>>: मायावती का राजस्थान में तूफानी दौरा, 20 नवंबर तक करेंगी आठ सभाएं, एससी वोटबैंक पर नजर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती शुक्रवार से राजस्थान दौरे पर हैं। 20 नवंबर तक मायावती राजस्थान तमें रहेंगी और आठ जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। मायावती की पहली सभा 17 नवंबर को धौलपुर और भरतपुर के नदबई में होगी। इसके बाद 18 को बानसूर और बांदीकुई, 19 को करौली और गंगानगर व 20 को झुंझुनूं के खेतड़ी और नागौर के लाडनूं में मायावती की सभा होगी। बसपा का फोकस दलित वोटर्स पर हैं। यही वजह है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष इस कोर वोटबैंक को साधकर जाएंगी। गौरतलब है कि बसपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, हालांकि सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार पार्टी ने सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन चुनाव से पहले ही पार्टी के कई प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: पार्टी विद डिफरेंस, फिर भी संकल्प पत्र में कर डाली इतनी बड़ी गड़बड़

 

तीसरी बड़ी पार्टी है बसपा

राजस्थान में वैसे तो तीसरे मोर्चे का कोई वजूद नहीं रहा है, लेकिन बसपा अब भी राजस्थान में तीसरी बड़ी पार्टी है। 2008 और 2018 में पार्टी के 6 विधायक जीते थे और दोनों ही सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 के चुनाव में भी पार्टी को 15 लाख वोट मिले थे। इस बार भी पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.