>>: लम्बे इंतराज के बाद राजस्थान में शुरू हुई खनन ब्लॉक की नीलामी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर . खान विभाग की ओर से प्रदेश में प्रधान, अप्रधान खनिज ब्लॉक्स के खनन पट्टों की नीलामी की जाएगी। इसके साथ ही रॉयल्टी ठेकों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग ने प्रधान खनिज के 79 ब्लॉक्स की ई-नीलामी जारी की है। इसमें 2 फरवरी को 53 लाइमस्टोन ब्लॉक की ई-निविदा जारी की है। वहीं 26 प्रधान खनिज ब्लॉक्स में से 15 लाइमस्टोन ब्लॉक्स की लीज के तहत एवं 11 ब्लॉक्स की कम्पोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

प्रदेश के 53 लाइम स्टोन ब्लॉक में से 51 जिला नागौर, एक ब्लॉक जोगा क्षेत्र जैसलमेर एवं एक चांदाखेडी जिला चित्तौडगढ़ में है। इनकी ई-नीलामी 26 मार्च से 13 जून 2024 तक है। नागौर जिले के 15 लाइम स्टोन ब्लॉक की लीज के लिए ई-निविदा 11 सितम्बर 2023 को जारी की थी, परन्तु विधानसभा आम चुनाव के कारण स्थगित कर दी थी। अब ई-नीलामी प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को शुरू होगी। ये ई-नीलामी 21 फरवरी से 11 मार्च 2024 तक चलेगी। वहीं 11 प्रधान खनिज ब्लॉक्स में चार सिलिसियस अर्थ ब्लॉक जैसलमेर, तीन सिलिसियस अर्थ ब्लॉक बाड़मेर, चटवारा फलोराईट ब्लॉक जालौर, सूरत सिंह का खेड़ा बेसमेटल ब्लॉक चित्तौड़गढ़, खामौर बेसमेटल ब्लॉक भीलवाड़ा एवं बासड़ी गणेशपुरा आयरन और ब्लॉक जयपुर कम्पोजिट लाईसेंस के लिए ई-निविदा 6 अक्टूबर 2023 को जारी की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण रद्द कर दी थी। अब ये प्रक्रिया फिर शुरू की है। इनकी ई-नीलामी 26 मार्च से 11 अप्रेल 2024 तक होगी।

339 अप्रधान खनन प्लॉटों की भी ई-नीलामी

राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित खनन बाहुल्य क्षेत्रों में खनन पट्टों/क्वारीं लाईसेंस प्लाटों के आंवटन के लिए 19 जनवरी 2024 को 131 क्वारीं प्लाटों तथा 22 जनवरी 2024 को 208 खनन प्लॉटों की नीलामी विज्ञप्ति जारी की है। इसमें 131 क्वारीं लाईसेंस प्लाटों की विज्ञप्ति के माध्यम से 30 वर्ष के लिए क्वारीं लाईसेंस पट्टे दिए जाएंगे। ये प्लॉट भीलवाड़ा, जोधपुर ग्रामीण व चित्तौड़गढ़ में मुख्यतः खनिज सेण्डस्टोन के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी नीलामी 07 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य होगी। इन प्लॉटों के माध्यम से कुल क्षेत्रफल 63 हैक्टेयर की नीलामी होगी। कुल आरक्षित राशि रूपए 2.38 करोड़ पर प्रीिमयम के रूप में उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। 208 खनन प्लॉटों की विज्ञप्ति के माध्यम से 50 वर्ष के लिए खनन पट्टे दिए जाएंगे। ये खनन प्लाट पाली, सिरोही, प्रतापगढ़, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, जोधपुर ग्रामीण, बीकानेर, साचोर, राजसमंद, उदयपुर, नीमकाथाना में मुख्यतः खनिज मारबल, ग्रेनाईट, क्वार्टज फेल्सपार, बॉल क्ले, सिलिकासेण्ड, चाइना क्ले, सेण्डस्टोन व मेसेनरी स्टोन के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी नीलामी 07 से 29 फरवरी के मध्य होगी। इनमें कुल क्षेत्रफल 389.36 हैक्टेयर की नीलामी होगी। कुल आरक्षित राशि रुपए 11.60 करोड़ पर प्रीिमयम के रूप में उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी।

77 रॉयल्टी ठेकों की होगी ई-नीलामी

निदेशालय खान विभाग उदयपुर ने संग्रहण के ठेकों के आवंटन के लिए 19 जनवरी को 19 ठेकों, 25 जनवरी को 22 ठेकों तथा 30 जनवरी को 49 ठेकों की नीलामी विज्ञप्ति जारी की है। 13 ठेकों की नीलामी 30 व 31 जनवरी को हो चुकी है। शेष 6 ठेके नीलामी के माध्यम से ठेके संविदा निष्पादन की तिथि से 31 मार्च तक के लिए आवंटित किए जाएंगे। ये ठेके जयपुर ग्रामीण, दूदू, डूंगरपुर, बांरा, खैरथल तिजारा, अलवर, चित्तौड़गढ़ में मुख्यतः खनिज मेसेनरी स्टोन, सिलिकासेण्ड, क्वार्टज व फेल्सपार, केलसाईट आदि के लिए आंवटित किए जाएंगे। इनकी 21 फरवरी 2024 को नीलामी होगी। इन ठेकों की वार्षिक ठेका राशि रुपए 36.99 करोड़ है। जिस पर उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। इसी क्रम में 25 जनवरी 2024 को जारी 22 ठेकों की विज्ञप्ति के माध्यम से ठेके दो वर्ष के लिए 01 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक के लिए नीलामी के माध्यम से दिए जाएंगे। ये ठेके बीकानेर, सिरोही, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, दौसा, पाली, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सीकर, जोधपुर ग्रामीण, डूंगरपुर में मुख्यतः खनिज मारबल, सेण्डस्टोन, मेसेनरी स्टोन आदि के लिए आवंटित किए जाएंगे। इनकी 27 व 28 फरवरी को नीलामी होगी। इन ठेकों की वार्षिक ठेका राशि 214.91 करोड़ रुपए है। जिस पर उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। ये ठेके जोधपुर ग्रामीण, ब्यावर, बीकानेर, चित्तौडगढ़, चूरू, झुंझुंनू, अजमेर, ब्यावर, पाली, केकड़ी, नागौर, भरतपुर, करौली, बाड़मेर, बालोतरा, नीमकाथाना, अलवर, उदयपुर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, डूंगरपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, डीडवाना-कुचामन में मुख्यतः खनिज सेण्डस्टोन, मेसेनरी स्टोन, सिलिकासेण्ड, फिलाईशिष्ट, जिप्सम, लाइमस्टोन, ग्रेनाईट, मारबल, चाइना क्ले, बॉल क्ले, केओलिन, सरपेनटाईन, क्वार्टज फेल्सपार, पीली मिटटी, रायोलाईट आदि के लिए आंवटित किये जाएंगे। इनकी 05 से 07 मार्च 2024 तक नीलामी होगी। इन ठेकों की वार्षिक ठेका राशि रूपये 584.80 करोड़ है। जिस पर उच्चतम बोली प्राप्त की जाएगी। अप्रधान खनिज के प्लॉट / ठेके नीलामी के माध्यम से आंवटित िकए जाएंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.