जयपुर। वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से 4 फरवरी को जयपुर में आयोजित होने वाली 15वीं एयू जयपुर मैराथन जेएलएन मार्ग से होकर निकलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मैराथन को फ्लैग ऑफ करेंगे। प्रेस वार्ता में वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया और आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि कि इस बार 100 से ज्यादा संस्थाएं और 200 से अधिक स्कूल-कॉलेज एयू जयपुर मैराथन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मैराथन रामनिवास बाग के साउथ गेट से होकर मालवीय नगर पुलिया, अपेक्स सर्किल से यू टर्न लेकर जवाहर सर्किल और बजाज नगर होते हुए वापिस जेएलएन मार्ग पहुंचेगी। इस दौरान मैराथन का बिब भी लॉन्च किया गया। इस बार मैराथन में 10 लाख रुपए की प्राइस मनी भी रखी गयी है। एयू जयपुर मैराथन में कई सरकारी अधिकारी भी दौड़ लगाएंगे। मैराथन में 42 किमी, 21 किमी की हाफ मैराथन के अलावा 10 किमी, 5 किमी और 6 किमी की ड्रीम रन रखी गयी है। 42 व 21 किमी. फुल एवं हाफ मैराथन में भाग लेने वालों की संख्या करीब 3 से 4 हजार है। 6 किमी. तक ड्रीम रन में एक लाख रनर्स के भाग लेने की उम्मीद है। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के जरिए जयपुर मैराथन में भाग लिया जा सकता है। |
'सौंदर्य' और 'ब्रह्मचारिणी' नहीं लिख पाई टीचर, शिक्षा मंत्री दिलावर ने लगाई 'क्लास' Wednesday 31 January 2024 05:18 PM UTC+00 जयपुर। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने राजधानी जयपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वह स्कूलों में बच्चों से भी रूबरू हुए। स्कूलों में सूर्य नमस्कार व बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिवदासपुरा स्कूल में बच्चों के साथ भोजन भी किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षामंत्री निमोडिय़ा स्थित राजकीय बालिका विद्यालय पहुंचे। वहां क्लास रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर से कहा- आप मुझे 'सौंदर्य' और 'ब्रह्मचारिणी' लिखकर बताओ। टीचर ने सौंदर्य की जगह सोंदर्य लिखा, जिसे बाद में एक स्टूडेंट ने सही करवाया। टीचर ने ब्रह्मचारिणी की जगह भी ब्रहमचारिणी लिखा। इस पर मंत्री हंसने लगे व सुधार करने के लिए बोला। मंत्री ने स्कूलों में आवश्यक सुधार के दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान दिलावर ने बच्चों से पढ़ाई और स्कूलों में मिलर रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं स्कूलों के रजिस्टर व अन्य उपकरण देखे। मंत्री ने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद की सीईओ शिल्पा सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। |
मुख्य सचिव सुधांश पंत की कार्यशैली से कार्मिकों में हड़कंप, समय से पहुंचने लगे दफ्तर Wednesday 31 January 2024 05:23 PM UTC+00 जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की कार्यशैली से इन दिनों कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच हड़काम मचा हुआ है। जयपुर विकास प्राधिकरण और जयपुर कलक्ट्रेट में मुख्य सचिव के औचक निरीक्षण के बाद बाद अब हर विभागों में तैनात कर्मचारियों को यही डर सता रहा है कि कहीं वे उनके यहां औचक निरीक्षण को नहीं पहुंच जाएं। मुख्य सचिव की कार्यशाली की चर्चा नौकरशाही के गलियारों में भी खूब हो रही है। अन्य विभागों में औचक निरीक्षण की तैयारी प्रशासनिक सुधार विभाग ने भी किया औचक निरीक्षण वीडियो देखेंः- जयपुर के परकोटे में गरमाया 'हिजाब', सदन के सामने मुददे को यूं टाल गए विधायक |
JLF 2024 : पांच फरवरी तक ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें Wednesday 31 January 2024 05:33 PM UTC+00 jaipur literature festival 2024 : जयपुर. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होटल क्लाक्र्स आमेर में किया जाएगा। एक से 5 फरवरी तक आयोजन में देश-विदेश से साहित्यकार, लेखक, विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्ति आएंगे। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। - पासधारी व्यक्तियों के वाहन पार्किंग-1 (श्री विहार कॉलोनी कट के पास खाली भूखण्ड) में पार्क किए जा सकेंगे। - कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहन पार्किंग-2 (पंचशील एनक्लेव कट के पास खाली भूखण्ड, ), पार्किंग-3 (गोकुल वाटिका के पास खाली भूखण्ड) में पार्क किए जा सकेंगे। इसी तरह पार्किंग 4 (जवाहर सर्कल के पास कोने पर जगतपुरा कट के पास खाली जमीन) में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। - कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों का पिक एण्ड ड्रॉप पॉइन्ट होटल क्लाक्र्स आमेर मेन गेट रहेगा। ये वाहन जवाहर सर्कल की तरफ से सर्विस लेन में प्रवेश करेंगे एवं निकास एसएल कट की तरफ सर्विस लेन से रहेगा। - जवाहर सर्कल से होटल क्लाक्र्स आमेर के मध्य सर्विस लेन की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों के वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। -एसएल कट से होटल क्लाक्र्स आमेर की तरफ सर्विस लेन में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। -एसएल कट से जवाहर सर्कल के मध्य (होटल क्लाक्र्स आमेर की तरफ) सर्विस लेन, मुख्य जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। - आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। |
आईजी गौरव श्रीवास्तव को सीएम सुरक्षा में लगाया, राजेंद्र सिंह होंगे जोधपुर कमिश्नर Wednesday 31 January 2024 05:39 PM UTC+00 जयपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में एक महानिदेशक, 11 आईजी और एक डीआईजी शामिल हैं। आईजी गौरव श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगाया गया है तो वहीं राजेंद्र सिंह जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन चल रहा था। सीएम भजन लाल शर्मा की मंजूरी के बाद तबादला सूची जारी की गई है। तबादला सूची में कोटा, जोधपुर, भरतपुर और पाली रेंज आईजी भी बदले गए हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड को कोटा आईजी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। इससे पहले 26 जनवरी को भी 9 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। डीआईजी और एसपी स्तर के तबादलों का इंतजार इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले - राजीव कुमार शर्मा- ------- डीजीपी, एसीबी |
एच1बी वीजा के अंतिम नियम जारी, 20 गुना तक बढ़ाई फीस Wednesday 31 January 2024 06:35 PM UTC+00 | Tags: world अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) ने प्रोफेशनल्स में बेहद लोकप्रिय एच-1बी वीजा प्रोग्राम के लिए नियमों में दो मुख्य बदलाव करने के साथ कई आवेदनों और प्रक्रियाओं की फीस में बढ़ोतरी की है। इन नियमों के अनुसार अब अमरीका नियोक्ताओं को विदेशी कर्मचारियों को विशेष व्यवसायों में भर्ती करने की भी अनुमति दे दी गई है, पर इसके लिए उन्हें ज्यादा शुल्क चुकानी होगी। वित्त वर्ष 2025 के लिए आवदेन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। साथ ही नए नियम अमरीका के नए वित्त वर्ष यानी अक्टूबर 2024 से लागू होंगे। नए नियमों में वीजा पंजीकरण और लॉटरी प्रक्रिया में धोखाधड़ी के जोखिमों को कम करने के साथ इसे लाभार्थी-केंद्रित बनाने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि नई प्रक्रिया सभी लाभार्थियों के लिए निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करती है, चाहे उनकी ओर से पेश किए गए पंजीकरणों की संख्या कुछ भी हो। लाभार्थी आधारित होगी लॉटरी रोजगार की अवधि बतानी होगी गलत सूचना पर होगा खारिज अधिकतम वीजा लिमिट तय पिछले दो दशकों से अमरीका में एच-1बी याचिकाओं की वार्षिक सीमा अमरीका के कुल श्रम बल का लगभग 0.05% रही है। यह वार्षित सीमा फिलहाल 85,000 है, जिसमें 20000 वीजा अमरीकी विश्वविद्यालयों से उच्च डिग्री धारकों के लिए हैं। लेकिन यह वीजा लिमिट नियोक्ताओं के लिए काफी नहीं होती और इससे कई गुना ज्यादा आवेदन आते हैं। इस कारण यूएससीआइएस को लॉटरी सिस्टम से वीजा का आवंटन करना होता है। Tags:
|
एजीएल: 371 करोड़ की कन्सोलिडेटेड शुद्ध बिक्री दर्ज Wednesday 31 January 2024 06:43 PM UTC+00 मुंबई. एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) ने अपने व्यवसाय संचालन में सफलतापूर्वक परिवर्तन किया है और |
एलन मस्क को 4.65 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, कोर्ट ने खारिज करने को कहा Wednesday 31 January 2024 06:49 PM UTC+00 | Tags: world दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क को एक अमरीकी कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने एलन मस्क को उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला से मिलने वाले भारी-भरकम हजारों करोड़ रुपए के पैकेज पर आपत्ति जताई है। कोर्ट की राय में मस्क अपनी कंपनी से 4.6 लाख करोड़ (56 अरब डॉलर) लेने के हकदार नहीं हैं। मस्क के पैकेज पर सुनवाई करते हुए डेलावेयर की एक अदालत ने कहा, मस्क ने ने टेस्ला में अपने वेतन-भुगतान को प्रभावित किया है। अदालत के अनुसार, मस्क के पैकेज में खामियां हैं। कंपनी की ओर से पैकेज पर नेगोशिएट करने वाले लोगों के साथ मस्क के गहरे संबंध हैं। इस तरह उन्होंने पैकेज के टर्म्स को अपने हिसाब से डिक्टेट किया और भारी-भरकम पैकेज को बोर्ड से मंजूर कराया। यह कंपनी के हित में नहीं है। पैकेज से ज्यादा सिर्फ 26 लोगों की दौलत
मस्क ने कंपनी से रख दी अब ये डिमांड Tags:
|
Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट, 2-4 फरवरी को इन 4 संभाग में होगी बारिश Thursday 01 February 2024 01:51 AM UTC+00 weather update : राजस्थान में अचानक मौसम पलट गया है। बीती रात कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में गुरुवार सुबह यानि 1 फरवरी को कई स्थानों पर बौछारें गिरीं हैं। अब मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि 2-4 फरवरी को राजस्थान के इन 4 संभाग में बारिश होगी। साथ ही बादल गरजेंगे और आकाशीय बिजली चमकेगी। मौसम विभाग का अपडेट है कि राजस्थान में 2 से 4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में पड़ेगा। बीते 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व झुन्झनू जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है। |
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने को लेकर आई बड़ी खबर, पूरी होगी PM Modi की एक और गारंटी! Thursday 01 February 2024 02:02 AM UTC+00 Petrol Diesel Price : प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मंथन अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने दूसरे राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरें और मौजूदा दरों में कमी करने से प्रदेश पर आने वाले आर्थिक भार का पूरा गणित सरकार के सामने रख दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक गारंटी पूरा करने की बात कहकर लोगों से पेट्रोल-डीजल सस्ता करने के लिए किए गए वादे को जल्द पूरा करने का संकेत दिया है। उम्मीद की जा रही है कि लेखानुदान के समय 8 फरवरी को या उससे पहले इस बारे में कोई घोषणा हो सकती है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने रखे विश्लेषण में पेट्रोल-डीजल पर पड़ोसी राज्यों के समान वैट करने से प्रदेश के राजस्व में आने वाली कमी, प्रदेशवासियों की जेब को होने वाले लाभ और प्रदेश में इनकी बिक्री में संभावित बढ़ोतरी सहित अन्य पहलुओं को लेकर पूरा पक्ष रखा है। वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल उत्तरप्रदेश, हरियाणा और गुजरात से 12 रुपए तथा डीजल पडोसी राज्य हरियाणा से करीब साढ़े चार रुपए महंगा है। इन पड़ोसी राज्यों के समान दरें घटाने पर प्रदेश को सीधे तौर पर तो करीब सवा पांच सौ करोड़ रुपए का राजस्व कम मिलेगा, लेकिन दरों में कमी आने पर पेट्रोल-डीजल की प्रदेश में बिक्री बढ़ने से सरकार को राजस्व का फायदा मिलने की उम्मीद भी है। पीएम मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा था....राजस्थान में पेट्रोल-डीजल बहुत अधिक महंगा है, सरकार आई तो इसकी समीक्षा कर रेट कम करेंगे। यह भी पढ़ें : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए संकेत उत्तरप्रदेश, गुजरात व हरियाणा से करीब 12 रुपए प्रति लीटर महंगा है पेट्रोल यह भी पढ़ें : किसानों के लिए खुशखबरी, इस जिले में खुलेंगी 4 सॉयल टेस्टिंग लैब |
