>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
जानिए....कौनसी ट्रेन कब रहेगी निरस्त और कब दौड़ेगी Monday 25 December 2023 06:29 PM UTC+00 भरतपुर. उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाँड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 27 नवम्बर से 21 मार्च तक किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी। इस कार्य के चलते कोटा से प्रारम्भ होने वाली तीन मुख्य गाड़ियाँ को निरस्त किया गया है। ट्रेन संख्या 12059/12060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा से 27 दिसम्बर, 1, 3 जनवरी, 9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक तथा हजरत निजामुद्दीन से 27 दिसम्बर, 1, 3 जनवरी, 9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। .................................... भीमनगर एरिया को बयाना नगर पालिका में जोड़ने मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन भीमनगर में अन्नकूट प्रसाद वितरण समारोह के दौरान पहुंची विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद डाॅ. बनावत ने उनके इलाके को नगर पालिका में जोड़ने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सरंपच पति बच्चूसिंह, हुकमसिंह, भूराभगत, पप्पू धाकड, हरेन्द्र चौधरी, जयदेव, नरेश धाकड आदि मौजूद रहे। |
किसानों ने मांगा पानी, इआरसीपी को जल्द करो मंजूर Monday 25 December 2023 06:35 PM UTC+00 भरतपुर. पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को शीघ्र राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की मांग की । जयपुर से भरतपुर जाते वक्त कस्वा हलैना ठहरे भाजपा नेता से क्षेत्र के भाजपाइयों और किसान नेताओं ने मुलाकात की तथा उन्हें पानी की गम्भीर समस्या से अवगत कराया । किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि डबल इंजन सरकार बन गई अब तो वायदा निभाये सरकार। किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि इआरसीपी की योजना पांच वर्ष से केन्द्र सरकार में अटकी पड़ी है, जबकि विगत चुनावों में देश के प्रधानमंत्री 'ग्रहमंत्री' जल शक्ति मंत्री सहित तमाम भाजपा के बड़े नेताओं ने डबल इंजन सरकार बनने पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को मंजूर करने का आश्वासन दिया था जिसे शीघ्र पूरा करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भरतपुर ' दौसा ' अलवर ' करौली ' जयपुर ' सहित सभी जिलों में पानी का संकट है।उन्होंने कहा कि अब तो किसानों के गहरे ट्यूबवैल भी सूख चुके हैं। खेती बर्बाद हो रही है और किसान परेशान है। किसानों ने इआरसीपी को 50% जल निर्भरता पर ही मंजूर करने की मांग रखी । किसानों ने कहा कि उन्हें सिंचाई का पानी तो 50% जल निर्भरता पर ही मिल सकता है । किसानों ने कहा कि 75% जल निर्भरता पर केवल पीने का ही पानी मिल सकता है ' किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सकेगा । किसानों ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार इआरसीपी को वजाय 50% के 75% जल निर्भरता पर मंजूर करेगी तो किसान उसका विरोध करेंगे । पूनिया ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे और किसानों की भावनाओं को पहुंचाने का भी काम करेंगे। इस मौके पर किसान नेता इन्दल सिंह जाट ' पूर्व प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव ' पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविद गुप्ता ' सुरेश पीटीआई ' अन्नू ठाकुर ' राम प्रसाद ' राजेन्द्र ' डाॅ. योगेश शास्त्री ' संजय गुप्ता ' सहित अनेक किसान मौजूद थे । |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

