>>: मतदान अधिकारियों के द्वितीय प्रशिक्षण को किया संबोधित

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

विधानसभा आम चुनाव- 2023 के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी द्वितीय क्रम संख्या 466 से 929 तक का द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलोटेक्निक महाविद्यालय में शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदŸिशता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को संपादित करवाने की मुख्य धुरी है, इसलिए वे अपने पूर्व के अनुभवों का प्रयोग करते हुए चुनाव को संपन्न करवाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारी अपना व्यवहार निष्पक्ष रखते हुए निर्वाचन की समस्त कार्यवाही संपन्न करवाएं, साथ ही मतदाताओं को यह महसूस होना चाहिए कि वास्तव मे मतदान दल पूर्ण रूप से निष्पक्ष है। उन्होंने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों कों कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना करते हुए चुनाव संबंधी कार्या को बेहतर ढंग से संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रशिक्षकों की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसको मतदान अधिकारी पूरी गहनता के साथ प्राप्त करें एवं उनके मन में मतदान प्रक्रिया के सबंध में किसी भी प्रकार की शंका हों तो उसका समाधान दक्ष प्रशिक्षकों से अवश्य ही कर लें ताकि मतदान के दिवस वे चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवा सकें।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.