JLF 2024 : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज, गुलजार के शब्दों से गुलजार होगा गुलाबी शहर Thursday 01 February 2024 02:26 AM UTC+00 Jaipur Literature Festival 2024: साहित्य का महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण का आगाज गुरुवार से होगा। पांच फरवरी तक चलने वाला फेस्टिवल जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लाक्र्स आमेर में आयोजित होगा। फेस्टिवल में देश-विदेश के 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार चर्चा करेंगे। शब्दों और साहित्य की इस महफिल में फैशन के कई रंग भी नजर आएंगे। फेस्टिवल मेें वक्ता 24 भाषाओं में चर्चा करेंगे, जिसमें 16 भारतीय और 8 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के नाम शामिल है। पहले दिन पांच वैन्यू पर करीब 40 सेशन होंगे। इस वर्ष भी फेस्टिवल की डेकोर थीम 'उत्सव' रखी गई है। 'उत्सव' राजस्थान के रंगों का जश्न मनाना और उज्जवल रंगों का प्रदर्शन है। यह भी पढ़ें : पांच फरवरी तक ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें द मॉर्निंग म्यूजिक यह भी पढ़ें : पहले ही सेशन से होगा 'गुलजार', पढ़ें खास सेशन की पूरी सूची
|
JLF 2024 : मुरलीधर सोनी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, दूसरी बेहद मशहूर अभिनेत्री हैं जानें Thursday 01 February 2024 02:42 AM UTC+00 Jaipur Literature Festival Start Today : साहित्य का महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण का आगाज आज गुरुवार 1 फरवरी को होगा। यह लिटरेचर फेस्टिवल जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 5 फरवरी तक चलेगा। 5 दिनी इस फेस्टिवल में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होगी और कई विषयों पर चर्चा करेंगी। शब्दों और साहित्य की इस महफिल में कई रंग नजर आएंगे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ) में इस बार अभिनेत्री कामिनी कौशल को आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही इतिहासकार मुरलीधर सोनी को भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। जिफ के संस्थापक निदेशक हनु रोज ने बताया कि इस फिल्म समारोह का 16वां संस्करण 9 से 13 फरवरी तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। |
Weather Update : कुछ ही देर में होगी यहां होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट Thursday 01 February 2024 02:54 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कभी सर्दी तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादलों से है। बुधवार को सुबह बादलों से आसमान ढंका रहा। वहीं, शाम को बादल फिर से घिर आए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम में बार-बार बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट यह भी पढ़ें : Weather Update : राजस्थान के मौसम में बदलाव, अब रात में होने वाला है ऐसा, इन 9 जिलों के लिए है बड़ा अपडेट
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को सक्रिय हो गया। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटे में अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व झुंझनूं जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है। राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इसके अलावा 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा राज्य में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आया है। यह भी पढ़ें : अगले 3 घंटे में होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ YELLOW ALERT
हल्की बारिश, गिरे ओले |
Good News : पीकेसी-ईआरसीपी में 11 और बांध जुड़ेंगे, अब तैयार होगा 90 बाधों का सर्किट Thursday 01 February 2024 03:15 AM UTC+00 Jaipur News : बहुप्रतिक्षित पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (पीकेसी-ईआरसीपी) से विवाद के बादल छंटने के बाद एक और खुशखबर है। इस प्रोजेक्ट से 79 की जगह 90 बांधों तक पानी पहुंचेगा। जल संसाधन विभाग ने इसमें 11 और बांधों को जाेड़ने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। ये बांध भी 13 जिलों में ही होंगे, जहां से नहर का प्रस्तावित रूट है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। सूत्रों के मुताबिक केन्द्र सरकार इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे सकती है। ऐसा होता है तो निर्माण लागत का 90 प्रतिशत पैसा केन्द्र सरकार वहन करेगी।
कांग्रेस ने प्रदेश की लाइफलाइन को रोकने का काम किया और भाजपा सरकार ने कुछ ही सप्ताह में इसे धरातल पर उतारने का फैसला कर लिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इतना बड़ा काम हुआ है, इसलिए उन्हीं से इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराने का प्लान कर रहे हैं। - सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री |
1 फरवरी 2024 : एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान और देश-दुनिया से लेकर रोज़गार तक की बड़ी खबरें Thursday 01 February 2024 03:37 AM UTC+00 सुविचार - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी केंद्र में मोदी सरकार का अंतरिम बजट, लोकसभा चुनाव से पहले हो सकती हैं कई लोक लुभावन घोषणाएं
खबरें आपके काम की
|
खेलने के लिए बाहर निकली थी बच्ची, पहुंच गई घर से 120 KM दूर, जानिए कैसे Thursday 01 February 2024 04:09 AM UTC+00 करधनी थाना इलाके में बुधवार शाम एक बच्ची लापता हो गई। बच्ची 5वीं कक्षा में पढ़ती है और खेलने के बहाने घर से निकली थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की तलाश की। देर रात बच्ची कुचामन में रहने वाले नाना के घर मिल गई। थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि गोकुलपुरा स्थित वैष्णव विहार में रहने वाली मानवी शेखावत शाम करीब साढ़े चार बजे बैडमिंटन खेलने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस नहीं आई तो घरवालों ने तलाश की। उसके बाद देर शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उसकी तलाश की तो बच्ची खिरणी फाटक की तरफ जाती हुई दिखाई दी। तुरंत बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर टीमें भेजी गईं। देर रात बच्ची के कुचामन स्थित नाना के घर पहुंचने की सूचना मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। बच्ची कैसे इतनी दूर पहुंच गई पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- राजस्थान से अयोध्या राम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी वहीं दूसरी तरफ राजधानी के आदर्श नगर थाने में अलवर निवासी बुजुर्ग ने अपनी 18 साल की पोती की मिसिंग रिपोर्ट दी है। दो दिन तक पोती को परिजन तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे। अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा का रहने वाला एक युवक भी गायब बताया जा रहा है। पुलिस तमाम तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अलवर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पिछले सात-आठ महीनों से अपनी पोती के पास बजाज नगर इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पोती जयपुर में पढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने को लेकर आई बड़ी खबर, पूरी होगी PM Modi की एक और गारंटी! |
VIDEO : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्टूडेंट्स के सामने ले डाली टीचर की 'क्लास', देखें टीचर पास हुई कि फेल? Thursday 01 February 2024 04:22 AM UTC+00 राजस्थान की भजन लाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का 'एक्शन मोड' इन दिनों चर्चा में हैं। राजधानी जयपुर में शिक्षण व्यवस्थाओं की 'ग्राउंड रिपोर्ट' जानने के लिए शिक्षा मंत्री बुधवार को दौरे पर निकले। इस दौरान वे चाकसू के एक सरकार स्कूल में औचक निरिक्षण करने पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के बीच उन्होंने स्कूल टीचर्स का हाथों-हाथ टेस्ट भी ले लिया।
|
Rajasthan News: हिजाब के मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरू ने वायरल मैसेज पर कह दी ऐसी बड़ी बात Thursday 01 February 2024 04:33 AM UTC+00 प्रदेशभर के स्कूलों में ड्रेस कोड या बुर्का/हिजाब पहनने के विवाद को लेकर राजस्थान मुस्लिम फोरम के बैनर तले जयपुर स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में बैठक हुई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वाट्सऐप पर एक संदेश फैलाया गया जिसमें एक फरवरी को सुबह दस बजे सुभाष चौक पर एकत्रित होने की बात कही गई। हालांकि संदेश पर किसी संगठन का नाम नहीं लिखा गया। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें। मुस्लिम परिषद संस्थान के अध्यक्ष युनुस चौपदार ने कहा कि हिजाब के नाम पर बेवजह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सभी छात्राएं निर्धारित यूनिफार्म में ही स्कूल जाती हैं और उसके ऊपर हिजाब लगाती हैं। इससे किसी अन्य को कोई मानसिक या शारीरिक कष्ट नहीं होता है तो फिर विवाद क्यों। एक फरवरी को प्रदर्शन को लेकर वायरल मैसेज किसी संगठन या जिम्मेदार व्यक्ति ने जारी नहीं किया है। यह माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों का काम भी हो सकता है। यह भी पढ़ें- Rajasthan News : क्या अब राजस्थान के स्कूलों में लगेगा 'हिजाब' पर परमानेंट बैन? आई सबसे बड़ी और लेटेस्ट अपडेट सरकारी ड्रेस पहनकर ही आएं स्कूल यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद पर बोले मंत्री दिलावर, किसी भी कीमत पर धर्मांतरण नहीं होने देंगे |
जयपुर से 'उड़कर' अयोध्या पहुंचे राम भक्त, प्रभु राम की पूजा-अर्चना के बाद पहली फ्लाइट शुरू Thursday 01 February 2024 04:53 AM UTC+00 जयपुर से अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को जयपुर से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई। सुबह 7.25 बजे जयपुर एयरपोर्ट से इस फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व 21 जनवरी को जयपुर से अयोध्या के लिए 1 फ़रवरी से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। जयपुर से विशेष रूप से स्पाइस जेट की फ़्लाइट एस जी 3421 अयोध्या के लिए रवाना हुई। फ्लाइट सुबह 9.15 बजे अयोध्या पहुंची है। सप्ताह में 4 दिन यह हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। सीएम केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। सांसद रामचरण बोहरा ने भी फ्लाइट के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। यहां से भी अयोध्या की फ्लाइट शुरू नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जयपुर के अलावा दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु को अयोध्या से जोड़ा है। पिछले दिनों एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए नए मार्गों की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक 17 जनवरी से नए मार्ग शुरू किए गए। एयरलाइन इन मार्गों पर सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। 350 करोड़ रुपए खर्च कर बना है एयरपोर्ट 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में नए बने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट पर 350 करोड़ रुपए लागत आई है। |
'यात्रा' में भटकी कांग्रेस Thursday 01 February 2024 04:57 AM UTC+00 | Tags: opinion प्रवाह, भुवनेश जैन
