>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
'आनंदम' की भावपूर्ण प्रस्तुति ने शिल्पग्राम की फिजा को बनाया शास्त्रीय Monday 25 December 2023 08:51 AM UTC+00 उदयपुर। 'शिल्पग्राम उत्सव' के चौथे दिन रविवार को मुक्ताकाशी मंच विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और उनके सिद्धहस्त नृत्यांगनाओं के ग्रुप की शानदार प्रस्तुति दी। प्रिया वेंकटरमन ने न सिर्फ अपनी, बल्कि पूरे ग्रुप की परफोरमेंस को नई ऊंचाइयां प्रदान कर नृत्यांगना के रूप में अपने कद का अहसास करा दिया। नृत्य की लयकारी, ताल और नृत्य की महारत के मेल ने क्लासिकल के जानकार दर्शकों को तो रिझाया। जब प्रिया सहित साथी नृत्यांगनाओं ने 'तिल्लाना' यानी 'तराना' की परफोरमेंस दी तो कला प्रेमी उसकी लयबद्धता और सुपर संगत के कायल हो गए। मोहिनी अट्टम में जया के यशोधरा रूप ने किया अभिभूत |
तीर्थयात्रा पर जा रहे थे 48 यात्री, शहर से निकलते ही चलती बस में लगी आग Monday 25 December 2023 03:34 PM UTC+00 उदयपुर। शहर से नाथद्वारा रोड पर सोमवार को चलती बस में आग लग गई। यह बस उदयपुर के यात्रियों को तीर्थयात्रा के लिए ले जा रही थी। शहर से रवाना होने के कुछ देर बाद ही बस में आग लग गई। बस में 48 यात्री सवार थे। गनीमत रही की सभी यात्री सुरक्षित निकल गए। हालांकि बस और यात्रियों का सामान पूरी तरह से जल गया। पुलिस ने बताया कि उदयपुर शहर और आसपास के यात्रियों को गंगासागर की यात्रा के लिए महालक्ष्मी ट्रावेल्स की बस दोपहर 3.30 बजे रवाना हुई थी। बस शहर से निकलकर नाथद्वारा रोड पर झालों का गुड़ा के पास पहुंची थी कि बस में धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत ही बस को किनारे लगा दिया और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। सभी यात्री आनन फानन में बस से उतर गए। कुछ ही देर में बस में लपटें उठने लगी और आग ने विकराल रूप ले लिया। धुआं इतना ऊंचाई तक उठ रहा था कि एक किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें : सड़क पर अंधाधुंध जीप दौड़ाने का वीडियो वायरल, लोगों ने भागकर बचाई जान शॉर्ट सर्किट से लगी आग |
बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर घायल... Monday 25 December 2023 07:26 PM UTC+00 जिले के खेरवाड़ा कस्बे के सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले के आगे पुलिस थाना से कुछ दूरी पर रविवार देर रात करीब 10 बजे एक बड़ा डंपर पलट गया। हादसे में डंपर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गुजरात से बजरी से भरा बड़ा डंपर सराडा की ओर जा रहा था। इस दौरान हाइवे से सर्विस रोड पर आकर पलट गया। हादसे के बाद चालक तो बाहर निकल गया, लेकिन कटावला चावंड निवासी खलासी गणेश पुत्र रूपलाल अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही तुरंत हैड कांस्टेबल मदन सिंह, कांस्टेबल ओनार सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे खलासी को बाहर निकाला। खलासी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा पहुंचाया। जहां पैर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रैफर किया गया। जहां एमबी अस्पताल में उसका उपचार जारी है। राहगीरों ने बताया कि ओवर लोडिंग की वजह से चालक से डंपर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि रात की वजह से सर्विस रोड पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से डंपर को सड़क से हटवाया। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने चालक द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


