>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! | ||||||||||||
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. | ||||||||||||
Table of Contents
| ||||||||||||
मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार Sunday 24 December 2023 03:56 PM UTC+00 जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया हुआ माल बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। | ||||||||||||
एआईसीसी में फेरबदल का राजस्थान कांग्रेस में दिखेगा असर ,नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ की दौड़ से बाहर हुए कई नेता Sunday 24 December 2023 04:03 PM UTC+00 जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शनिवार रात हुए फेरबदल का असर अब राजस्थान कांग्रेस में भी देखने को मिल सकता है। राजस्थान कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ की नियुक्ति में इसकी झलक दिखने को मिल सकती है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में अब चर्चा यही है कि वे फिलहाल नेता प्रतिपक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं।इसके अलावा पंजाब के प्रभारी रहे हरीश चौधरी को पंजाब के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। माना जा रहा है कि चौधरी को राजस्थान में ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरीश चौधरी लंबे समय तक पंजाब के सह प्रभारी और प्रभारी रह चुके हैं। चौधरी का नाम नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी शामिल है। पीसीसी अध्यक्ष पद की दौड़ से भी बाहर हुए कई नेता जितेंद्र सिंह का कद बढ़ा वीडियो देखेंः- Rajasthan की राजनीति से दूर Sachin Pilot..! | Congress आलाकमान ने दी यहां की जिम्मेदारी | ||||||||||||
जेल से फोन कर धमकाया, दो आभूषण व्यापारियों से मांगे दो करोड़ रुपए Sunday 24 December 2023 07:26 PM UTC+00
भरतपुर की सेवर जेल से एक बंदी ने जयपुर और भरतपुर के दो आभूषण व्यापारियों को मोबाइल कर एक-एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। आरोपी ने व्यापारियों को धमकाया कि वह लॉरेंस गैंग से है और अभी भरतपुर जेल में बंद है। रुपए नहीं दिए तो गोगामेड़ी जैसा हाल कर देंगे।
अन्य लोगों को भी किया था फोन
जेल नहीं बदली तो किया फोन | ||||||||||||
Research : शोध में पता चला क्यों अन्य प्राइमेट प्रजातियों से श्रेष्ठ है इंसान का दिमाग Sunday 24 December 2023 07:47 PM UTC+00 | Tags: miscellenous-world टोरंटो. कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक ऐसे जीन्स का पता लगाया है, जो इंसानों जैसे जीवों (प्राइमेट) में कॉमन तो हैं, लेकिन इनमें इंसान के मस्तिष्क में ही विकासवादी अंतर नजर मिला। वैज्ञानिकों के अनुसार यही हमारी संज्ञानात्मक क्षमता का स्रोत हो सकता है। प्राइमेट के मस्तिष्क का तुलनात्मक अध्ययन कैसे किया अध्ययन संज्ञानात्मक विकास में भिन्नता Tags:
| ||||||||||||
लोकसभा चुनाव : 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा Monday 25 December 2023 02:45 AM UTC+00 Lok Sabha Election: भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोटिंग बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। जल्द संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दिल्ली में चले दो दिन के मंथन के बाद सभी प्रदेशाध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों को लोकसभा की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं। जनता को रामलला के दर्शन करने की योजना यह भी पढ़ें : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र बनेंगे कॉल सेंटर | ||||||||||||
PM Modi in Jaipur : एक बार फिर राजधानी जयपुर आ रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह, जानिए क्यों Monday 25 December 2023 03:05 AM UTC+00 pm modi in Jaipur : झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 5 से 7 जनवरी तक महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत देश भर से पुलिस अधिकारी आएंगे। इस दौरान तीन दिन तक शहर के कुछ मार्गों पर वीवीआईपी मूवमेंट की अधिकता रहेगी। इन मार्गों से आमजन के वाहनों को कौनसे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाए, इसकी तैयारियों में प्रशासन अभी से जुट गया है। प्रधानमंत्री मोदी का सम्मेलन के दौरान दो दिन और गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिन जयपुर में रुकने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी राजभवन स्थित गेस्ट हाउस तो गृहमंत्री भी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के डीजीपी व अन्य पुलिस अफसर सम्मेलन के लिए जयपुर आएंगे। अफसर विधायक फ्लैट में ठहरेंगे यह भी पढ़ें- राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले - अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल कार्यक्रम के नॉडल अधिकारी एडीजी संजय अग्रवाल हैं। वहीं सुरक्षा में पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय व कुछ अन्य जिलों के अधिकारियों को भी लगाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- RSSB का बड़ा फैसला, अब इस तकनीक से बच नहीं सकेंगे नकलची और डमी अभ्यर्थी, पकड़े जाने पर खैर नहीं | ||||||||||||
Rajasthan News: 7 दिन बाद राजस्थान को मिलेगा नया मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज Monday 25 December 2023 03:09 AM UTC+00 New Chief Secretary: राजस्थान में सरकार बदलने के बाद अब 7 दिन के भीतर नौकरशाही को भी नया मुखिया मिल जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रही हैं। ऐसे में उनकी जगह नए मुख्य सचिव की तलाश जोरों पर है। मुख्य सचिव की रेस में करीब 10 आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि मुख्य सचिव की नियुक्ति में वरिष्ठता का कोई ज्यादा महत्व नहीं है, ऐसे में इस बार चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। यह भी पढ़ें : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र दरअसल मुख्य सचिव का उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया था, लेकिन केन्द्र सरकार से 6 माह का एक्सटेंशन मिलने से गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया। इन आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा
वरिष्ठता सीएस की नियुक्ति का पैमाना नहीं | ||||||||||||
साल खत्म होने से पहले फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी Monday 25 December 2023 03:13 AM UTC+00 Weather Forecast: प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। अब सर्दी के साथ घना कोहरा भी सता रहा है। राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में इसका असर दिखाई देगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश कोहरे की चपेट में रहेगा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहले सात दिन सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट होगी। रविवार को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दिन में वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। अधिकतर जिलों में विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर के बीच रही। यह भी पढ़ें : अभी-अभी आया ये नया अलर्ट, अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा, IMD ने राजस्थान के इन जिलों में जारी की चेतावनी | ||||||||||||
Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट को दो वर्ष से नहीं मिल रहा स्थायी मुख्य न्यायाधीश, जानिए पूरा मामला Monday 25 December 2023 03:27 AM UTC+00 Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट में पिछले दो साल से साल में दो बार मुख्य न्यायाधीश बदल रहे हैं और बीच में कुछ समय पद खाली भी रहा। केन्द्र में विधि मंत्रालय का जिम्मा फिर राजस्थानी सांसद के पास है, ऐसे में उनसे अपेक्षा बढ़ रही है कि मुख्य न्यायाधीश कम से कम सालभर रुककर जाए ताकि स्थानीय माहौल व जरूरतों को समझ सके। यह भी पढ़ें : Rajasthan News: 7 दिन बाद राजस्थान को मिलेगा नया मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज अक्टूबर 2021 में न्यायाधीश अकील कुरैशी यहां मुख्य न्यायाधीश के रूप में आए, जिनका कार्यकाल करीब पांच माह रहा। उनके बाद जून 22 में करीब सवा माह के लिए नए मुख्य न्यायाधीश आए, जून में अवकाश का समय भी उनके कार्यकाल में शामिल है। दो माह बाद आए नए मुख्य न्यायाधीश करीब चार माह यहां रहकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। फिर करीब पौने चार माह बाद आए मुख्य न्यायाधीश सवा पांच माह बाद सुप्रीम कोर्ट चले गए। उनके कार्यकाल में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि भी शामिल है। अब यह बात चल निकली है कि यहां का मुख्य न्यायाधीश बनने का मतलब जल्दी सुप्रीम कोर्ट जाने की गारंटी। इस बीच स्थिति यह है कि करीब डेढ़ माह हो गए और अभी तक नया मुख्य न्यायाधीश नहीं लगाया गया। ऐसे में राजस्थान के वकीेलों में इस बात को लेकर नाराजगी जन्म ले रही है कि यहां जो भी मुख्य न्यायाधीश लगाया जा रहा है, माहौल समझने और स्थिति सुधारने का प्रयास करने से पहले ही उनका कार्यकाल पूरा हो जाता है। केन्द्र में विधि मंत्रालय का जिम्मा अर्जुनराम मेघवाल के पास है, ऐसे में नाराजगी और बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा | ||||||||||||
प्याज़ नहीं, आंसू! पुरुषों के गुस्से पर महिलाओं के आंसू का होता है जादुई असर Monday 25 December 2023 03:36 AM UTC+00 | Tags: health एक नए अध्ययन में पता चला है कि महिलाओं के आंसू सूंघने से पुरुषों के दिमाग में गुस्से से जुड़े क्षेत्र कम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे उनका गुस्सैल व्यवहार कम हो जाता है। इज़राइल के वीज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं के आंसू में एक रासायनिक संकेत होता है, जो पुरुषों के दिमाग के दो हिस्सों में गतिविधि को कम करता है, जो गुस्से से जुड़े होते हैं। यह अध्ययन PLOS Biology जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने के लिए कई प्रयोग किए कि क्या आंसूओं का लोगों पर भी वही आक्रामकता-रोधी प्रभाव होता है जैसा कि वे कृन्तकों पर करते हैं। कुछ प्रयोगों में, पुरुषों को महिलाओं के आंसू या खारे पानी की गंध सुंघाई गई, उन्हें यह पता नहीं था कि वे क्या सूंघ रहे हैं या वे दोनों में अंतर नहीं बता सकते थे। मुख्य बातें: - महिलाओं के आंसू सूंघने से पुरुषों में आक्रामकता कम हो सकती है। इसके बाद, उन्होंने एक दो-खिलाड़ी खेल खेला, जिसे एक खिलाड़ी में दूसरे के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसे धोखेबाज के रूप में चित्रित किया गया था। जब पुरुषों को महिलाओं के आंसू सूंघने का मौका दिया गया, तो पूरे खेल में उनके बदले की आक्रामक व्यवहार में 44% की कमी आई, यानी लगभग आधे में कमी आई। शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि यह परिणाम कृन्तकों में देखे गए प्रभाव के समान लगता है, लेकिन कृन्तकों की नाक में एक संरचना होती है जिसे वोमेरोनासल अंग कहा जाता है जो सामाजिक रासायनिक संकेतों को उठाता है। ब्रेन साइंसेज विभाग के प्रमुख प्रोफेसर नोम सोबेल ने कहा, "ये निष्कर्ष बताते हैं कि आंसू आक्रामकता के खिलाफ एक रासायनिक कंबल हैं - और यह प्रभाव कृन्तकों और मनुष्यों और शायद अन्य स्तनधारियों के लिए भी सामान्य है।" अग्रोन ने कहा, "हमें पता था कि आंसू सूंघने से टेस्टोस्टेरोन कम होता है, और टेस्टोस्टेरोन को कम करने से पुरुषों में महिलाओं की तुलना में आक्रामकता पर अधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए हमने पुरुषों पर आंसू के प्रभाव का अध्ययन करके शुरू किया क्योंकि इससे हमें प्रभाव देखने की अधिक संभावना थी।" Tags:
| ||||||||||||
25 December 2023 : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल ऐलान का काउंटडाउन जारी, एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान समेत देश-दुनिया की बड़ी खबरें Monday 25 December 2023 03:38 AM UTC+00 आज का सुविचार इन्सान हमेशा अपने भाग्य को कोसता है, ये जानते हुए भी कि भाग्य से ऊँचा उसका कर्म है जो कि स्वयं उसके हाथों में है
आज क्या खास - राजस्थान में इंतजार के बीच मध्यप्रदेश में आज नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 18 से 20 मंत्री शामिल होंगे मोहन यादव सरकार में, राज्यपाल मंगूभाई पटेल दिलाएंगे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ सुबह साढे़ नौ बजे
खबरें आपके काम की राजस्थान की खबरें - राजस्थान में 11 और कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत, मौत की वजह हालांकि सड़क दुर्घटना बताई जा रही है, 24 घंटे में 722 सैंपल की जांच में जयपुर में सबसे ज्यादा 7 रोगी मिले, 6 केस अकेले एसएमएस में, एक कांवटिया अस्पताल में मिला - जयपुर में 5 से 7 जनवरी तक होने वाली पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में ठहरेंगे, तीन दिन तक वीवीआईपी मूवमेंट के कारण राजधानी में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित - कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर नागपुर में 28 दिसंबर को होने वाली महारैली में राजस्थान से 2000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस - अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रेलवे 15 जनवरी से जयपुर ,जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा से चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, तीस फीसदी ज्यादा देना होगा किराया श्रद्धालुओं को - फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ के बीच तकनीकी कार्य के चलते फुलेरा-जयपुर ट्रेन बुधवार तक और जयपुर-नारनौल-जयपुर ट्रेन मंगलवार तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी - भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लालराम बैरवा के एसडीएम नेहा छीपा को सार्वजनिक समारोह में धमकाने के मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर कहा ऐसे तो फील्ड में काम करना कठिन होगा - भीलवाड़ा जिले के मांडल के भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा ने एक कार्यक्रम में कहा कि अब हम राजस्थान में गुंडों का एनकाउंटर करेंगे, सरकार ने पुलिस से कह दिया है ज्यादा करे तो गुंडों का एनकाउंटर कर दो - भरतपुर की सेवर जेल में बंद एक गैंगस्टर देवराज उर्फ देवेंद्र जाट ने फोन कर दो ज्वैलर्स को धमकाया, एक-एक करोड़ रुपए दो वरना गोगामेड़ी जैसा हाल कर देंगे - चूरू के सरदारशहर उपखंड के रातूसर गांव में तार चोरी के संदेह में दो दलितों के साथ 7-8 लोगों ने की मारपीट, पिटाई से एक दलित की मौत - बालोतरा जिले के समदड़ी रेलवे स्टेशन पर जोधपुर से पालनपुर जा रही यात्री रेलगाड़ी के दो कोच के पहिये पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित - राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने न्यायिक सेवा के अधिकारी केशव कौशिक को भरतपुर जिला न्यायाधीश और उनके स्थान पर भंवर लाल बुगालिया को वक्फ न्यायाधिकरण में पीठासीन अधिकारी लगाया - जमवारामगढ़ से 1993 से 1998 तक दसवीं विधानसभा में विधायक रहे डॉ. रामराय शर्मा (81)का रहे जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में निधन
देश-दुनिया की खबरें - वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न में करदाता को बताना होगा कहां से कितना आया कैश, आयकर विभाग ने जारी किए फार्म 1 और 4 - जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद, नमाज पढ़ रहे पूर्व पुलिस अफसर को मोहम्मद शफी की गोली मार कर हत्या - असम में 42 साल बाद नजर आई उड़न गिलहरी, यह निशाचर गिलहरी आखिरी बार 1981 में देखी गई थी - अंडर वर्ल्ड डॉन और मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की मुंबई और रत्नागिरी स्थित चार संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को होगी - मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने 20 जनवरी से फिर से आमरण अनशन शुरू करने का किया ऐलान, मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन - मराठा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपने 2 मई 2021 के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर 24 जनवरी को करेगा सुनवाई - महाराष्ट्र में 150 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी कांग्रेसी विधायक सुनील केदार की विधानसभा की सदस्यता समाप्त, राज्य विधानमंडल ने जारी किया नोटिफिकेशन - भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 46 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की जीत | ||||||||||||