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से अपनी खोई प्रतिष्ठा पुन: हासिल करने के लिए जूझ रही है। लेकिन बार-बार यह बात साबित हो रही है कि पार्टी के पास या तो अच्छे रणनीतिकार नहीं बचे हैं, या फिर उनकी सलाह मानी नहीं जाती। अभी सबसे बड़ा सवाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय को लेकर ही उठ रहा है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में जब यह यात्रा समाप्त होगी, तब तक शायद देश में लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका होगा या होने वाला होगा। ऐसे में फरवरी और मार्च के महीने कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से महत्वपूर्ण समय है। ऐसे समय पार्टी की पूरी ऊर्जा केवल यात्रा के आयोजन और उससे जुड़े विवादों से जूझने में लग जाए, यह अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। यह भी पढ़ें : अच्छी शुरुआत
दूसरी ओर, सत्तारूढ़ राजग का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी रणनीति बनाने और उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में कांग्रेस से बहुत आगे निकल चुकी है। चुनाव की दृष्टि से यह जरूरी है कि दोनों प्रमुख दल अपने-अपने गठबंधन सहयोगियों को मजबूती से अपने साथ जोड़ लें। इस दृष्टि से कांग्रेस को एक के बाद एक विफलता हाथ लग रही है। 'इंडिया' गठबंधन का स्वरूप अभी औपचारिक बैठकों से बाहर नहीं आ पा रहा है। तेईस जून को पटना के बाद बेंगलूरु, मुंबई और दिल्ली में बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीट शेयरिंग सहित किसी भी मुद्दे पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। तृणमूल कांग्रेस प. बंगाल में और आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। नीतीश कुमार तो 'इंडिया' से अलग होकर पुन: राजग का हाथ थाम चुके हैं। कांग्रेस के साथ संकट यह है कि एक तो वह 'बड़ा' होने का गुमान छोड़ने को तैयार नहीं है और दूसरे यात्रा की व्यस्तता के चलते उसके पास इन 'कम महत्त्व' के विषयों पर सलाह-मशविरा करने का समय नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा कभी राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवा कर, कभी कर्पूरी ठाकुर के बहाने समाजवादी वोटों में सेंध लगा कर तो कभी नीतीश को अपने साथ जोड़ कर सधे कदमों से अपनी रणनीति पर आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें : सबसे महत्त्वपूर्ण मैच इस बात से कौन इनकार करेगा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष भी जरूरी है। देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस पहले विपक्षी पार्टी के रूप में तो मजबूत बने। उसके लिए पार्टी को संगठन, मैदान और रणनीति जैसे हर मोर्चे पर एक साथ काम करना होगा। लेकिन पूरी पार्टी अभी 'यात्रा' में ही अटक कर रह गई। चुनाव के नजदीक आते दिनों और भाजपा के कदमों को देखते हुए बेहतर तो यह होता कि पार्टी राहुल गांधी की यात्रा को स्थगित या कम से कम छोटा कर देती। पर ऐसा होगा नहीं। पिछली 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद भी पार्टी को फायदा कम, नुकसान ज्यादा हुआ था। समय तो कम बचा है, पर कांग्रेस को सोचना जरूर चाहिए। Tags:
|
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 17 दिन की कार्रवाई में 520 एफआईआर, 243 गिरफ़्तार Thursday 01 February 2024 05:01 AM UTC+00 Jaipur News : राज्य की नई भजनलाल सरकार ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ 17 दिन अभियान चलाकर 10.79 करोड़ रुपए की खनिज सामग्री जब्त की है। वहीं अवैध खनन करने वालों पर 9.27 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। माफिया के खिलाफ 520 पुलिस थानों में मामले दर्ज कराकर 243 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान पहले चरण में 15 से 31 जनवरी तक चलाया गया। बताया जा रहा है कि अभियान की तारीख बढ़ाने को लेकर खान विभाग ने फाइल राज्य सरकार को भेजी है। संभवतः गुरुवार को अभियान की तारीख और बढ़ाई जा सकती है।
भीलवाड़ा अवैध खनन में टॉप पर
|
जेएलएफ 2024 का उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया उद्घाटन, पहले दिन समां बांधेंगे गुलजार Thursday 01 February 2024 05:02 AM UTC+00 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का गुरुवार को आगाज हो गया। बता दें कि आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि आज जेएलएफ ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है। राजस्थान और खासकर जयपुर के टूरिज्म को निश्चित रूप से इस फेस्टिवल से बूम मिलेगा। इस दौरान आज पेश होने वाले बजट पर दीयाकुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही आम जनता के हितों का ख्याल रखती है। ऐसे में इस बजट से भी देश के हर वर्ग को राहत महसूस होगी। इस मौके पर जेएलएफ के फाउंडर नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजोय के रॉय ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया। तीनों ने 17 साल के इस सफर के बारे में जानकारी दी। बता दें कि फेस्टिवल के 17वें एडिशन के साथ दुनियाभर के लेखकों की जमात जयपुर में जुट चुकी है। एक नहीं, कई भाषाओं की किताबों और उनके लेखकों से मिलने का यह एक बड़ा मौका है। साहित्य में भी लेखन ही नहीं, फिल्म, संगीत, नृत्य की कलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- JLF 2024 : पांच फरवरी तक ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें आज सुबह 11 बजे पहले सेशन BAAL-O-PAR: THE BEATING HEART OF POETRY में बॉलीवुड के महान गीतकार गुलजार अपनी आवाज में गीत, गजल सुनाएंगे। गुलजार को सुनने हर साल यहां बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचते हैं। गुलजार के साथ जानी-मानी उर्दू की कलमकार रक्षंदा जलील बात करने वाली हैं। वैन्यू का सबसे बड़ा मंच इसके लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- JLF 2024 : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज, गुलजार के शब्दों से गुलजार होगा गुलाबी शहर |
शिक्षा मंत्री ने फिर दिखाए तेवर, कोई भी शिक्षक बिना सक्षम स्वीकृति के नहीं रहे अवकाश पर Thursday 01 February 2024 05:03 AM UTC+00 जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए हैं। इस बार उन्होंने स्कूलों में बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षक होंगे कार्यमुक्त |
भजन लाल सरकार के डेढ़ महीने, संकल्प पत्र की 10 बड़ी घोषणाएं पूरी Thursday 01 February 2024 05:04 AM UTC+00 राजस्थान की भजन लाल सरकार ने भाजपा के संकल्प पत्र-2023 को नीतिगत दस्तावेज बनाया था। इस संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ी है। डेढ़ महीने के भीतर ही सरकार ने करीब 10 बड़े वादों को पूरा कर संदेश दिया है कि तय समयावधि में संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया जाएगा। सरकार गठन के साथ ही सीएम भजन लाल शर्मा ने पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया। साथ ही संगठित अपराधों को रोकने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी तरह किसान सम्मान निधि की राशि को भी 8 हजार रुपए सालाना किया गया है। संकल्प पत्र में इसे पांच साल में 12 हजार रुपए करने का लक्ष्य रखा गया है। ईआरसीपी का विवाद हुआ दूर ईआरसीपी को लेकर भी पार्टी ने संकल्प पत्र में उल्लेख किया था कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अब मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान सरकार का एमओयू हो चुका है। जल्द ही इस योजना का काम प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी की जा रही है। संकल्प पत्र की इन घोषणाओं को किया पूरा —पांच साल में पीएम किसान निधि में 12 हजार रुपए साल की वित्तीय सहायता का संकल्प पत्र में उल्लेख था। सरकार ने इसे 8 हजार रुपए करने की घोषणा की। अभी तक यह राशि 6 हजार रुपए साल है।
यह भी पढ़ें:-जयपुर से उड़कर अयोध्या पहुंचे राम भक्त, प्रभु राम की पूजा-अर्चना के बाद पहली फ्लाइट शुरू |
Rajasthan Politics : फिर शुरू हुआ 'डोटासरा V/S राठौड़' का मुकाबला, जानें क्यों गरमा रहा सियासी पारा? Thursday 01 February 2024 05:24 AM UTC+00 शेखावाटी अंचल में विरोधी दलों के दो बड़े नेताओं के बीच एक बार फिर से आमना-सामना हो रहा है। हालांकि इस बार का ताज़ा मुकाबला हलके और चुटकियों भरे अंदाज़ में है, लेकिन इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर होने लगी है। अब इसे राजनीतिक शालीनता कहिये या कुछ और, लेकिन दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों नेता बिना एक-दूसरे का नाम लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने राठौड़ का नाम लिए बगैर चुटकी भरे अंदाज़ में निशाना साधा था। राठौड़ ने एक गुरुवार को ट्वीट सन्देश जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। तारानगर विधायक ने किस चक्की का आटा खाया?: डोटासरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा के बयान का ज़िक्र करते हुए राजेंद्र राठौड़ का नाम लिए बगैर निशाना साधा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तारानगर से लड़ने वाले नेताजी से पूछ लीजिए कौन-सी चक्की का आटा खाया? वे ही पूछते थे कौन-सी चक्की का आटा खाया है, अब उनसे पूछ लीजिए। डोटासरा ने आगे कहा, '6 महीने और रुक जाओ, इनके यहां क्या-क्या कारनामे होते हैं।' |
आपको चलने में दिक्क्त है, भाजपा सरकार ने आपके लिए की ये व्यवस्था Thursday 01 February 2024 06:09 AM UTC+00 राशन के लिए अब विशेष योग्यजनों, 18 वर्ष से कम आयु और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को उचित मूल्य की दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इन लोगों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत डीलर यह राशन लोगों के घर ही पहुंचाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को एक बैठक में यह निर्देश दिए हैं। गोदारा बुधवार को मंत्रालय भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और उपभोक्ता मामलात विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री गोदारा ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों पर योजना के होर्डिंग्स एवं सेल्फी प्वाइंट लगाए जाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उचित मूल्य की सभी दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिए आइरिस मशीनें स्थापित की जाएं, जिससे पात्र लोगों को लाभ लेने में सहूलियत हो। खाद्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रदेश के वह परिवार, जिनके सभी सदस्य 18 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु के हों या विशेष योग्यजन हो, ऐसे परिवारों को राशन की समय पर निःशुल्क होम डिलीवरी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग उचित मूल्य की दुकान पर आने में असमर्थ हैं। उन्हे इससे राहत मिलेगी। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वर्तमान में इस योजनांतर्गत जनवरी के प्रथम पखवाड़े में 9 लाख 44 हजार 655 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। |
जेडीए में आमजन का प्रवेश बंद, अब सिर्फ एक घंटा जनसुनवाई Thursday 01 February 2024 06:09 AM UTC+00 जयपुर। जेडीए में आमजन के प्रवेश पाबंदी लगा दी गई है, जनता सिर्फ दोपहर 3 से 4 बजे तक ही जेडीए में कामकाज के लिए आ सकती है। पहले ही दिन विभिन्न कामों को लेकर जेडीए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जेडीए आने वाले लोगों की अब रजिस्ट्रर में एंट्री भी की जाएगी। जेडीए में जोन कार्यालयों के साथ मुख्य भवन में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। दिनभर जोन शाखाओं में लोग जुटे रहते थे। प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान जेडीए में बड़ी संख्या में आवेदन आए, ऐसे में लोग अपने पट्टों का काम करवाने के साथ पट्टा नाम हस्तांतरण करवाने सहित अन्य कामों को लेकर दिनभर जेडीए में घूमते रहते थे। जिन लोगों को पट्टे नहीं मिले है, वे अभी भी दिनभर जेडीए में चक्कर काटते रहते है। ऐसे में जेडीए ने अब जनसुनवाई का समय तय कर दिया है। लोगों की जाएगी एंट्री यह भी पढ़ें : अब सात दिन में पानी कनेक्शन, टंकियों की सफाई पर ऑनलाइन नजर ऑनलाइन कार्यप्रणाली को करें फोलो |
