>>: एडिटिंग कर अश्लील फोटो भेजकर कर रहा था ब्लैक मेल, चढ़ा हत्थे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

एडिटिंग कर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना साइबर क्राइम जैसलमेर में पीडि़ता ने रिपोर्ट पेश की थी कि एक व्यक्ति उसे टेलीग्राम पर रात्रि को मैसेज कर परेशान कर ब्लैकमेल कर बात करने के लिए मजबूर करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर उसे फिर से बात करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा तथा उसका फोटो एडिट कर अश्लील फोटो भेजा। उसने धमकी भी दी कि वह उससे दोस्ती कर ले नहीं तो फोटो वायरल कर देगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, राकेश कुमार राजोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के सुपरविजन में गिरधरसिंह आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना साइबर क्राइम की ओर से त्वरित अनुसंधान कर पुलिस टीम गठित कर टीम ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी रवि सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी जैन मंदिर के पास ओसियां, जिला जोधपुर ग्रामीण हाल निवासी पर्बत पाटीया सूरत, गुजरात को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं। पुलिस टीम में आरपीएस गिरधरसिंह, उप निरीक्षक गंगाप्रसाद, कांस्टेबल पपूराम पालीवाल और हरिराम शामिल थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.