नए साल में शिक्षा विभाग देगा गिफ्ट, इन पदों पर होगी भर्ती, शिक्षकाें और छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं Monday 25 December 2023 03:39 AM UTC+00 Good News: शिक्षा विभाग नए साल में बेरोजगारों, शिक्षकाें और छात्रों को खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है। सालों से पेंडिंग चल रहे कार्यों को पूरा करने का प्लान विभाग ने तैयार किया है। इन्हें सौ दिन की कार्ययोजना में शामिल कर सरकार को भेजा है। इसके तहत विभाग एक महीने में शिक्षक तबादला नीति का ड्राफ्ट (Teacher Transfer Policy Draft) तैयार करेगा। तय अवधि में तबादला नीति ड्राफ्ट अगर तैयार होता है तो पांच साल से इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे। पिछली बार साल 2018 में भाजपा सरकार में ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले हुुए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) में तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार नहीं हो पाया। प्रदेश के करीब तीन लाख तृतीय श्रेणी शिक्षक (Third Grade Teachers) तबादले का इंतजार करते रहे हैं। | ||||||||||||
Rajasthan Cabinet: राजस्थान में इस दिन दिलाई जा सकती है मंत्रियों को शपथ, जानिए किसे मिल सकती है जगह Monday 25 December 2023 03:53 AM UTC+00 पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर।
मतगणना 11 दिसंबर 2018 यह भी पढ़ें : राजस्थान में सत्ता बदलते ही बदला रुख, इन 31 जिलों की 82 नवगठित नगरपालिका में चुनाव की तैयारी! देखें पूरी लिस्ट मतगणना 3 दिसंबर 2023 सीएम-डिप्टी सीएम शपथ - 15 दिसंबर (13 दिन) मंत्रिमंडल शपथ की संभावित तारीख - 27 दिसंबर | ||||||||||||
Ayodhya Special Trains: रामलला के दर्शन होंगे आसान, राजस्थान से चलेंगी अयोध्या स्पेशल 15 ट्रेनें, इन 6 शहरों से होंगी संचालित Monday 25 December 2023 04:21 AM UTC+00 पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Ayodhya Special Trains: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय किया है। इससे रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, राममंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी को ( Ayodhya Ram Mandir Opening Date) होगा। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं हो इसके लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 जनवरी से शुरू होगा। इन ट्रेनों को दो श्रेणी में बांटा गया है। पहली श्रेणी में उन ट्रेनों को शामिल किया गया है जो 15 से 25 जनवरी तक संचालित होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनों के एक या दो फेरे संचालित होंगे। दूसरी श्रेणी में 7 ट्रेनों को शामिल किया गया है। ये ट्रेनें अप्रेल के शुरुआत तक दौड़ेंगी। जरूरत के मुताबिक इनके संचालन अवधि में भी विस्तार किया जा सकता है। 30 फीसदी तक ज्यादा किराया जल्द जारी होगा शेड्यूल हवाई किराया 11 हजार पार इसका संचालन भी 16 जनवरी से ही शुरू होगा। जयपुर से अयोध्या हवाई किराया अभी बुकिंग करने पर 16 से 18 जनवरी तक बिना किसी टैक्स या अतिरिक्त शुल्क के 5191 से 7600 रुपए लिया जा रहा है जबकि 19 से 22 जनवरी के बीच बुकिंग कराने पर किराया 11 हजार लिया जा रहा है। | ||||||||||||
क्रिसमस ट्री से निकलते हैं रसायन, बदलते हैं घर की हवा के गुण Monday 25 December 2023 04:32 AM UTC+00 | Tags: health लाइव क्रिसमस ट्री ऐसे रसायन छोड़ते हैं जिन्हें वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (वीओसी) कहते हैं। ये वही रसायन हैं जो एयर फ्रेशनर, मोमबत्तियों और कुछ पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में पाए जाते हैं और ताज़गी का अहसास देते हैं। जंगल में, ज़्यादातर क्रिसमस ट्री, जो कि कोनिफर ग्रुप के पौधे हैं, मोनोटर्पीन छोड़ते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन ये ज़्यादा जानकारी नहीं है कि जब एक पेड़ काटकर घर में लाया जाता है, तो वो कितना मोनोटर्पीन छोड़ता है। "हम जानते हैं कि ये पेड़ कुछ रसायन छोड़ते हैं, और सवाल ये है कि वो कितना बड़ा स्रोत हैं? हम ये जानना चाहते थे कि कौन-से रसायन निकलते हैं और कितने, और उन्हें घर के दूसरे रसायनों के संदर्भ में रखना चाहते थे," नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी (NIST) के पर्यावरण इंजीनियर डस्टिन पोपेन्डिक ने कहा। इन सवालों के जवाब पाने के लिए, पोपेन्डिक और उनके साथियों ने एक आम क्रिसमस ट्री - डगलस फ़िर - को एक बंद कमरे में रखा। फिर उन्होंने 17 दिनों तक ये मापा कि पेड़ किस तरह के वीओसी कितनी मात्रा में छोड़ता है और ये भी पता लगाया कि क्या वीओसी घर की हवा के दूसरे तत्वों के साथ मिलकर नए यौगिक बनाते हैं। उन्होंने पेड़ को एक नियंत्रित वातावरण वाले कमरे में रखा, जहां वे वास्तविक समय में पेड़ से निकलने वाले रसायनों को माप सकते थे। उन्होंने पेड़ को छुट्टियों के समय लगने वाली लाइटों से सजाया और दिन-रात के चक्र की नकल करने के लिए उस पर तेज रोशनी डाली। टीम ने हर 12 घंटे में लाइट बंद कर दी और हर दिन पेड़ को सींचा। टीम ने घरों के लिए सामान्य दर पर बाहरी हवा को अंदर लाया और लगातार घर की हवा में रसायनों को मापा। मोनोटर्पीन पेड़ से निकलने वाले सबसे अधिक वीओसी थे। वे पहले दिन चरम पर थे, लेकिन तीसरे दिन तक काफी कम हो गए थे। उनका सांद्रण शुरू में प्लग-इन एयर फ्रेशनर या नए बने घर के बराबर था, लेकिन फिर जल्दी ही लगभग 10 गुना कम हो गया, पोपेन्डिक ने कहा। शोधकर्ताओं ने इनडोर एनवायरनमेंट्स जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, 52 अलग-अलग प्रकार के मोनोटर्पीन का पता लगाया। वीओसी के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए, क्रिसमस ट्री खासकर जब पहली बार घर लाए जाते हैं, तो नाक बहने और आंखों में पानी आने का एक संभावित कारण हो सकते हैं। ऐसे मामले में, पोपेन्डिक सुझाव देते हैं, पेड़ के पास एक खिड़की खोलने से जोखिम कम हो जाएगा। "लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए, यह कोई बड़ी चिंता नहीं होनी चाहिए।" मुख्य बातें: - लाइव क्रिसमस ट्री वीओसी छोड़ते हैं, जो कुछ घरेलू उत्पादों में भी पाए जाते हैं। Tags:
| ||||||||||||
Rajasthan Politics : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल ऐलान से लेकर शपथ ग्रहण तक, जानें सबसे लेटेस्ट और बड़ी अपडेट Monday 25 December 2023 04:47 AM UTC+00 मुख्यमंत्री चयन की दौड़ में सबसे आखिर रहा राजस्थान अब मंत्रिमंडल विस्तार के मामले में भी सबसे आखिर होने जा रहा है। दरअसल, इन दोनों ही मामलों में भाजपा शासित अन्य दो राज्यों- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के बाद आज मध्य प्रदेश में भी मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। लेकिन राजस्थान के मामले में सस्पेंस अब भी बरकरार है।अब इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसे लेकर अलग-अलग कयास और चर्चाएं होने लगी हैं।
सबसे ज़्यादा उलझन राजस्थान में! मुख्यमंत्री चयन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से राजस्थान का पिछड़ना दिल्ली में बैठी भाजपा आलाकमान की प्रदेश को लेकर 'उलझन' ज़ाहिर कर रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय संगठन राजस्थान के मामले में कुछ ज़्यादा ही सावधानियां रख रहा है। यहां के लिए हर एक कदम को फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के साथ वसुंधरा राजे के 'भविष्य' पर भी सस्पेंस, दिल्ली से आई ये लेटेस्ट अपडेट
अब 27 को शपथ ग्रहण की चर्चा भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के काउंटडाउन और सस्पेंस के बीच अब नई अपडेट ये है कि यहां मंत्रियों का शपथ ग्रहण 27 दिसंबर को होगा। बताया जा रहा है कि इस दिन को ध्यान में रखते हुए राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पहले फेज़ में बनेंगे एक दर्जन मंत्री सूत्रों की जानकारी के अनुसार भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के पहले फेज़ में एक दर्जन के करीब मंत्री बनाये जाएंगे। हालांकि असल तस्वीर मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही साफ़ होगी।
ये भी पढ़ें : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन में देरी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने ये क्या कह डाला?