social Media पर इन लोगों को फॉलो करते हैं तो आपका जेल जाना तय, अभी देख लें अपनी फ्रेंड लिस्ट, 5000 पकड़े जा चुके पहले Thursday 01 February 2024 06:11 AM UTC+00 Rajasthan News: लॉरेंस विश्नोई से ताल्लुक रखने वाले रोहित गोदारा और गैंगस्टर वीरेन्द्र चारण पर एनआईए ने पांच - पांच लाख रुपए का इनाम रखा है। दोनो फरार हैं और दोनो प्रदेश भर के कई बड़े मामलों में वांडेट हैं। लेकिन इस बीच अब लॉरेंस से ताल्लुक रखने वाले बदमाशों को भी तलाशा जा रहा है। उनकी तलाश जेलों तक में की जा रही है। जोधपुर सेंट्रल जेल में भी पुलिस ने छापे मारे हैं और वहां से भी इनपुट मिला है। जोधपुर पुलिस ने बताया कि लॉरेंस और उससे ताल्लुक रखने वाले बड़े गैंगस्टर्स को जोधपुर के कई बदमाश फॉलो कर रहे हैं और लॉरेंस के संपर्क में आने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसी सूचना मिली थी। उसके बाद जब बदमाशों की एक लिस्ट तैयार की गई और हर थाने की पुलिस ने रेड शुरू की तो पता चला कि जोधपुर में बीस से ज्यादा बदमाश लॉरेंस को फॉलो कर रहे हैं और उसके लिए काम करने को आतुर हैं। ऐसे बदमाशों की लिस्ट बनाई गई और उसके बाद उनको दोपहर से लेकर रात तक अरेस्ट करने का काम किया। लॉरेंस से ताल्लुक रखने और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करने के मामले में जोधपुर पुलिस ने विनोद, श्याम सुंदर, हिमांशु, श्रामेश्वर, राहुल, आकाश, महेन्द्र, विकास, जितेन्द्र, पवन, प्रतीक, शक्ति, समेत 22 बदमाशों को पकडा है। जिन थाना क्षेत्रों में वे रहते हैं उनके खिलाफ उसी थाने में केस भी दर्ज कराए गए हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल में भी छापा मारा गया है और वहां से बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और दो डाटा केबिल बरामद की गई है। एक आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं और उसके बाद उसके खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। जोधपुर के बाद अब प्रदेश भर की पुलिस इस तरह का अभियान चलाने की तैयारी कर रही है जिसमें बड़े बदमाशों और गैंगस्टर्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पहचान की जा सके। पहले भी इस तरह का अभियान चलाया गया था और करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया था। |
भाजपा से क्यों नाराज है राजपूत समाज, जानिए Thursday 01 February 2024 06:16 AM UTC+00 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को संघशक्ति कार्यालय पहुंचकर श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर से भेंट की। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर व श्रीप्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी भी मौजूद रहे। |
एक क्लिक में आत्महत्या: सर्च इंजन बने खतरा, सरकार लेगी सख्त कदम? Thursday 01 February 2024 06:21 AM UTC+00 | Tags: health इंटरनेट सर्च इंजन जैसे Google, Microsoft Bing, DuckDuckGo, Yahoo! और AOL पर ऐसी सामग्री भरी पड़ी है जो खुद को चोट पहुंचाने का महिमामंडन करती है। इससे बच्चों को खुद को नुकसान पहुंचाने और आत्महत्या का खतरा बढ़ सकता है। यह चेतावनी ब्रिटेन की संचार सेवाओं की नियामक संस्था ऑफकॉम की एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खोज इंजन पर खुद को चोट पहुंचाने से जुड़े शब्दों को सर्च करने पर पांच में से एक बार (22 प्रतिशत) नतीजे ऐसे आते हैं जो खुद को चोट पहुंचाने, आत्महत्या या खाने के विकारों को बढ़ावा देते हैं। यहां तक कि पहले पन्ने पर भी 19 प्रतिशत नतीजे ऐसे ही होते हैं। खासकर तस्वीरों को सर्च करते समय यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। 50 प्रतिशत तस्वीरें ऐसी होती हैं जो खुद को चोट पहुंचाने को सही ठहराती हैं। शब्दों को थोड़ा बदलकर सर्च करने पर भी ऐसे नतीजे मिलने का खतरा छह गुना बढ़ जाता है। रिपोर्ट में खोज इंजनों से बच्चों को ऐसी हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए कदम उठाने की मांग की गई है। मुख्य बातें: - सर्च इंजन पर खुद को चोट पहुंचाने को बढ़ावा देने वाली सामग्री आसानी से मिल रही है। - अपने बच्चों से बात करें और उन्हें इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के तरीके बताएं। Tags:
|
कोविड के बाद दिमाग की रफ़्तार धीमी? लंबे वक्त तक हो सकता है असर! Thursday 01 February 2024 06:33 AM UTC+00 | Tags: health Long-Term Covid Symptoms : लंदन: एक शोध के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने के बाद लंबे समय तक परेशानी झेलने वालों में दिमाग धीमा हो जाना एक आम समस्या हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोगों को दिमागी परेशानियां जैसे भूलना, ध्यान न दे पाना, सोचने-समझने में दिक्कत आदि महीनों या सालों तक रह सकती हैं। अब तक, इस स्थिति को पहचानने के लिए कोई खास जांच नहीं थी। लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि कोरोना के बाद दिमाग धीमा हो जाना इसकी एक अहम निशानी हो सकती है। शोध में क्या किया गया? शोधकर्ताओं ने इन सभी लोगों को दिमाग की तेजता जांचने के लिए दो ऑनलाइन टेस्ट दिए। इन टेस्ट में जल्दी से जवाब देने और लंबे समय तक ध्यान लगाए रखने की क्षमता को मापा गया। क्या पाया गया? लगभग 54 फीसदी मरीजों में दिमाग धीमा होने की समस्या पाई गई। ये समस्या थकान, डिप्रेशन, घबराहट, नींद न आने जैसी परेशानियों की वजह से नहीं हो रही थी।
अब जरूरी है कि इस समस्या को पहचानने के लिए और बेहतर तरीके विकसित किए जाएं और मरीजों को इससे उबरने में मदद की जाए। Tags:
|
Jaipur: टास्क फोर्स बेअसर, बाजार-मंडियों में खुलेआम पॉलीथिन का उपयोग Thursday 01 February 2024 06:39 AM UTC+00 जयपुर। शहर में फिर से खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग होने लगा है। बाजार, फल—सब्जी मंड़ियों के साथ कॉलोनियों में दुकानों पर पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। दोनों नगर निगमों की कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित हो रही है। दोनों निगमों के लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी बेअसर नजर आ रही है। ग्रेटर नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए 7 जोनों में टास्क फोर्स का गठन किया। पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए सब्जी मंड़ियों में मशीनें लगाई गई। इसके तहत जोन उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक, कांस्टेबल की टीम बना रखी है। इसके बाद पिछले साल शहर में पॉलीथिन पर पाबंदी को लेकर सघन अभियान भी चलाया गया। तब अभियान का असर भी देखने को मिला। मंडियों व बाजारों से पॉलीथिन का उपयोग कम हुआ, लेकिन निगम में अफसर बदलते ही फिर से अभियान फुस्स हो गया। बाजार व मंडियों में फिर से पॉलीथिन का उपयोग होने लगा है। अफसर बदलते ही अभियान बेअसर ग्रेटर नगर निगम की कार्रवाई हैरिटेज नगर निगम की कार्रवाई इन पर रोक
यह भी पढ़ें : जेडीए में आमजन का प्रवेश बंद, अब सिर्फ एक घंटा जनसुनवाई
अब साप्ताहिक समिक्षा |
नींद पूरी नहीं? दिमाग होगा सुस्त, स्ट्रोक का खतरा भी! सोने की आदतें सुधारें, दिमाग को रखें दुरुस्त Thursday 01 February 2024 06:49 AM UTC+00 | Tags: health न्यूयॉर्क: एक नए शोध में बताया गया है कि बहुत कम या बहुत ज्यादा नींद लेना आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है और भविष्य में स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा बढ़ा सकता है। कैसे हुआ शोध? अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित इस शोध में दिमाग के स्वास्थ्य को मापने के दो तरीकों का इस्तेमाल किया गया: मैटर हाइपर इंटेंसिटी (WMH): ये दिमाग पर घाव होते हैं जो दिमाग की उम्र बढ़ने का संकेत देते हैं। शोध में क्या मिला? शोधकर्ताओं ने करीब 40,000 स्वस्थ, मध्यम आयु वर्ग के लोगों के दिमाग की छवियों की जांच की। उन्होंने पाया कि: कम नींद (7 घंटे से कम): इससे WMH का खतरा बढ़ जाता है, WMH का आकार बढ़ जाता है और फ्रैक्शनल एनिसोट्रॉपी कम हो जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शोध इस बात का सबूत है कि नींद दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे नींद की अवधि को दिमाग के स्वास्थ्य के लिए एक जोखिम कारक के रूप में समझने में मदद मिलती है। उनका मानना है कि मध्यम आयु दिमाग के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए महत्वपूर्ण समय होता है। अच्छी नींद की आदतें अपनाकर आप अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं। आप क्या कर सकते हैं? रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद पूरी कोशिश करें। Tags:
|
पोती के भात में दादा के साथ जो हुआ वह हैरान कर देगा, शादी वाले लोग ध्यान से पढ़ें Alert करने वाली ये खबर Thursday 01 February 2024 06:52 AM UTC+00 wedding season in Rajasthan: राजधानी जयपुर से एक बार फिर शादी समारोह में चोरी की घटना हुई है। परिवार को कुछ ही देर में दो लाख रूपए का फटका लगा है। सीसीटीवी में चोर भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब तीनोें फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। मामला करणी विहार थाना इलाके का है। राजेश चौधरी ने केस दर्ज कराया है। राजेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी का भात कार्यक्रम चल रहा था मैरिज गार्डन में। गार्डन का नाम रानीबाग है। आयोजन में समाज और परिवार के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में मेहमान भी मौजूद थे। इस दौरान भांजी के दादा हनुमान सहाय चौधरी के हाथ में कैश का बैग था। बैग के बारे में सूट पहनकर आए तीन चोरों को पता लग चुका था। उन्होनें दादा को घेर लिया और तय दूरी बनाकर मौके की तलाश करते रहे। लेकिन काफी समय तक उनको मौका नहीं मिला तो एक चोर ने वहां से पानी लेकर गुजर रहे वेटर को धक्का मारा। वेटर के हाथ में पानी की ट्रे दादा के उपर गिरी और अचानक अफरा तफरी मच गई। मौका पाकर तीनों में से एक चोर ने बैग उठा लिया और तीनों पलक झपकते ही गायब हो गए। उनके जाने के बाद जब बैग तलाशा गया तो बैग नहीं मिला। उसमें दो लाख रुपए से ज्यादा कैश और लाखों रुपयों के सोने के जेवर थे। वहां लगे सीसी कैमरों में चोर नजर आ रहे है ।
|
हाथी, घोड़े व लवाजमे के साथ साईं बाबा करेंगे नगर भ्रमण, पालकी यात्रा में रामलला के भी होंगे दर्शन Thursday 01 February 2024 06:58 AM UTC+00 जयपुर। बापूनगर के मोती पार्क स्थित श्री साईं धाम के 18वें स्थापना दिवस पर आज सुबह कांकड़ आरती व हवन के साथ साईं पालकी महोत्सव की शुरुआत हुई। इस बीच दोपहर में भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं महाआरती की जाएगी। शाम को साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, गाजेबाजे के साथ श्रद्धालु यात्रा में शामिल हेांगे। महोत्सव में रामलला के भी दर्शन होंगे। सुबह साईं बाबा मंगल स्नान के बाद काकड़ आरती की गई। इसके बाद सामूहिक हवन शुरू हुआ, भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। शाम को साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बैंडबाजे के साथ निकलने वाली पालकी शोभायात्रा में भक्त नाचते हुए चलेंगे। हाथी, घोड़े, ऊंट के लवाजमे के साथ साईं बाबा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा
यह भी पढ़ें : 19 साल बाद बसंती पंचमी और वेलेंटाइन-डे एक साथ, बन रहे शुभ संयोग
2 घंटे तक होगा पादुका पूजन |
बजट में अच्छी खबर! लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा टीका, सरकार करेगी प्रोत्साहन Thursday 01 February 2024 07:00 AM UTC+00 | Tags: health नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार 9 से 14 साल की लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देगी। उन्होंने लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए कहा, "हमारी सरकार 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देगी। मातृ-शिशु देखभाल की विभिन्न योजनाओं को एक व्यापक कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा ताकि कार्यान्वयन में तालमेल बिठाया जा सके। पोषण 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन करके पोषण वितरण, प्रारंभिक बचपन की देखभाल और विकास में सुधार लाया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "कई युवा डॉक्टर बनने के लिए योग्यता हासिल करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। हमारी सरकार विभिन्न विभागों के मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रही है। इस उद्देश्य के लिए एक समिति गठित की जाएगी जो मुद्दों की जांच करेगी और प्रासंगिक सिफारिशें करेगी।" मुख्य बातें: Tags:
|
राजस्थान के सबसे ऊंचे IPD टॉवर पर आई सबसे बड़ी अपडेट, जानें 25 मंज़िला इमारत का अब क्या होगा? Thursday 01 February 2024 07:02 AM UTC+00 एसएमएस अस्पताल में बन रहे आइपीडी टावर का निर्माण जितना हो चुका है, अब उसे वहीं रोका जाएगा। प्रोजेक्ट में ऊपरी मंजिलों का निर्माण नहीं किया जाएगा। यहां अभी तक 17 मंजिल की छत डाली जा चुकी है, जबकि प्रोजेक्ट के तहत 25 मंजिला टावर बनाना था। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बनी। काम पूरा हो तो मिलें ये सुविधाएं - 20 ऑपरेशन थिएटर, 4 कैथ लैब, 100 रजिस्ट्रेशन काउंटर - आपात स्थिति के लिए टावर के छत पर हेलीपैड, एयर एम्बुलेंस - विश्वस्तरीय मोर्चरी की सुविधा - 100 डीलक्स कमरे, 80 प्रीमियम कमरे (चार सुइट सहित) - 200 आइसीयू, न्यूक्लिर मेडिसिन सहित अन्य सुविधाएं - मेडिकल साइंस म्यूजियम, फूड प्लाजा, डायग्नॉस्टिक सुविधा और सेमिनार रूम ये भी पढ़ें : क्या अब राजस्थान के स्कूलों में लगेगा 'हिजाब' पर परमानेंट बैन? आई सबसे बड़ी और लेटेस्ट अपडेट |
राजस्थान में बौछारों से फिर मौसम सर्द, दूसरा विक्षोभ 3 फरवरी से होगा सक्रिय Thursday 01 February 2024 07:07 AM UTC+00 जयपुर. राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर समेत कई जिलों में बौछारें गिरी। हवा में नमी बढऩे पर फिर से सर्द मौसम का अहसास लोगों को हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन कई जिलों में बारिश होने व बादलों की आवाजाही रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3- 4 फरवरी को होने की संभावना है जिसके चलते बारिश होने व रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है। तीन जिलों में आज बारिश संभव जयपुर समेत 6 जिलों में बरसे मेघ रात में पारे में आंशिक गिरावट |
टमाटर का रस मार सकता है टाइफाइड बुखार का बैक्टीरिया! शोध में बड़ा खुलासा Thursday 01 February 2024 07:10 AM UTC+00 | Tags: health टमाटर एक सस्ती और आसानी से मिलने वाली सब्जी है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणु नाशक तत्व पाए जाते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने खोजा है कि टमाटर का रस टाइफाइड बुखार पैदा करने वाले बैक्टीरिया (Salmonella Typhi) को खत्म कर सकता है। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन और मूत्र मार्ग को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह शोध अमेरिकन सोसायटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी की पत्रिका "माइक्रोबायोलॉजी स्पेक्ट्रम" में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टमाटर का रस सैल्मोनेला टाइफी को खत्म कर सकता है। यह बैक्टीरिया खासतौर पर इंसानों को ही नुकसान पहुंचाता है और टाइफाइड बुखार पैदा करता है। शोध के प्रमुख लेखक डॉ. जियोंगमिन सॉन्ग ने बताया, "हमारा मुख्य लक्ष्य टमाटर और टमाटर के रस के रोगाणु नाशक गुणों को आंतों के रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया, खासतौर पर सैल्मोनेला टाइफी के खिलाफ जांचना था। साथ ही, हम यह भी जानना चाहते थे कि ये गुण किन खास चीजों की वजह से मौजूद हैं।" शुरुआती प्रयोगों में पाया गया कि टमाटर का रस सचमुच ही सैल्मोनेला टाइफी को खत्म कर सकता है। इसके बाद, शोधकर्ताओं ने टमाटर के जीनोम का अध्ययन किया और पाया कि इसमें रोगाणु नाशक पेप्टाइड्स मौजूद हैं। ये छोटे प्रोटीन बैक्टीरिया की सुरक्षा कवच जैसी झिल्ली को नष्ट कर देते हैं, जिससे बैक्टीरिया कमजोर होकर मर जाते हैं। चार संभावित रोगाणु नाशक पेप्टाइड्स में से दो को सैल्मोनेला टाइफी के खिलाफ कारगर पाया गया। अंत में, शोधकर्ताओं ने टमाटर के रस की क्षमता का परीक्षण पाचन और मूत्र मार्ग को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य बैक्टीरिया के खिलाफ भी किया। इस शोध से पता चलता है कि टमाटर का रस न सिर्फ सैल्मोनेला टाइफी बल्कि उसके खतरनाक रूपों और पाचन व मूत्र मार्ग को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है। टमाटर के रस में पाए जाने वाले रोगाणु नाशक पेप्टाइड्स बैक्टीरिया की सुरक्षा झिल्ली को नष्ट करके यह काम करते हैं। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस खोज से लोगों, खासकर बच्चों और किशोरों में टमाटर और अन्य फल-सब्जियों का सेवन बढ़ेगा। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और रोगाणुओं से होने वाली बीमारियों का खतरा कम होगा। Tags:
|
शिरडी की तर्ज पर गाजे-बाजे और लवाजमे के बीच साईं बाबा की पालकी यात्रा आज Thursday 01 February 2024 07:25 AM UTC+00 जयपुर. बापूनगर मोती पार्क स्थित साईं धाम के 18 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत गुरुवार से हुई । शिरडी के साईं बाबा की तर्ज पर मंदिर में उत्सव कार्यक्रम हों रहे हैं। बुधवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मन्दिर में विशेष काकड़ यात्रा व मंगल स्नान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।शाम को गाजे बाजे के बीच मन्दिर से बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। श्वेता शर्मा ने बताया कि पहले दिन सुबह पांच बजे काकड़ आरती व मंगल स्नान का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 9 बजे हवन शुरु हुआ दोपहर में मध्यान्ह आरती होगी, इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम पांच बजे धूप आरती होगी, इसके बाद शाम छह बजे साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे हाथी ,घोड़े, ऊंट के लवाजमे के साथ नगर भ्रमण करेंगे। संजीव शर्मा ने बताया शोभायात्रा में अयोध्या राम मंदिर का विग्रह भी रखा जाएगा।ये भी शोभायात्रा में पालकी के साथ नगर भ्रमण करेगा। सभी श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन भी कर पाएंगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ ही दीपकों से आरती की जाएगी। रात दस बजे शेज आरती होगी। महोत्सव में दो फरवरी को सुबह नौ बजे से पादुका पूजन होगा, जो दो घंटे तक चलेगा। वहीं मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा प्रसादी होगी। इस बीच साईं भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा। |
प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, बोले - मोदी सरकार का है यह अंतिम बजट Thursday 01 February 2024 07:36 AM UTC+00 Pramod Tiwari Big Statement : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार को लेकर कही बड़ी बात। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, यह मोदी सरकार का अंतिम बजट है, जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी है और चुनी हुई सरकार को गिरा रहे हैं उससे PM मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे। इस देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है, मैं देखना चाहता हूं कि इसपर उन्होंने क्या कदम उठाएं हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट लोक सभा में पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 57 मिनट के अपने बजट भाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए युवा, किसान, महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। |
जमीन हड़पने के लिए बेटा और दामाद बने दरिंदे, 70 साल के बुजुर्ग पिता की कर दी बेरहमी से हत्या Thursday 01 February 2024 08:11 AM UTC+00 Kota News : इटावा नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। इटावा थाना प्रभारी नन्दकिशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी धनराज गुर्जर व मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। रिश्ते में दोनों जीजा साले हैं और मृतक नंदकिशोर का आरोपी मुकेश जंवाई हैं तो धनराज उसका बड़ा पुत्र है। दोनों ने प्रॉपर्टी के विवाद के चलते शराब के नशे में उक्त वारदात को अंजाम दिया। साथ ही एक नाबालिग को भी उक्त मामले में निरुद्ध किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
प्रॉपर्टी के विवाद के चलते की वारदात
यह भी पढ़ें : गड्ढ़ों की वजह से सड़क पर आए दिन हो रहे हादसे, पेचवर्क और मरम्मत पर महकमा है लापरवाह
नन्दकिशोर की हत्या की साजिश रचने के पश्चात रात्रि 11 बजे बाद धनराज गुर्जर कुल्हाड़ी व मुकेश गुर्जर लाठी लेकर नन्दकिशोर गुर्जर के प्लॉट में बने मकान पर गए। जहां नन्दकिशोर गुर्जर बरामदे में सोया हुआ था। उन्होंने उसे जमीन पर गिराकर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों मुकेश के घर पर सो गए। 30 जनवरी को सुबह घटना का लोगों को पता चलने पर आरोपियों ने पुलिस व लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से तीनों बाईपास रोड इटावा पर प्रकरण के घटना स्थल पर चले गए।
इटावा एसएचओ नंदकिशोर वर्मा के साथ पुलिस की टीम में रामविलास, मनीष चौधरी आसूचना अधिकारी, व बनवारी वर्मा की भी अहम भूमिका रही है। |
बिन ब्याही मां बनी स्कूल की लड़की, क्लासमेंट ने रेप किया, मां और बहन ने नशा दिया... छह महीने बाद पता चला गर्भ का, अब बच्चा जन्मा Thursday 01 February 2024 08:37 AM UTC+00 Jaipur News: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर है। एक युवती जो एक महीने पहले ही 18 साल की हुई है उसने अपने साथ पढ़ने वाले एक छात्र के खिलाफ रेप करने, गर्भवती करने समेत अन्य तमाम धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोपी की मां और बहन ने भी इस मामले में मदद की और अब तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी का जीवन बर्बाद हो गया, वह 18 की उम्र में ही मां बन गई वह भी बिना शादी....। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। पीडिता का अक्सर उसके घर आना जाना था। करीब दस महीने पहले आरोपी ने अपने यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीडिता को बुलाया था। दोनो एक निजी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ रहे थे। पीडिता ने पुलिस को बताया कि मेेंहदी लगाने के लिए आरोपी की मां ने बुलाया था। उसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी जो कि बहन लाई थी। उसे पीने के बाद पीडिता अचेत हो गई। उसके बाद आरोपी ने रेप किया और तीनों ने मिलकर वीडियो बनाए। पीडिता ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो आरोपी की मां ने कहा कि वैसे ही थकान के कारण नींद आ गई थी। उसके बाद पीडिता को उसके घर छुडवा दिया गया। घर में मां को बताया तो मां ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस बीच पीडिता लगातार बीमार रहने लगी और शरीर में खून की कमी होने लगी। कुछ सप्ताह पहले जब वह बैड रेस्ट पर आ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच हुई तो पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। परिवार की हालात काटो तो खून नहीं जैसी हो गई। अब गर्भ गिराना गैर कानूनी था। पिछले महीने पीडिता ने बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद वह 18 साल की भी हुई। अब उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि कुछ सबूत भी सौपें गए हैं, उस आधार पर जांच कर रहे हैं। |