अनुभव या नए चहरे... किसे तवज्जो? भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल कैसा होगा? इसे लेकर फिलहाल कयास और चर्चाओं का बाज़ार गरम है। दरअसल, इस विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बने भाजपा नेताओं में अच्छा-खासा अनुभव रखने वालों के साथ ही नए चेहरों की भी संख्या काफी है। ऐसे में मंत्रिमंडल में किसे ज़्यादा तवज्जो मिलेगी देखना दिलचस्प रहेगा।
परवान पर नए-युवा विधायकों की उम्मीद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के चयन में नए और युवा चेहरों को मौक़ा मिलने के बाद अब इन्हीं की उम्र के समकक्ष नेताओं की मंत्री बनने को लेकर उम्मीदें परवान पर हैं। बड़ी ज़िम्मेदारी का मौक़ा किस-किसको मिलता है इसे लेकर भी सस्पेंस मंत्रिमंडल ऐलान के साथ ख़त्म हो जाएगा।
दिल्ली से लगी है अंतिम मुहर एमपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी प्रदेश से ज़्यादा दिल्ली में एक्सरसाइज़ हुई है। अपनी टीम को विस्तार देने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डॉ प्रेम बैरवा एक नहीं बल्कि दो-दो बार नई दिल्ली दौरे पर जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल के लिए चयनित हो रहे मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर भाजपा की शीर्ष नेतृत्व से ही लग रही है। बताया गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार की इस कवायद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। | ||||||||||||
Rajasthan Weather- कोहरे से थमा जनजीवन.... हाड़कंपाने वाली सर्दी Monday 25 December 2023 05:10 AM UTC+00 जयपुर। पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की जद में है। राजस्थान में भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहे हैं और सुबह छह से ज्यादा जिले घने कोहरे के आगोश में लिपटे रहे। बीती रात पारे में दो डिग्री तक गिरावट होने पर गलन और ठिठुरन से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने और कई इलाकों में घना कोहरा छाने और कुछ भागों में बारिश होने की चेतावनी दी है। शेखावाटी अंचल में धूजणी जिलों में भी दो डिग्री तक गिरावट इन जिलों में मौसम शुष्क इन जिलों में सुबह छाया कोहरा सप्ताहांत तक सक्रिय होगा विक्षोभ | ||||||||||||
Christmas Festival: क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन Monday 25 December 2023 05:16 AM UTC+00 जयपुर। सत्य, प्रेम व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण दिवस क्रिसमस को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के गिरजाघरों में सामूहिक आराधना हो रही है। बिशप, फादर व पादरी प्रार्थना सभा में बाइबल का संदेश दे रहे हैं। बाइबिल पाठ के साथ विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की जा रही हैं। प्रभु यीशु के संदेशों का बखान किया जा रहा है। शहर के चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में सामूहिक प्रार्थना सभा में शहरभर से ईसाई समाजबंधु जुटे। यहां सामूहिक प्रार्थना के बाद एक—दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने की होड सी नजर आई। वहीं घाटगेट स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च व सी स्कीम स्थित सेंट जेवियर चर्च, मालवीय नगर, मानसरोवर, बगराना चर्च में भी सुबह सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसाई समाजबंधु स्तुतिगान के साथ क्रिसमस के विशेष कैरल्स गीत गा रहे हैं। इस बीच एक—दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने की भी होड सी मची हुई है। मोमबत्तियां जलाकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जा रह है, केक काटे जा रहे हैं। ईश्वर का प्रेम ही क्रिसमस घर—घर विशेष व्यंजन
यह भी पढ़ें : व्यंजन द्वादशी पर भगवान को लगा सकरी और अनसकरी व्यंजनों का भोग, अब बदलेगा भोगराग व पहनावा
मिडनाइट आराधना में सजी यीशु की जन्म झांकी | ||||||||||||
आज रहा मौसम खराब, इस वजह से किया डायवर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी ये फ्लाइटें Monday 25 December 2023 05:17 AM UTC+00 जयपुर। मौसम खराब होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटें आज सुबह उतरी है। जिसमें इंटनेशनल फ्लाइटें भी है। बता दे की आज सुबह जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट उदयपुर तक पहुंची। उसके बाद में उदयपुर में कोहरा ज्यादा होने के कारण एयरपोर्ट पर उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। जिसके बाद फ्लाइट वापस जयपुर लौटी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7465 को वापस जयपुर लैडिंग कराना पड़ा। वही दिल्ली में कोहरे की वजह से कई फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैडिंग कराना पड़ा। फैंक फ्रट जर्मनी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिया की फ्लाइट एएल 120 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। इसके अलावा दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट दुबई एयरलाइंस की एफजेड 441 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में कोहरे के कारण फ्लाइट को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। ऐसे में फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया। अब तक दिल्ली आने वाली तीन घरेलू व 3 इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया जा चुका है। | ||||||||||||
Jaipur: पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल और आमेर फोर्ट, एक दिन में जयपुर पहुंचे 60 हजार सैलानी Monday 25 December 2023 05:33 AM UTC+00 जयपुर। साल के आखिरी माह में शहर पर्यटकों से गुलजार है। राजधानी में इस समय रोजाना 50 हजार से अधिक पर्यटक शहर के पर्यटन स्थल और संग्रहालयों को देखने पहुंच रहे है। एक दिन पहले रविवार को करीब 60 हजार लोग शहर के पर्यटन स्थल देखने पहुंचे। इससे बड़ी चौपड़ से आमेर तक जाम जैसे हालात बने रहे। आज सुबह से ही शहर के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ नजर आई। दिनभर पर्यटन स्थल सैलानियों से आबाद रहेंगे। अब पूरे एक सप्ताह शहर पर्यटकोें से आबाद रहेगा। क्रिसमस के साथ ही जयपुर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक आमेर महल, जंतर—मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ फोर्ट के बाहर पर्यटकों की कतारें लग रही है। आमेर महल में रोजाना 11 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। हवामहल देखने के लिए भी रोजाना 10 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। वहीं जंतर—मंतर में रोजाना 7 से 9 हजार पर्यटक आ रहे है। ऐसे ही हालात अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट के है, जहां 8 से 9 हजार सैलानी रोजाना पहुंच रहे है। इससे इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की कतार लग रही है। शहर में जाम जैसे हालात यह भी पढ़ें : क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन 24 दिसम्बर को कहां कितने पर्यटक आए | ||||||||||||
क्यों दिसंबर में ही आते हैं कोरोना के नए वेरिएंट? Monday 25 December 2023 05:39 AM UTC+00 | Tags: health दुनियाभर में कोरोना का एक नया रूप, JN.1, तेजी से फैल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन ये अजीब बात है कि हर साल दिसंबर में ही क्यों कोरोना के नए रूप आते हैं? आइए जानें इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। साल 2019 के आखिर में चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और देखते ही देखते ये पूरी दुनिया में फैल गया। हालांकि चार साल बीत जाने के बाद महामारी का जोर कम हुआ है, लेकिन वायरस अभी भी मौजूद है और लगातार अपने रूप बदल रहा है। इस दिसंबर में भी, कोरोना का एक नया रूप JN.1, दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे "रुचिकर रूप" बताया है, लेकिन साथ ही कहा है कि जनता के स्वास्थ्य के लिए इसका खतरा कम है। दिसंबर 2020 में कोरोना के तीन बड़े रूप सामने आए थे: अल्फा, बीटा और गामा। इसके ठीक एक साल बाद, दिसंबर 2021 में ओमिक्रोन ने लोगों को घरों में बंद कर दिया था। 2022 में भले ही कोई बड़ा रूप नहीं आया, लेकिन BA.2 और BA.5 जैसे उप-रूप सामने आए। और अब JN.1 है, जो ओमिक्रोन परिवार का ही हिस्सा है। JN.1 क्या है? JN.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तेजी से फैलने के कारण "रुचिकर रूप" घोषित किया है। ये भारत, चीन, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में पाया गया है। ये ओमिक्रोन के B.2.86 वंश का हिस्सा है और इसमें स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त बदलाव है। डॉ. जीसी खिलनानी के अनुसार, ये हल्के लक्षण जैसे बुखार, गले में खराश, खांसी और सिरदर्द पैदा करता है। हालांकि, कमजोर लोगों जैसे बुजुर्गों, मोटे लोगों और सांस की बीमारियों, मधुमेह और कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए ये खतरनाक हो सकता है। दिसंबर में ही क्यों? कोरोना के नए रूपों के दिसंबर में आने के कई कारण हो सकते हैं: ठंड और सूखा मौसम: कई अध्ययन बताते हैं कि ठंड और सूखा मौसम कोरोना के फैलने में मदद करता है। हालांकि JN.1 चिंता का विषय है, लेकिन विशेषज्ञ घबराने की सलाह नहीं देते। उनका कहना है कि टीकाकरण और मास्क पहनना अभी भी वायरस से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए, नए साल के जश्न के साथ-साथ सावधानी भी रखें। टीका लगवाएं, मास्क पहनें और सुरक्षित रहें। मुख्य बातें: कोरोना का नया रूप JN.1 तेजी से फैल रहा है। Tags:
| ||||||||||||
क्रिसमस और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, Rajasthan CM भजनलाल शर्मा ने दी जनता को बधाइयां Monday 25 December 2023 05:44 AM UTC+00 Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary Today : पूरे देश में आज एक तरफ क्रिसमस का त्योहार जोर-शोर के संग मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी भाजपा कार्यकर्ताओं, देश की दूसरी पार्टियां और जनता, श्रद्धा भाव से मना रही है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व (25 दिसम्बर) की हार्दिक बधाई दी है। सीएम शर्मा ने कहा कि आमजन इस पुनीत अवसर पर जरूरतमंदों तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का संकल्प लें। इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसम्बर, सुशासन दिवस) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा भारतीय राजनीति के युग पुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनीति में अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विकास एवं जनकल्याण को सर्वाेपरि रखकर कार्य किया। स्व. वाजपेयी ने सदैव सुशासन को प्राथमिकता दी। इसी कारण उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। | ||||||||||||
Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary : राजस्थान भी मना रहा 'सुशासन दिवस', जानें क्या-क्या हो रहे हैं का आयोजन? Monday 25 December 2023 05:52 AM UTC+00 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती आज प्रदेश भर में भी सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। मुख्य आयोजन जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुआ, जिसमें प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
'अजर...अमर...अटल!': सीएम भजनलाल
उन्होंने आगे लिखा 'मां भारती की निरंतर सेवा हेतु समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनकी जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाते हुए हमारी डबल इंजन की सरकार वीर भूमि राजस्थान के जन-जन के उत्थान व कल्याण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।मूल्यों, सिद्धांतों, कर्तव्यों और जनसेवा के प्रति उनकी निःस्वार्थ निष्ठा सदैव हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी।' इधर, सुशासन दिवस के मौके पर आज जिला मुख्यालयों, निकायों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 31 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता सप्ताह की भी शुरुआत हो गई है। कहीं वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई जा रही है, तो कहीं अटल विचार संगोष्ठी और अटल कविता का पठन किया जा रहा है। | ||||||||||||
चेहरे पर सूजन, कहीं किडनी में समस्या का संकेत तो नहीं Monday 25 December 2023 05:57 AM UTC+00 | Tags: health चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते है। एलर्जी की वजह से भी चेहरे पर सूजन, आंखों में भारीपन और गले में जकड़न की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कभी—कभी चेहरे की सूजन किडनी प्रॉब्लम का भी संकेत होती है। आइए जानते हैं चेहरे पर सूजन की क्या—क्या वजह हो सकती है। ![]() किडनी प्रॉब्लम हाई बीपी डायबिटीज एलर्जी हार्मोनल बदलाव Tags:
| ||||||||||||
तेलंगाना सहित 10 राज्य सर्वाधिक रहे साइबर हमलावरों के निशाने पर Monday 25 December 2023 06:11 AM UTC+00 | Tags: special नई दिल्ली। दुनियाभर में इस साल महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर साइबर हमलों में वृद्धि हुई है। सशस्त्र संघर्षांे के डिजिटल क्षेत्र में विस्तार ने भी खतरों को बढ़ाया है। 'इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट 2023' के अनुसार भारत में इस साल मैलवेयर अटैक के मामले जिन 10 राज्यों में सर्वाधिक डिटेक्ट हुए उनमें तेलंगाना, तमिलनाडु और दिल्ली शीर्ष पर हैं। गुजरात और मध्यप्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां नए आइटी/आइटीइएस केंद्रों के बढ़ने से इन खतरों की जांच में इजाफा हुआ है। हमलों का पता लगाने में हुई वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि पिछले साल से सबक लेते हुए भारत ने 2023 में अपने साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है। स्मार्टफोन पर औसतन हर माह हो रहे तीन अटैक: मैलवेयर ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसे जानबूझकर मोबाइल या कम्प्यूटर को नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर हर महीने औसतन तीन हमले हो रहे हैं, जिनमें से 39 प्रतिशत मैलवेयर होते हैं। इतना ही नहीं ईमेल और वेबसाइटों में दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करने के परिणामस्वरूप 25 फीसदी साइबर हमले होते हैं। वहीं भारत विशेषतौर पर सरकारी एजेंसियों को निशाना बनाने वाले तत्वों के प्रति बेहद संवेदनशील देशों में से एक है। हमलों का कम अनुपात प्रभावी डिटेक्शन का संकेत: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग 2023 में साइबर हमलों के प्राथमिक लक्ष्य के रूप में उभरा, इसके बाद सरकारी बुनियादी ढांचा और शिक्षा क्षेत्र थे। रिपोर्ट के अनुसार 650 डिटेक्शन पर रैनसमवेयर की एक घटना सामने आई। जबकि मैलवेयर के मामले में यह आंकड़ा 38,000 डिटेक्शन पर एक रहा। हमलों का कम अनुपात प्रभावी डिटेक्शन तंत्र का संकेत देता है। इस साल सबसे ज्यादा फरवरी में मैलवेयर अटैक की घटनाएं सामने आईं, इसके बाद अगस्त में इनमें उछाल देखा गया। जबकि रैनसमवेयर के मामले जनवरी और फरवरी में सर्वाधिक दर्ज किए गए। इंस्टेंट फाइनेंस का दौर दे रहा बड़ी चिंताएं: इंस्टेंट फाइनेंस के इस दौर में ऐसे ऐप्स में बढ़ोतरी हुई है, जो अधिक कागजी कार्रवाई की आवश्यकता के बिना छोटे ऋण प्रदान करते हैं। इस सुविधा के पीछे कई चिंताएं भी छिपी हैं। पिछले 2-3 सालों में देश में ऐसी मौतें बढ़ी हैं जिसमें यूजर्स को ऋण के बदले दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ा था। ये ऐप्स ऋण के बदले में भारी ब्याज दर वसूलते हैं और अक्सर विकृत तस्वीरों, साइबर बुलिंग के जरिए जबरन वसूली का भी सहारा लेते हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए गूगल ने भी अपने प्ले स्टोर से ऐसी लगभग 3500 ऐप्स को हटाया है। मैलवेयर डिटेक्शन वाले शीर्ष 10 राज्य Tags:
| ||||||||||||
क्या सीजनल डिप्रेशन सच है? सर्दियों में मन उदास होने के पीछे की कहानी Monday 25 December 2023 06:11 AM UTC+00 | Tags: health सर्दियों में कई लोगों को अजीब थकान और हताशा महसूस होती है। मन उदास रहता है, काम करने का मन नहीं करता और मौज-मस्ती का तो दूर का सवाल ही है। लगता है जैसे जिंदगी खामोश हो गई है। क्या ये सिर्फ सर्दी का असर है या फिर कुछ और है? दरअसल, सर्दियों में मन का उदास होना एक आम समस्या है, जिसे सीजनल अफेक्टिव डिसॉर्डर (SAD) कहते हैं। ये एक तरह का डिप्रेशन है, जो सर्दियों के महीनों में ज्यादा होता है और वसंत के आते ही कम हो जाता है। इसका कारण ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन कुछ संभावित कारण हो सकते हैं: कम रोशनी: सर्दियों में दिन छोटे होते हैं और रोशनी कम मिलती है। इससे शरीर में विटामिन डी का उत्पादन कम हो जाता है, जो मूड को प्रभावित कर सकता है। सामाजिक सुरक्षा: जिन देशों में लोगों को स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिलती हैं, वहां के लोग ज्यादा खुश रहते हैं। सूर्य का प्रकाश: दिन के समय कम से कम 20 मिनट बाहर धूप में जरूर बैठें। इससे विटामिन डी का उत्पादन बढ़ेगा और मूड भी अच्छा होगा। याद रखें, सर्दी का मौसम सिर्फ कुछ महीनों का होता है। थोड़ा सा ध्यान रखने से आप इस समय को भी खुशी से बिता सकते हैं। Tags:
| ||||||||||||