School Holidays in February 2024 : फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें Thursday 01 February 2024 08:48 AM UTC+00 School Holidays in February 2024 : राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश खत्म हो गया है। लगभग सभी स्कूल खुल गए हैं। राजस्थान के कुछ जिलों के स्कूल में ठंड या अन्य किसी वजह से स्कूल बंद हो सकते है पर अब राजस्थान के सभी स्कूल खुल चुके हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों के नए कैलेंडर के अनुसार इस बार फरवरी 29 दिन का है। अब सवाल यह है कि फरवरी में स्कूलों में कितने दिन की छुट्टियां होंगी। तो फरवरी माह में राजस्थान के स्कूल 5 दिन बंद रहेंगे। पूरे महीने में चार रविवार पड़ रहे हैं। जिनमें 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी और 25 फरवरी को स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों के नए कैलेंडर के अनुसार 16 फरवरी की छुट्टी रहेगी। इस दिन देवनारायण जयन्ती है, जिस वजह से स्कूल बंद रहेंगे। तो फरवरी में सिर्फ 5 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे। |
'यशस्वी सरपंच' के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना Thursday 01 February 2024 09:06 AM UTC+00 Jaipur News : देश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारे गांवों का तीव्र विकास आवश्यक है। 'गांव बनेगा, तभी देश बढ़ेगा' के संकल्प के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका ने मिलकर गांवों के विकास के लिए यशस्वी सरपंच अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के झालाना कार्यालय में अल्ट्राटेक सीमेंट के राजस्थान हेड(सेल्स एंड मार्केटिंग-ईस्ट) अरविंद अरोड़ा और राजस्थान हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग-वेस्ट) विजय टाक ने यशस्वी सरपंच अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अरविंद अरोड़ा ने कहा कि हमारे सरपंच अपनी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों से गांव के विकास और निर्माण का नेतृत्व कर रहे हैं। देश का नंबर वन सीमेंट होने के नाते अल्ट्राटेक देशभर में विकास और निर्माण कार्यों का साझेदार है और अपने इसी अनुभव, गुणवत्ता और विशेषज्ञता के साथ राजस्थान के सभी सरपंचों का समर्थन करता है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अल्ट्राटेक राजस्थान पत्रिका के साथ अनोखी पहल 'यशस्वी सरपंच' लेकर आया है। विजय टाक ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट गांव के विकास कार्यों को मजबूत आधार और तेज गति देने का महत्व और उसमें सरपंचों की अहम भूमिका को समझता है। यह भी पढ़ें: अल्ट्राटेक सीमेंट और पत्रिका की अनोखी पहल, यशस्वी सरपंच अभियान का आगाज, आवेदन आज से राजस्थान में पहली बार की जाने वाली इस अनोखी मुहिम में हम ऐसे सभी सरपंचों को सम्मानित करने जा रहे हैं, जो अपने बड़े इरादों और अटूट हौसलों से गांव बनाकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मंच के माध्यम से सभी कर्मठ सरपंचों का सम्मान और प्रोत्साहन ही हमारा उद्देश्य है। राजस्थान पत्रिका के माध्यम से राजस्थान के सभी यशस्वी सरपंचों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मुहिम का हिस्सा बनें। |
अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी प्रतिनिधियों का रविवार को होगा सम्मान Thursday 01 February 2024 09:12 AM UTC+00 अनुसूचित जाति की राजस्थान में सबसे बड़ी संस्था डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान एवं अनुसूचित जनजाति संयुक्त संस्थान की ओर से सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायकों और जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 4 फरवरी, रविवार को झालाना स्थित डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में आयोजित किया गया है। नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के महासचिव जी.एल वर्मा और संगठन सचिव महेश धावनिया ने बताया कि राजस्थान से पहली बार अनुसूचित जाति के लोगों को कई पदों पर पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति के डॉ. प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, जो समाज को गौरवान्वित करता है। वहीं कांग्रेस के द्वारा राजस्थान विधानसभा में पहली बार अनुसूचित जाति के टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
जोगेश्वर गर्ग को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। इस पद पर भी पहली बार अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के पूर्व महासचिव अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया था। यह सब राजस्थान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की एक तिहाई आबादी को विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए महत्व को भी प्रदर्शित करता है। समारोह में इनके अलावा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदनलाल दिलावर, बाबूलाल खराड़ी, हेमन्त मीणा एवं राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार (वर्तमान विधानसभा सदस्यों में सबसे अधिक शिक्षित विधायक) सहित अन्य विधायकगणों का भी सम्मान किया जाएगा। यह राजस्थान में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है। इस अवसर प्रेस कॉन्फ्रेंस को समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.बैरवा, भागचंद मीणा, जी.एस.सोमावत, उपाध्यक्ष डॉ. शशि इन्दुलिया व अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। |
राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही बड़ी बात, बोले - अकबर महान नहीं था Thursday 01 February 2024 09:14 AM UTC+00 Madan Dilawar said Akbar was not Great : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही बड़ी बात। एक नहीं कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुगल सम्राट महान नहीं थे, उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट ने मीना बाजार की अवधारणा दी थी, जो महिलाओं को लेने जाते थे। गुरुवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, उसने (अकबर) जो कुछ भी किया है, उसके बाद वह महान कैसे हो सकता है? अकबर बिल्कुल भी महान नहीं था। शिक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्कूली पाठ्य पुस्तकों में चन्द्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह को "आतंकवादी" कहा जा रहा है। |
Rajasthan Budget : निर्मला सीतारमण के बाद अब दिया कुमारी की बारी, 'डेब्यू' बजट पेश करेंगी राजस्थान की फाइनेंस मिनिस्टर Thursday 01 February 2024 09:19 AM UTC+00 केंद्र की मोदी सरकार के बजट के बाद अब सभी की नज़रें राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के बजट पर टिकी हुई हैं। दिलचस्प बात ये है कि केंद्र और राज्य में वित्त महकमें का प्रभार महिला मंत्रियों के पास है। केंद्र का बजट जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया, तो वहीं अब राजस्थान के बजट यहां की वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी। हालांकि नई सरकार गठित होने के कारण दिया कुमारी राज्य का पूर्ण कालिक बजट पेश नहीं करके, फिलहाल लेखानुदान पेश करेंगी। अफसरों के साथ बैठकों में हैं व्यस्त राजस्थान सरकार के 8 फरवरी को प्रस्तावित लेखानुदान को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। यही कारण है कि वित्त मंत्री दिया कुमारी इन दिनों वित्त विभाग के अफसरों के साथ बैठकों में व्यस्त हैं। |
ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात का डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने 7 फरवरी तक पूर्वानुमान किया जारी Thursday 01 February 2024 10:29 AM UTC+00 Orange & Yellow Alert: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर देखने को मिल रहा है। हवा में नमी बढऩे पर फिर से सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कई जगह हल्की बारिश (Rain) हुई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले दो तीन दिन कई जिलों में बारिश होने और बादलों की आवाजाही रहने का पूर्वानुमान (Weather Prediction) जताया है। प्रदेश में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3- 4 फरवरी को होने की संभावना है जिसके चलते बारिश होने और रात के तापमान (Temperature) में आंशिक गिरावट होने की संभावना है। |
Watch जेएलएफ 2024: साहित्य प्रेमियों पर चला शब्दों का जादू, सात समंदर पार से भी जयपुर खींच लाई ललक Thursday 01 February 2024 10:32 AM UTC+00 जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 (Jaipur Literature Festival 2024) का आगाज आज से हो गया है। राजधानी जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में दुनियाभर के लेखकों और साहित्यप्रेमियों की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर फेस्टिवल के 17वें सीजन की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर जेएलएफ के फाउंडर नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजोय के रॉय ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने फेस्टिवल के 17 साल के सफर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि साहित्य के लिहाज से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने जयपुर के नाम को दुनिया के नक्शे में स्थान दिलाया है। शुरुआत से ही मेरा और मेरे परिवार का फेस्टिवल से जुड़ाव रहा। पांच दिनों तक जुटेंगे दुनियाभर के लेखक |
भारत को विकसित बनाना है तो हमें 'हेल्थकेयर व एजुकेशन' पर जोर देना होगा : रघुराम राजन Thursday 01 February 2024 10:44 AM UTC+00 जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने गुरुवार(1 फरवरी) को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा है कि भारतीय युवाओं के पास पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। देश में नौकरियांं पैदा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि, अगर आप इंडियन एम्प्लॉयमेंट का पैटर्न देखें तो वो पिछले दस सालों में ग्राफ नीचे गिरा है, और जो 7 परसेंट की ग्रोथ हुई है वो भी कृषि के क्षेत्र में हुई है, आज लोग एग्रीकल्चर में वापस जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास बाहर पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। साथ में ये भी कहा कि जो लोग इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, उन्हें ट्रेंड करें, जो कंपनी को आने के लिए अट्रैक्ट करने में जरूरी है, उसके लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : JLF 2024 : शब्दों और साहित्य की महफिल के रंग तस्वीरों में देखें |
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, अलर्ट जारी Thursday 01 February 2024 11:51 AM UTC+00 Weather forecast : जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आया है। यहां बरसे मेघ इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट 04 फरवरी को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 05 फरवरी को भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। |
डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ आमने-सामने, एक ने कहा- गलतफहमी ना पाल, तो दूसरे ने सुझाया अहंकार ठीक नहीं Thursday 01 February 2024 12:39 PM UTC+00 जयपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच गुरुवार को तब सियासत गरमा गई, जब कांग्रेस और भाजपा के दो वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए, और एक दूसरे को सुझाव व निर्देश दे डाले। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने गुरुवार(1 फरवरी) को सुबह 8 बजे एक ट्वीट किया और इशारों-इशारों में कांग्रेस नेता को अहंकारी व युवाओं के सपनों के सौदागर कह डाला। जिसके ठीक तीन घंटे के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के ट्वीट अकाउंट से जवाब आया, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता को गलतफहमी ना पालने के सुझाव के साथ आगामी परीक्षा( लोकसभा चुनाव 2024) के लिए शुभकामानांए मुफ्त में दी। दोनों नेताओं का सोशल मीडिया पर यह वार सुर्खियों में है। भाजपा नेता ने ट्वीट में ये लिखा : उन्होंने अपने ट्वीट में शायराना अंदाज में लिखा, "इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पर ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं।" आगे उन्होंने लिखा है,'सीकर वाले नेताजी, इतना भी अहंकार ठीक नहीं है। हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है। अभी एक परीक्षा और बाकी है। युवा आज भी पूछ रहे हैं - एक ही परिवार से 4-4 आरएएस बनना संयोग था या प्रयोग ? युवाओं के सपनों के सौदागरों को माफ नहीं किया जाएगा। जवाब तो देना ही पड़ेगा।' राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब में ये लिखा : भाजपा नेता के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके जवाब में लिखते हुए गलतफहमी ना पालने का निर्देश दे डाला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, गलतफहमी ना पाल, ये जनता का पर्चा है। तेरे सिर्फ़ टोल, बजरी, भूमाफिया होने की चर्चा है। काश.. अवैध अड्डों से इतर तारानगर वाले नेताजी की जनता में भी चर्चा रहती, तो जवाब सदन में मिलता। और हां.. अहंकार नहीं, स्वाभिमान है! हमारे यहां बच्चों को मेहनत करने और पढ़ने की शिक्षा दी जाती है, टोल, बजरी और शराब के धंधे की नहीं। अगली परीक्षा के लिए शुभकामनाएं। यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : फिर शुरू हुआ 'डोटासरा V/S राठौड़' का मुकाबला, जानें क्यों गरमा रहा सियासी पारा? मौजूदा सरकार भ्रमित कर रही है: सचिन पायलट उल्लेखनीय है कि, आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के दोनों दलों के बीच जुबानी हमले शुरू हो गए हैं। आज गुरुवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने से पूर्व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत की और मौजूदा राजस्थान सरकार पर ERCP प्रोजेक्ट को लेकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ERCP पर जो चर्चा हुई वो अधूरी रही। क्योंकि जो MOU साइन किया है, उसको सदन के पटल पर रखा जाना चाहिए। मैं इसको सही नहीं मानता। जो इतने सालों से मामला लंबित था, उसको सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले किसी तरह समाप्त कर जनता में जो भ्रम फैलाने का काम किया है, उससे लोगों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि 'भगवान राम' किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं। भाजपा की इस पर राजनीति किसी से छूपी नहीं है, इसका फैसला देश की जनता करेगी।
|
INDIA STONE MART 2024: राजस्थान में होगा निवेश समिट, सिंगल विण्डो सिस्टम प्रभावी रूप से लागू होगा Thursday 01 February 2024 01:30 PM UTC+00 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसकी अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य में वाइब्रेंट गुजरात की तर्ज पर उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश के समुचित अवसर प्राप्त हो सकें। शर्मा गुरुवार को जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट के 12 वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को विभाग से जुड़ी सभी क्लीयरेंस एक ही छत के नीचे देने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम को अब प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे राज्य में निवेश के लिए आगे आएं, राज्य सरकार उद्यमियों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस भव्य मंदिर में राजस्थान का गुलाबी पत्थर तथा मार्बल उपयोग में लिया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल, खान सचिव आनंदी, रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंडिया स्टोनमार्ट का फीता काटकर उद्घाटन एवं आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्य में ग्रेनाइट उद्योग का भी तेजी से विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में जहां राज्य मार्बल तथा सेंडस्टोन के लिए जाना जाता था, मगर कुछ दशकों से राज्य में ग्रेनाइट उद्योग का भी तेजी से विकास हुआ है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में पत्थर उद्योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा राज्य में पत्थर उद्योग से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर 10 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य में पत्थर उद्योग को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने में इंडिया स्टोनमार्ट एक मील का पत्थर साबित हुआ है। राज्य का पत्थर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है तथा इसकी आपूर्ति राज्य के उद्यमियों द्वारा भरपूर फलीभूत की जा रही है। पांच साल में पत्थर उद्योग में बनाएंगे रिकॉर्ड उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि अगले 5 साल में पत्थर उद्योग में रिकॉर्ड वृद्धि हासिल करने का विभाग ने संकल्प लिया है। उन्होंने उद्यमियों की तारीफ करते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' के संकल्प को कारीगरों द्वारा ही साकार किया जा रहा है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए नियमों का सरलीकरण किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश का सकारात्मक माहौल मिल सके। राज्य में पत्थर उद्योग के साथ नव्यकरणीय ऊर्जा, जवाहरात, खनन सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सरकार द्वारा और अधिक विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। लाइफाटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंटीरियर डिजाइनिंग, लैण्डस्केपिंग, ग्रीन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों, लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवॉर्ड से उद्यमी किरण जे. त्रिवेदी तथा यशवंत कुमार शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा इंडिया स्टोनमार्ट निर्देशिका का विमोचन भी किया गया।
|
14 परिवारों का सालों का संघर्ष अब जाकर हुआ पूरा Thursday 01 February 2024 01:44 PM UTC+00 जयपुर जिला कलक्ट्रेट में गुरुवार को 52 वर्षीय जयवन्ती की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर अबू सुफियान चौहान ने 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे। इनमें जयवंती के साथ ही 25 वर्षीय भरतराज, 26 वर्षीय पूजा कुमारी, 21 वर्षीय अक्षय कुमार, 23 वर्षीय कंवल देवी, 44 वर्षीय इन्द्रन को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली। वहीं, इस मौके पर 46 वर्षीय सचानंद दास, 18 वर्षीय हरीश कुमार, 26 वर्षीय पारूल कुमारी, 27 वर्षीय रोमिया कुमारी, 22 वर्षीय राहुल कुमार, 24 वर्षीय मुकुंद मिहिर शर्मा, 22 वर्षीय कुनाल शर्मा के साथ साथ 34 वर्षीय मनोज कुमार को भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद सचानंद दास ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 294 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। |
शानदार और दमदार अंतरिम बजट, महिला और अन्नदाता की आकांक्षाएं पूरी-जोशी Thursday 01 February 2024 01:46 PM UTC+00 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अंतरिम बजट को शानदार और दमदार बताया है। जोशी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। जोशी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। बजट में 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमेप प्रस्तुत किया गया है। गरीब, महिला, युवा अन्नदाता की जरूरतें एवं आकांक्षाए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, महिलाओं को संसद में आरक्षण के लिए कानून लेकर आए, तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किया। मोदी सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही, गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करवाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से काफी लाभ हुआ। इसके तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी इसके दायरे में लाने की योजना है। मोदी सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है, इकोनॉमिक कॉरिडोर को दुनिया याद रखेगी। जीएसटी से एक राष्ट्र एक बाजार बना, दो करोड़ नए आवासों को पांच साल में पूरा करने की योजना से गरीब परिवारों को आवास मिलेगा।
|
वसुंधरा राजे ने बजट को जनकल्याणकारी, महिलाओं को लेकर ये कहा Thursday 01 February 2024 02:08 PM UTC+00 जयपुर। देश का अंतरिम बजट पेश हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ नए संसद में इसे पेश किया। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, तकनीक, कृषि, एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों पर 30.80 लाख करोड़ का खर्च और कुल 47.66 लाख करोड़ व्यय रहने का अनुमान जताया गया है। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित मौजूदा सरकार के केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अविश्वनीय बताया है। वहीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बजट पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे 'आत्मनिर्भर भारत' की समृद्धि का संकल्प एवं अंत्योदय का विजन बताया। पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि यह बजट निश्चित रूप से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना को समर्पित है। साथ ही उन्होंने लिखा कि केन्द्र सरकार का फोकस सिर्फ चार जातियों पर हैं। ये चार जातियां हैं - महिला, गरीब, युवा और किसान। पीएम की प्रतिक्रिया: पीएम ने अपने बजट के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि आज का ये बजट इनक्लुसिव और इनोवेटिव बजट है। इस बजट में निरंतरता का आत्मविश्वास है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा। निर्मला जी का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथ ही पीएम ने कहा, "हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है।" यह भी पढ़ें : डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ आमने-सामने, एक ने कहा- गलतफहमी ना पाल, तो दूसरे ने सुझाया अहंकार ठीक नहीं कांग्रेस की प्रतिक्रिया : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को शब्दों का मायाजाल बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के उम्मीदों पर पानी फेरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा," मैंने बजट भाषण सुना। मैंने सोचा था कि वित्त मंत्री POOR और MIDDLE CLASS के लिए कोई नई योजनाएँ लाएंगी। उनकी तकलीफ़ों को कम करने के लिए कुछ घोषणाएँ होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हर साल की तरह मोदी सरकार का अंतरिम बजट केवल रंग-बिरंगे शब्दों का मायाजाल था ! इसमें ठोस कुछ नहीं था, बड़े-बड़े और खोखले दावे करना इस सरकार की आदत है।"
|
JLF 2024 : "द परफ्यूम प्रोजेक्ट" की लेखिका दिवरीना ने 18,500 प्रकार की खुशबूओं का बताया राज, पूरे देश में होता है इनका व्यापार Thursday 01 February 2024 02:11 PM UTC+00 सेंट यानी परफ्यूम जो जिस्म को खुशबूदार बनाते हैं, उनकी खुशबूओं का राज खोला है दिवरीना ढींगरा ने। जेएलएफ के पत्रिका प्रायोजित सत्र 'द परफ्यूम प्रोजेक्ट: जर्नी थ्रो इंडियन फ्रेगरेंस' सेशन में उनकी किताब पर बात की जॉन जुबरजिकी ने। दिवरीना ने बताया कि भारत में 18,500 प्रकार की खुशबूएं फूलों, पौधों व अन्य चीजों से तैयार की जाती है। आगे उन्होंने इन खुशबूओं के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश में इन 18,500 तरह की खुशबूओं का व्यापार होता है और फ्रांस भारतीय परफ्यूम का सबसे बड़ा आयातक देश है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए वे खुशबूओं के संसार की ओर आकर्षित हुई, वहां से मुंबई होते, साउथ इंडिया के जंगलों को खंगाला। वहां से असम होते कश्मीर के जाफरान के खेतों तक पहुंची। दिवरीना बताती हैं कि कश्मीर में जब केसर के बैंगनी खेत देखे तो यह किसी कौतूहल जैसा था। लेकिन अफसोस कि साल दर साल इसकी खेती कम होती जा रही है। पर्यावरण में लगातार होते परिवर्तन ने इस व्यापार पर बड़ा असर डाला है।
इन सुगंधों ने तय किया रामायण से मुगल काल तक लंबा सफर
आखिर दिवरीना क्यों हुई आकर्षित?