सीएम भजन लाल ने किया आगाज, अब विधायक और सांसद पहुंच रहे, जानें क्या है वजह? Monday 25 December 2023 06:18 AM UTC+00 जयपुर। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लग रहे शिविरों में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब सांसदों, विधायकों और अफसरों को टारगेट दिया जा रहा है। सांसद व विधायक रोजाना एक—एक शिविर स्थल पर पहुंचकर लोगों को केन्द्र की येाजनाओं से जोड़ रहे हैं। मेयर व अधिकारी भी दौरा कर जनता को जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राजधानी की बात करें तो यहां पिछले सात दिन में 30 हजार लोग इन शिविरों में पहुंचे है, लेकिन इनमें भी अधिक संख्या स्वास्थ्य जांच कराने वालों की ही है। ऐसे में केन्द्र की योजना घर—घर तक नहीं पहुंच पा रही है। ग्रेटर नगर निगम में सांगानेर जोन क्षेत्र, विद्याधर नगर जोन क्षेत्र के साथ अब मालवीय नगर जोन क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे है। वहीं हैरिटेज नगर निगम में सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में शिविर लग रहे हैं। जानकारों की मानें तो एक शिविर में केन्द्र की योजनाओं का लाभ लेने औषतन सिर्फ 400 से 500 लोग ही पहुंच रहे है। शहरी सरकार भी जुटी संशोधित शेड्यूल जारी आज शिविर यहां
यह भी पढ़ें : पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल और आमेर फोर्ट, एक दिन में जयपुर पहुंचे 60 हजार सैलानी
सीएम ने किया था सांगानेर से आगाज | ||||||||||||
शहरी सरकार का बजट जन से दूर...खर्चे खूब पर चर्चा नहीं, हर बार कॉपी-पेस्ट करते अफसर Monday 25 December 2023 06:19 AM UTC+00 आपकी कॉलोनी का पार्क बदहाल है। घर के बाहर लगी रोड लाइट नहीं जल रही है। सीवर लाइन उफन रही है। सड़कें कचरे से अटी हैं। घर से कचरा उठाने हूपर नहीं आ रहा है। ये सभी काम शहरी सरकार के हैं। यानी लोगों की रोजमर्रा की सर्वाधिक जरूरतें शहरी सरकार पूरा करती है। लेकिन, जब शहरी सरकार का बजट पेश होता है तो इसकी चर्चा तक नहीं होती। वर्षों से एक ही तरह का बजट पेश किया जा रहा है। सालाना इस बजट को अधिकारी कॉपी और पेस्ट करते आ रहे हैं। फिर बजट बैठक में जनप्रतिनिधि आंखें बंद कर पारित कर देते हैं। जबकि, केंद्र और राज्य सरकार के बजट की चर्चा भी होती है और प्रबुद्धजनों के सुझाव भी लिए जाते हैं। देश के पुणे, तिरुवनंतपुरम, विशाखापट्टनम, बेंगलूरु नगर निगम बजट बनाने के लिए जनता की सलाह लेते हैं। | ||||||||||||
ट्रैफिक में नवाचारः राजधानी के भीड़ भरे चौराहों पर अब येलो बॉक्स दिखेंगे, जिग-जैग लाइन से मिलेगी राहगीरों को राहत Monday 25 December 2023 06:32 AM UTC+00 राजधानी के भारी यातायात दबाव वाले चौराहों पर अब येलो बॉक्स और जिग-जैग लाइनें दिखाई देंगी। इस प्रयोग से राहगीरों से लेकर जाम की दिक्कत भी दूर होगी। इस प्रयोग को जेब्रा लाइन का अपग्रेड वर्जन कहा जा रहा है। कई शहरों में नया प्रयोग शुरू किया गया है। इंडियन रोड कांग्रेस में येलो बॉक्स और जिग-जैग लाइन का जिक्र है। पुणे के संकरे बाजारों में येलो बॉक्स और जिग-जैग लाइन कई वर्ष पहले बनाई गई थीं और परिणाम भी सकारात्मक सामने आए हैं। येलो बॉक्स होने पर: जिस हिस्से में येलो बॉक्स हैं, सड़क के उस हिस्से में वाहन खड़े नहीं हो सकते। | ||||||||||||
अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, अव्यवस्थाओं का आलम देख बिफरे, सीटों से नदारद मिले कई कार्मिक ! Monday 25 December 2023 06:46 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल की 'ग्राउंड रिपोर्ट' जानने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज खुद एक्टिव मोड पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री आज सुबह अचानक अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में घूम-घूमकर वास्तविक हालातों का जायज़ा लिया। कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक हड़कंप यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: सांसद प्रत्याशी की घोषणा कर फिर चौंका सकती भाजपा बांगड़ परिसर का लिया जायज़ा किसी को नहीं था पता | ||||||||||||
स्वीकारना सीखें, तनाव भगाएं: ये टिप्स दिलाएंगे मन का सुकून Monday 25 December 2023 07:11 AM UTC+00 | Tags: health हम अक्सर ज़िंदगी के तनावों से दबे हुए महसूस करते हैं. ये तनाव काम की चिंता, पारिवारिक झगड़ों या ज़िंदगी के पिछले अनुभवों से भी आ सकते हैं. खासकर त्योहारों के आसपास रिश्तेदारों और उनके सवालों से ये परेशानियाँ और बढ़ सकती हैं. मनोवैज्ञानिक बेक मैकविलियम ने बताया कि परेशानी कम करने के लिए "डिस्ट्रेस टॉलरेंस" सीखना ज़रूरी है. ये एक तरह की क्षमता है जिससे हम मुश्किल हालातों में अपने आप को संभाल सकते हैं. जिन लोगों की डिस्ट्रेस टॉलरेंस अच्छी होती है वो खुद को तनाव में भी शांत रखते हैं और ऐसा कुछ नहीं कहते या करते जिसका बाद में पछतावा हो. लेकिन जिन लोगों की डिस्ट्रेस टॉलरेंस कम होती है वो मुश्किल हालात में खुद को संभाल नहीं पाते. तो, परेशानी कम करने के कुछ आसान तरीके हैं: जैसा है, वैसा स्वीकार करें: अक्सर हम मुश्किलों को ठीक करने की कोशिश में और फंस जाते हैं. लेकिन कभी-कभी चीज़ों को जैसा वो हैं, स्वीकार कर लेना ही सबसे अच्छा होता है. व्यथा सहन क्या है? यह हमारे सामने की परेशानी को उसी तरह स्वीकार करना है, जैसी वो है। अक्सर मुश्किल से बचने के लिए हम चीजों को बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी सिर्फ स्वीकार कर लेने से ही दबाव कम होता है। खुद को शांत करना: जब शरीर खतरे में महसूस करता है, तो हमें खुद को शांत करना सीखना चाहिए। अपने पसंद की चीज को गले लगाना, सुकून देने वाली खुशबू सुंघना या लंबा स्नान करना - ये सब तनाव को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को सुरक्षित महसूस कराते हैं। TIPP तकनीक: तनाव कम करने के लिए हम शरीर का तापमान बदल सकते हैं, थोड़ी देर तेज व्यायाम कर सकते हैं, सांस लेने पर ध्यान दे सकते हैं या मांसपेशियों को रिलैक्स कर सकते हैं। इससे हमारा ध्यान तनाव से हटकर बेहतर महसूस करने में लगता है।
Tags:
| ||||||||||||
25 लाख का बीमा कवरेज बंद नहीं करेगी राज्य सरकार, आयुष्मान के मूल नाम से करेगी इसका प्रचार Monday 25 December 2023 07:22 AM UTC+00 कांग्रेस सरकार के समय राज्य में शुरू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नियम कायदों को बरकरार रखते हुए अब इसे आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के मूल नाम से आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व में केन्द्र और राज्य सरकार के बीच हुए समझौते के तहत योजना के नाम में आयुष्मान और मुख्यमंत्री दोनों शब्द जोड़े गए थे। जिसके तहत केन्द्र से खाद्य सुरक्षा के तहत पंजीकृत परिवारों के लिए बीमा राशि राज्य सरकार को लगातार मिल रही है। सरकार बदली तो अधिकारियों का कहना है कि पूर्व सरकार के समय इस नाम से आयुष्मान भारत हटाकर प्रचारित करना शुरू कर दिया गया था। जिससे लोगों में भ्रम हुआ कि यह योजना राज्य सरकार की ओर से ही संचालित है। यदि राज्य सरकार चिरंजीवी बीमा को पूरी तरह बंद कर पूरे देश की तरह आयुष्मान मॉडल लागू करती है तो केन्द्र को अपनी योजना के नियम बदलने पड़ेंगे। आयुष्मान बीमा में 5 लाख और राज्य की योजना में 25 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज है। केन्द्र की योजना खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों के लिए ही है, जबकि राज्य की योजना में राज्य का प्रत्येक परिवार 850 रुपए सालाना प्रीमियम में बीमा करवा सकता है। माना जा रहा है कि ये दो बड़े प्रावधान आयुष्मान में शामिल किए बिना चिरंजीवी को पूरी तरह बंद करना राज्य सरकार के लिए आसान नहीं होगा। उधर, शनिवार को नर्सेज के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में 25 लाख तक का नि:शुल्क इलाज देने के लिए उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की है। योजना के बारे में आप जो जानना चाहते हैं सवाल : चिरंजीवी बीमा योजना को राज्य सरकार ने बंद कर दिया है ? सवाल : योजना जारी है तो सभी मरीजों को इलाज क्यों नहीं मिल रहा ? सवाल : सरकार बदल गई है, चिरंजीवी योजना जारी रहेगी ? सवाल : चिरंजीवी और आयुष्मान बीमा योजना एक ही है ? सवाल : चिरंजीवी में इलाज का भुगतान किस तरह होता है ? | ||||||||||||
भजनलाल सरकार पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, चिरंजीवी योजना को लेकर कही दी ऐसी बड़ी बात Monday 25 December 2023 07:37 AM UTC+00 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश दिए 22 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है, जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है और जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है। गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने गत तीन दिसंबर को भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है, जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए, जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। यह भी पढ़ें- अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, अव्यवस्थाओं का आलम देख बिफरे, सीटों से नदारद मिले कई कार्मिक ! उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 7 दिन बाद राजस्थान को मिलेगा नया मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज | ||||||||||||
अनूठा फैशन शो: दिव्यागों ने रैंप वॉक कर भरी हौसलों की उड़ान, अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को बनाया दीवाना, देखें वीडियो Monday 25 December 2023 09:20 AM UTC+00 जयपुर। कुछ कर गुजरने का हौसला और मुश्किल हालात में संघर्ष का जुनून मंजिल तक जरूर पहुंचाता है। कुछ ऐसा ही जज्बा राजधानी जयपुर में श्री बाबा बालक नाथ सेवा संस्थान रितु उमेश अग्रवाल की ओर से आयोजित फैशन शो फ़ॉर स्पेशल एबल पर्सन सीजन-3 में नजर आया। व्हील चेयर पर बैठकर दिव्यांगों ने जब रैंप वॉक की तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवामहल विधायक व संस्था के मुख्य संरक्षक स्वामी बालमुकुंद आचार्य एवं मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने किया। संरक्षक मीनाक्षी गुप्ता एवं नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि करीब 250 प्रतिभागियों ने अलग-अलग राज्यों से भाग लिया। रैंप वॉक के साथ-साथ मधुर आवाज में गीत, नृत्य और कविताएं सुनाकर दिव्यांगों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। हिमाचल से आए दिव्यांगों ने वहां की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। संरक्षक एस.एस शेखावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ शोभा तोमर, ओम गोदारा, टीम मेंबर रजनी दिनेश माथुर, पुखराज प्रजापति, रेखा गोयल, राखी अग्रवाल, बसंत जैन, विनोद जैन, राहुल मोठडिया, घनश्याम मुलानी, विशेष अतिथि सुमन शर्मा, कौशल्या प्रजापति, कैलाश पारीक, क्रेडाई मेंबर्स एवं अन्य संस्थान के सदस्य मौजूद रहे। प्रतिभागियों को नंदिनी ग्रुप, एच.के ओसवाल, दीपज्योति ने उपहार वितरित किए। डॉ सुनील दंड ने दिव्यांगों का फ्री मेडिकल चेकअप किया। मंच संचालन कुलदीप गुप्ता ने किया। | ||||||||||||
Indian Railway : रेलवे की बड़ी खबर, दो ट्रेनें रद, भुज-बरेली-भुज ट्रेन के दो ठहराव बढ़े Monday 25 December 2023 09:26 AM UTC+00 रेलवे से एक नया अपडेट है। ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी सूचना है। वह ट्रेन यात्री जो मंगलवार, बुधवार को फुलेरा-जयपुर ट्रेन व जयपुर-नारनौल-जयपुर ट्रेन से यात्रा करने वाले है, वह अलर्ट हो जाएं। अगर बिना जानकारी के यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे तो तकलीफ हो जाएगी। तो रेलवे की इस जानकारी पर गौर करें। फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ के मध्य तकनीकी कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फुलेरा-जयपुर ट्रेन बुधवार तक और जयपुर-नारनौल-जयपुर ट्रेन मंगलवार तक प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ऐसे में रेलवे ने बुधवार तक भुज-बरेली-भुज ट्रेन का आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव शुरू किया है। | ||||||||||||
251 दिन से जेल में बंद हैं बाबूलाल कटारा, फिर भी आरपीएससी सदस्य पद पर काबिज Monday 25 December 2023 09:51 AM UTC+00 ओमप्रकाश शर्मा पेपर तैयार होते ही वह सभी सैट की मूल प्रति अपने सरकारी आवास पर ले गया। वहां उसके भांजे विजय डामोर से सभी सवाल उतरवा लिए। सवाल उतरवाने के बाद उसने प्रींटिंग के लिए पेपर कार्यालय में जमा करा दिया। विजय के लिखे पर्चे की फोटो पेपल लीक गिरोह के शेर सिंह ने मोबाइल में ली थी, जिसके बाद पर्चा कई आरोपियों तक पहुंचा। एसओजी ने कटारा को 18 अप्रेल को गिरफ्तार किया था। वह तभी से न्यायिक हिरासत में है। एसओजी ने कटारा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले ईडी ने जेल में उससे पूछताछ के बाद उसकी सम्पत्ति अटैच की। उसके साथ उसके भांजे व कुछ अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई। एसीबी ने बाबूलाल कटारा के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने की एफआईआर दर्ज की है। एसीबी ने पड़ताल में माना कि कटारा ने आय से दो करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति अर्जित की है। पेपर लीक मामले में एसओजी कटारा सहित करीब 65 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सुरेश ढाका फरार है। यहां अटकी है कार्रवाई बर्खास्त करने की यह रहती है प्रक्रिया यह भी पढ़ें- भजनलाल सरकार पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, चिरंजीवी योजना को लेकर कही ऐसी बड़ी बात सरकारी बंगले पर चस्पा है ईडी का नोटिस यह भी पढ़ें- PM Modi in Jaipur : एक बार फिर राजधानी जयपुर आ रहे हैं पीएम मोदी और अमित शाह, जानिए क्यों | ||||||||||||
बार-बार टॉन्सिल की समस्या हो रही है तो सर्जरी जरूरी Monday 25 December 2023 09:57 AM UTC+00 | Tags: health गले में तालू के नीचे दोनों तरफ पिंडनुमा संरचना टॉन्सिल होती है जो एक प्रकार के लिम्फोइड ऊतक है। ये शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। बाह्य संक्रमण से रक्षक की तरह काम करते हैं जो कई बार जब खुद ही बिगड़ जाते हैं तो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। ![]() क्या कहलाता है संक्रमण: कब जरूरी होती है सर्जरी: सर्जरी की आवश्यकता तब होती है जब संक्रमण 4-6 बार तक हो चुका होता है या काफी समय से ठीक नहीं हो रहा है। वैसे टॉन्सिल का आकार थोड़ा बढ़ने से असामान्य नहीं माना जाता है। खाने या सांस लेने में रुकावट होने लगे तो इसको गंभीर मानते हैं। टॉन्सिल बढ़े तो... इसके कई प्रकार होते हैं। कई बार तो सूजन के बाद वहां पस बनने लगता है तो इसमें एंटी-बायोटिक व दर्द निवारक दवाओं के साथ कई बार चीरा लगाकर पस निकालने की जरूरत पड़ती है। कई बार वहां सफेद दाग होता है जिसे क्रिप्टा मेग्ना कहते हैं। यह ओरल हाइजीन ठीक न रहने से मुंह से बदबू आ सकती है। यह स्थिति घातक नहीं है। इसमें गरारे और गले की सफाई का ध्यान रखना पड़ता है। Tags:
| ||||||||||||
SMS अस्पताल के डाक्टरों ने किया कमाल, राजस्थान में पहली बार हुई इस हाईटेक तकनीक से ब्रेन सर्जरी, जानें तकनीक का नाम Monday 25 December 2023 10:19 AM UTC+00 3D Exoscope High Definition Digital Camera System : सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के डाक्टरों ने बड़ा कमाल किया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला की तकलीफ को दूर कर उसे घर भेज दिया। सवाई मानसिंह अस्पताल के डाक्टरों ने हाईटेक तकनीक से ब्रेन सर्जरी कर ट्यूमर निकाला। राजस्थान में पहली बार इस हाईटेक तकनीक से ब्रेन सर्जरी हुई है। 3डी एक्सोस्कोप एचडी डिजिटल कैमरा सिस्टम का प्रयोग कर ब्रेन सर्जरी की। सवाई मानसिंह अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के चिकित्सकों के अनुसार पहली बार प्रदेश में सर्जरी में 3डी एक्सोस्कोप हाई डेफिनिशन डिजिटल कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। | ||||||||||||
वाजपेयी की जयंती पर अनूठा आयोजन, सवामणी कर गायों को जीमाया पंच मेवा, खजूर व चूरमा-बाटी Monday 25 December 2023 10:24 AM UTC+00 जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती पर पहली बार एक अनूठी सवामणि का आयोजन किया गया। रवि फाउंडेशन की ओर से यह सवामणि महोत्सव लोगों के लिए नहीं, बल्कि गौ माता के लिए आयोजित किया गया। पिंजरापोल गौशाला स्थित वन औषधि पार्क में आयोजित इस महोत्सव में गायों को प्रसादी परीसी गई। इसमें प्रमुख रूप से खजूर, पंचमेवा, गुड, मेथी, तिल, तिल की खली गायों के भोजन में शामिल की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष पुलकित भारद्वाज ने बताया कि खजूर, पंचमेवा, गुड, मेथी, तिल, तिल की खली गायों का सर्दी से बचाव तो करेंगी ही, उनके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखेंगी। इसके साथ ही गायों को चूरमा, दाल बाटी भी खिलाया गया। इस महोत्सव के तहत 2000 गायों के लिए करीब 1100 किलो खाद्य सामग्री शामिल की गई। कार्यक्रम में शहर की कई संस्थाओं ने सहयोग किया। भारद्वाज ने बताया कि गौ माता की ये सवामणियां नए वर्ष के साथ ही अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 1 से 22 जनवरी तक की जाएंगी। शहर की सभी गौशालाओं में ये सवामणियां की जाएंगी। मंत्रोच्चारण के बीच गायों के चरण पूजन और महाआरती गायों के बाड़े को गुब्बारों से सजाया यह भी पढ़ें : क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन
| ||||||||||||