दिवरीना बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान एक रिसर्च सामने आई कि जब आप किसी खुशूबू को सूंघते हैं तो वह कई सारे अनुभवों से आपको जोड़ती है। साइंस कहता है कि अच्छी खुशबूएं दिमाग से जुड़ी सभी तंत्रिकाओं के रास्तों को खोल देती है और दिमाग बेहतर काम करने लगता है। यह आपकी इंद्रियों को कंट्रोल करता है। आप हर खुशबू के साथ अलग महसूस करते हैं, अलग तरह की यादें जुड़ती चली जाती हैं। आप जब दोबारा उसी खुशबू के सम्पर्क में आते हैं तो उसी से जुड़ी याद सामने आ जाती है।
यह भी पढ़ें : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे सचिन पायलट, पहले दिन उमड़ी खूब भीड़ |
मोदी सरकार ने किया अपना महिमा मंडन, बजट दिशाहीन: पायलट Thursday 01 February 2024 02:49 PM UTC+00 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट को दिशाहीन एवं निराशाजनक बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के विगत् 10 वर्षों के महिमा मण्डन के अतिरिक्त इस बजट में कुछ भी नया नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने अपने बजट भाषण में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का दावा तो किया है परन्तु यह स्पष्ट नहीं किया कि यदि यह आंकड़ा 25 करोड़ है तो इसमें यूपीए सरकार के समय के 14 करोड़ गरीब भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है, करीब 8 करोड़ लोगों द्वारा आयकर रिटर्न भरना दिखा रही है, जो मध्यम और उच्च वर्ग के है। ऐसी स्थिति में किन लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है, यह यक्ष प्रश्न है। |
ड्रोन सर्वे में बड़ा खुलासा, टोंक में पांच जगह 16 लाख टन से अधिक अवैध बजरी खनन Thursday 01 February 2024 03:24 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में खनिज खनन के ड्रोन सर्वे में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि बड़े खनन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन डीजीपीएस सर्वें कराने का निर्णय किया गया और टोंक जिले में बजरी खनन के पांच क्षेत्रों में कराए गए ड्रोन सर्वे में 16 लाख 18 हजार अवैध बजरी खनन का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया ड्रोन सर्वें की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एएमई टोंक को संबंधित लीज धारकों के खिलाफ नियमानुसार शास्ती लगाने और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। बनास में यहां हुआ अधिक खनन यहां दिखाया कम खनन |
यह आम जनता का बजट है जो भारत के जन-जन के भविष्य को निखारेगा-सीएम भजन लाल Thursday 01 February 2024 03:53 PM UTC+00 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर कर 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 15 एम्स और 7 आईआईएम खोले गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 78 लाख स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सहायता प्रदान की गई है, उनमें से कुल 2.3 लाख को तीसरी बार ऋण प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में प्रस्तुत 2024 का अंतरिम बजट भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था कि भारत में चार जातियां ही हैं-गरीब, महिलाएं, युवा और किसान, इन सभी की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण करना ही केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बजट "आम जनता का बजट है जो भारत के जन जन के भविष्य को निखारेगा"। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विशेष रूप से इस बजट में रेल-हवाई क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएं, आम आदमी को और अधिक आवास, आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा क्षेत्र में वृद्धि, राज्यों को 75 हजार करोड़ का कर्ज़, हाउसिंग क्षेत्र में प्रगति, रोज़गार के 55 लाख नए अवसर, सर्वाइकल कैंसर के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण, धार्मिक पर्यटन एवं पर्यटकों में बढ़ोतरी की नई असीम संभावनाएं पैदा होंगी। देश की सीमाएं और अधिक मज़बूत करने के लिए जो रक्षा बजट पेश किया उसकी मैं प्रशंसा करता हूं।
यह भी पढ़ें:-बजट नहीं चुनावी भाषण, न महंगाई कम करने के उपाय न रोजगार पर ध्यान केंद्रित-पायलट |
IAS Transfer : राजस्थान में एक और प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों को किया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट Thursday 01 February 2024 04:57 PM UTC+00 IAS Officer Transfer List Rajasthan : जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को एक बार फिर प्रशासनिक 'सर्जरी' करते हुए 17 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में सुबीर कुमार को प्रमुख शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर, जबकि भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स), सांख्यिकी विभाग के पद पर लगाया गया है। वहीं रश्मि गुप्ता को गृह विभाग में शासन सचिव के पद पर भेजा गया है। इन अधिकारियों के किए ट्रांसफर -सुबीर कुमार प्रमुख शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर -भवानी सिंह देथा प्रमुख शासन सचिव आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स), सांख्यिकी विभाग, जयपुर -विकास सीतारामजी भाले प्रमुख शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग, जयपुर -डॉ पृथ्वी राज शासन सचिव श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई) विभाग, जयपुर -पूर्ण चन्द्र किशन शासन सचिव कौशल एवं उद्यमिता, रोजगार विभाग, जयपुर -गौरव गोयल सचिव माननीय राज्यपाल, राजस्थान जयपुर -विजय पाल सिंह आयुक्त संस्कृत शिक्षा विभाग, जयपुर -रश्मि गुप्ता शासन सचिव गृह विभाग, जयपुर -विश्राम मीणा निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग (ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग), जयपुर -नेहा गिरि प्रबंध निदेशक राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड, जयपुर -अनुपमा जोरवाल प्रबंध निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम, जयपुर -मुकुल शर्मा संयुक्त शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, जयपुर -सुरेश कुमार ओला निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासच सचिव, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर -प्रियंका गोस्वामी मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस, जयपुर -किशोर कुमार निदेशक सिविल एविएशन एवं उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग एवं कंट्रोलर, सर्किट हाउस एवं नियंत्रक एवं पदेन संयुक्त सचिव स्टेट मोटर गैरेज विभाग, जयपुर -डॉ महेन्द्र खडग़ावत निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, जयपुर -गिरधर संयुक्त शासन सचिव ऊर्जा विभाग, जयपुर इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार -भवानी सिंह देथा - प्रमुख शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग, जयपुर -राजन विशाल - शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, जयपुर -मुकुल शर्मा - प्रबंध निदेशक राजसीको, जयपुर एवं प्रबंध निदेशक ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण (रूडा), जयपुर |
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर आई यह खबर, लोगों को मिलेगा यह फायदा Thursday 01 February 2024 05:00 PM UTC+00 जयपुर। अग्रणी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म वुल्फ सेवन पे ने क्रिकेट के दिग्गज एबी डिविलियर्स को आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। गेमिंग ब्रांड का मानना है कि इस साझेदारी से गेमिंग प्रेक्टिस को प्रोत्साहन मिलेगा। यह प्लेटफ़ॉर्म अनेक प्रकार के गेमिंग विकल्पों के लिए सात मूल साइटें प्रदान करता है। विभिन्न इंटरेस्टिंग फीचर्स, अत्याधुनिक इंटरफेस और पेमेंट की आसान सुविधाओं के चलते यह वेबसाइट गेमिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मैदान पर अपने कौशल, इनोवेशन और बहुमुखी प्रतिभा के लिए मिस्टर 360 के नाम से जाने जाने वाले एबी डिविलियर्स ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाने और जिम्मेदार गेमिंग प्रथाओं को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। एबी डिविलियर्स ने कहा कि वे यूज़र्स को एक ही मंच से कई साइटों तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में दिलचस्पी और उत्साह पैदा कर रहे हैं। मैं जिम्मेदार गेमिंग के महत्व में दृढ़ता से विश्वास करता हूं। |
जाली तोड़कर चोरी करने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार Thursday 01 February 2024 05:03 PM UTC+00 जयपुर। कोटखावदा थाना पुलिस ने गुरुवार को सूने मकान में जाली तोडकर सामान चुराने वाली एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया हैं। डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रजनीश, बबली बाई लालसोट दौसा का रहने वाला हैं। 31 जनवरी को कोटखावदा निवासी हनुमान सिंह 31 जनवरी को चाचा के घर प्रोग्राम में गए हुए थे। इस बीच तीन लोग घर पर खिड़की की जाली तोड़कर स्टोर रुम से कबाड़े का सामान पंखा, जनरेटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी रजनीश और बबली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चुराए गया सामान भी बरामद किया है। आरोपी मौज-मस्ती के लिए चोरी की वारदात करते है। आरोपी सूने मकानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देते है और चुराए हुए माल को कबाड़ी को बेच देते हैं। |
अध्ययनः डब्ल्यूएचओ के निर्देशों पर अमल से सिजेरियन डिलीवरी में आएगी भारी कमी Thursday 01 February 2024 06:53 PM UTC+00 | Tags: world विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों को लागू करने से डिलीवरी के दौरान महिलाओं की देखभाल में सुधार होता है और इससे गैरजरूरी सिजेरियन सेक्शन डिलीवरी को कम करने में मदद मिल सकती है। भारत में की गई एक पायलट स्टडी से यह खुलासा हुआ है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया में पांच में से एक डिलीवरी सिजेरियन सेक्शन से होती है। साथ ही, अनुमान है कि आने वाले दशक में यह संख्या बढ़कर कुल प्रसवों की एक-तिहाई हो जाएगी। गौरतलब है कि, जब मेडिकल कारणों से सिजेरियन सेक्शन यानी ऑपरेशन किया जाता है, तो यह जीवनरक्षक हो सकता है। यह अच्छी मेडिकल केयर का एक जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसमें अंतर्निहित जोखिम भी शामिल होते हैं। जबकि, कई अध्ययनों से यह खुलासा हुआ है कि सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी गैर मेडिकल जरूरत के भी धड़ल्ले से की जानी लगी हैं। पहला रेंडमाइज अध्ययन एलसीजी का क्रियान्वयन आसान जन्म में बढ़ रहा स्वास्थ्यकर्मियों का दखल डब्ल्यूएचओ ने बदल दी थी 'ऐतिहासिक' मान्यताएं Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
































































