नशा दूर, इलाज नजदीक? शराब की लत के जीन ढूंढे, भविष्य में दवाइयां बनने की संभावना! Monday 25 December 2023 10:31 AM UTC+00 | Tags: health न्यूयॉर्क: वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के लोगों में शराब की लत के लिए जिम्मेदार एक समान आनुवंशिक संरचना का पता लगाया है। इस संरचना के कारण लोग अधिक शराब पीते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य खराब होता है। यह खोज नेचर मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इससे वैज्ञानिकों को शराब की लत के पीछे के जीनों को समझने में मदद मिल सकती है, जो कई आयु वर्गों में स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। कई लोगों के लिए तो यह मौत का कारण भी बनता है। यह शोध अब तक का सबसे बड़ा शोध है। इसमें वैज्ञानिकों ने शराब की लत से ग्रस्त 10 लाख से अधिक लोगों का अध्ययन किया है। अध्ययन में विभिन्न जातीय समूहों के लोगों को शामिल किया गया है, जैसे कि यूरोपीय, अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी, पूर्वी एशियाई और दक्षिण एशियाई। शोधकर्ताओं ने पाया कि शराब की लत का आनुवंशिक ढांचा इन सभी आबादी में काफी हद तक समान है। हालांकि, अलग-अलग आबादी में कुछ आनुवंशिक अंतर भी पाए गए। "बहु-वंशीय जानकारी का उपयोग करके, हमने 110 जीन क्षेत्रों की पहचान की और प्रत्येक क्षेत्र में संभावित कारणस्वरूप वेरिएंट के बेहतर फाइन-मैपिंग किए गए," शोधकर्ता झोउ ने कहा। शोधकर्ताओं ने विभिन्न तरीकों का उपयोग करके कई जीनों को प्राथमिकता दी है जो शराब की लत और मस्तिष्क के बीच संबंध को दर्शाते हैं। उन्होंने 13 मस्तिष्क के ऊतकों में जीन अभिव्यक्ति (ट्रांसक्रिप्शनल-वाइड एसोसिएशन अध्ययन) और मस्तिष्क में क्रोमैटिन इंटरैक्शन विश्लेषण का उपयोग किया है। यह काम भविष्य के कार्यात्मक विश्लेषण और दवा विकास के लिए मूल्यवान संसाधन और लक्ष्य प्रदान करेगा। अध्ययन में यह भी पता चला है कि कुछ मौजूदा दवाओं का उपयोग शराब की लत के इलाज के लिए किया जा सकता है। Tags:
| ||||||||||||
सीएम भजनलाल शर्मा का वादा, राजस्थान में कोई भी योजना नहीं होगी बंद पर बेहतर होगी Monday 25 December 2023 11:26 AM UTC+00 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जयपुर में 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस कहती है कि हम उनकी योजनाएं बदल देंगे, मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम कुछ भी नहीं बदलेंगे। वास्तव में, हम योजनाओं को बेहतर तरीके से सुधारने और लागू करने के लिए काम करेंगे। हमने आयुष्मान योजना का कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है। हम योजना के तहत कवर को 25 लाख रुपए तक बढ़ाने के लिए काम करेंगे। हम इसे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। योजना के तहत जो दवाइयां मिलती है, वो मिलती रहेंगी। इनमें हम और जरूरी दवाओं को आगे बढ़ने के लिए काम करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
| ||||||||||||
कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ने लगे, 24 घंटे में 628 नए मामले दर्ज Monday 25 December 2023 12:28 PM UTC+00 | Tags: health भारत में आज कोरोना के 628 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,000 के पार हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। कोरोना के मामलों में यह बढ़ोतरी देश भर में सब-वेरिएंट JN.1 के मामलों में वृद्धि के बीच हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4,054 सक्रिय कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को यह संख्या 3,742 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को केरल से एक मौत की सूचना मिली है, जहां कोविड सब-वेरिएंट JN.1 का पहली बार पता चला था। इससे देश भर में मृत्यु का आंकड़ा 5,33,334 हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों में भारत में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्यों ने नए JN.1 कोविड वेरिएंट पर चिंता जताई है। इस नए वेरिएंट के मामले न केवल भारत में बल्कि सिंगापुर और इंग्लैंड जैसे अन्य देशों में भी पाए गए हैं। Tags:
| ||||||||||||
251 दिन से जेल में कटारा...बर्खास्तगी की फाइल दिल्ली में अटका Monday 25 December 2023 12:37 PM UTC+00 ओमप्रकाश शर्मा बर्खास्त करने की यह रहती है प्रक्रिया राज्य सरकार राज्यपाल के माध्यम से रेफरेंस बनाकर राष्ट्रपति को भेजती है। राष्ट्रपति उसे सुप्रीम कोर्ट के जज को भेजते हैं। जज के रिकमंड के बाद आरपीएससी सदस्य को हटाने के आदेश जारी होते हैं। इस तरह हुई कटारा के खिलाफ कार्रवाई एसओजी ने कटारा के खिलाफ 15 जून को पेश किया चालान ईडी ने मामला दर्ज कर 18 अगस्त को की सम्पत्ति अटैच कटारा की बर्खास्तगी के लिए अगस्त में राज्यपाल को भेजा रेफरेंस कटारा के खिलाफ एसीबी ने ३० अगस्त को दर्ज किया केस | ||||||||||||
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो बरामद Monday 25 December 2023 03:31 PM UTC+00 जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सोमवार को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बोलेरो बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने वाहन चोरी की कई वारदात कबूली हैं। | ||||||||||||
क्रिसमस-न्यू ईयर को किया प्री-सेलिब्रेट Monday 25 December 2023 03:45 PM UTC+00 जयपुर. जिंदगी न मिलेगी दोबारा ग्रुप की ओर से नियो क्लब में क्रिसमस और न्यू ईयर का प्री सेलिब्रेशन किया गया। श्हार में जगह-जगह बाजारों और मॉल्स में सांता क्लॉज ने हाथ मिलाकर चाॅकलेटस और उपहार दिए। घरों से लेकर गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में गीत गाए गए, जगह-जगह केक काटे गए। ग्रुप एडमिन सीमा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नव वर्ष में की जाने गतिविधियों पर चर्चा की, साथ ही नया क्लब द डायमंड दिवास शुरू करने का निर्णय लिया। क्लब की ऑर्गेनाइजर सीमा और पलक मोटवानी होगी। सेलिब्रेशन में हीर, मेघा, पूजा, दीपा, मिक्कू, स्वाति, विद्या, काजल, प्रीति, लवि, मनीषा, भावना, दिव्या, कविता मौजूद रही। परिवार में सुख समृद्धि और विश्व में अमन चैन कायम रहे इसके लिए लोगों ने गिरजाघर में प्रार्थना की। इसी के साथ कल्ब में अपने मित्रों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। एक — दूसरे को गिफ्ट भी दिए। ![]() ![]() | ||||||||||||
सांता क्लॉज ने बच्चों को बांटे उपहार, मनाया क्रिसमस का पर्व Monday 25 December 2023 04:53 PM UTC+00 जयपुर। देशभर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मालवीय नगर स्थित एकादशी फाउंडेशन में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन कर खुशियां बांटी गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में घरों से सजकर आए। बच्चों ने सांता बनकर बच्चों को चॉकलेट व टॉफियां वितरित की। बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया और सांता के लिए विश लिखकर अपने हाथों से कार्ड बनाए। साथ ही बच्चों के साथ सांता क्लॉज ने क्रिसमस गीत व जिंगल बैल गीत पर गाकर डांस कर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका शीला और धनवंतरी ने भी ईसा मसीह के जन्म की कहानी पर प्रकाश डाला। एकादशी फाउंडेशन की फाउंडर विभूति सिंह ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा की हमें सभी त्योहार मिल जुलकर मनाने चाहिए। इससे सभी लोगों में भाईचारे का भाव बना हुआ रहता है। | ||||||||||||
चंदलाई बांध: दिन-रात चल रहीं जेसीबी... मिट्टी डाल समतल कर रहे भराव क्षेत्र, बना रहे रिसोर्ट-फार्म हाउस Monday 25 December 2023 07:24 PM UTC+00
राजधानी से महज 25 किलोमीटर दूर चंदलाई के रामसागर बांध पर भी भू-माफियाओं की नजर है। यहां दिन-रात जेसीबी चल रही हैं। मिट्टी डाल भराव क्षेत्र को समतल किया जा रहा है। भू-माफिया यहां रिसोर्ट और होटल बना रहे हैं। समय रहते यदि बांध के भराव क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो रामगढ़ बांध की तरह रामसागर बांध भी पानी की एक-एक बूंद को तरस जाएगा। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की शह पर बांध के बहाव और भराव क्षेत्र में कब्जे हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर दिया जाता है और उसके बाद कोई एक्शन नहीं होता।
खास-खास
रसूख के बोझ तले दब गए नोटिस व रिपोर्ट बांध के डूब क्षेत्र में फार्म हाउस, रिसोर्ट और मकान तक बन रहे हैं। जेडीए ने तो दस साल पहले यहां डूब क्षेत्र की जमीन को अप्रूव्ड कर दिया था। जल संसाधन विभाग ने कई बार नोटिस भी दिए गए। इसके साथ ही थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन भू-माफियों के रसूख के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एक तरफ सौंदर्यीकरण, दूसरी तरफ अतिक्रमण | ||||||||||||
सिरदर्द के लिए अस्पताल गई, उठी तो 30 वर्ष पुरानी यादें खो चुकी थी किम डेनिकोला Monday 25 December 2023 07:50 PM UTC+00 | Tags: weird लुइसियाना. अमरीका के लुइसियाना की 60 वर्षीय किम डेनिकोला भरे-पूरे परिवार के बीच अकेली अपनी यादों में कुछ ढूंढती रहती हैं। किम का मामला चिकित्सा विज्ञान में दुर्लभ है। उन्हें 30 साल पुरानी बातें याद नहीं हैं। यह घटना 2018 की है, जब क्रिसमस के सामूहिक बाइबिल पाठ के दौरान किम को सिरदर्द होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह जब अस्पताल के बिस्तर से उठीं तो सीधे स्मृतियां 1980 के दशक में पहुंच गई, जब वह युवा थी। जब होश आया तो उन्हें याद नहीं था कि वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे और पति हैं। सब कुछ बदल गया परिवार ही याद नहीं खोई यादें लौटना मुश्किल Tags:
| ||||||||||||
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

















































