>>: Digest for November 18, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Rajasthan Assembly Elections 2023 : पाली जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। पुलिस प्रशासन ने सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का खाका खींचना शुरू कर दिया है। पाली जिले की 6 विधानसभाओं में 1682 बूथों पर चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से करीब 380 केन्द्र ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसे देखते हुए पाली जिले में करीब साढ़े पांच हजार की फोर्स तैनात की जाएगी। चुनाव में जिला पुलिस और स्थानीय होमगार्ड जवानों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारी और जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

देर रात भी सख्ती, हर वाहन की जांच
प्रत्याशियों के प्रचार के बीच पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना स्तर पर प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले में साढ़े पांच हजार जवान के साथ अधिकारी तथा बूथ टीम, सेक्टर मोबाइल पार्टी, सुपरवाइजर ऑफिसर, विधानसभा प्रभारी, फ्लाइंग स्क्वॉड (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), जीआरटी सहित अन्य टीमें चुनावी व्यवस्था संभाल रही है।

Rajasthan Assembly Elections 2023 : चप्पे-चप्पे पर नजर
चुनाव से पूर्व कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाहर से आने वाले, होटल-धर्मशाला में ठहरने वालों के साथ संदिग्ध दिखने वालों की खोजबीन शुरू कर दी है। एसपी सिंगला ने सभी पुलिस अफसर व थाना प्रभारियों से कहा है कि वे अपने इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखें। बाहर से आने-जाने वालों के साथ होटल/धर्मशाला में रुकने वालों पर नजर रखी जाएं। साथ ही नए किराएदारों के अलावा बाहर से आए श्रमिक/व्यापारी का ब्यौरा भी पुलिस के पास होने चाहिए। उन्होंने आमजन से भी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा है।

सुरक्षा के कडे़ इंतजाम
जिले में विधानसभा चुनाव भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। मतदान के दौरान बूथों पर जिला पुलिस और होमगार्ड समेत आरएसी व पैरामिलिट्री फोर्स के करीब साढ़े पाचं हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
डॉ. गगनदीप सिंगला, जिला पुलिस अधीक्षक, पाली।

जानिएं विधानसभावार बूथों की संख्या

● जैतारण 297
● सोजत 249
● पाली 251
● मारवाड़ जंक्शन 287
● सुमेरपुर 294
● बाली 304
कुल बूथ 1682

पाली जिले के कंटालिया बांध से सिंचाई के लिए चार पाण पानी देने की मांग को लेकर किसान गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला कलक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा। इधर, देर शाम तक किसान जलदाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का इंतजार करते रहे। आखिरकार देर शाम अधिकारियों ने आश्वासन दिया, तब जाकर किसान यहां से लौटे।

बांध कमांड अध्यक्ष भीकसिंह कुम्पावत ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने के उपरांत किसानों को मात्र एक या दो पाण सिंचाई के लिए जलदाय विभाग की ओर से दिया जा रहा है। एक दो पाण पानी से फसल का पकना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कंटालिया बांध की भराव क्षमता 7.10 मीटर है और इस बार 6 मीटर 70 सेंटीमीटर तक बांध में पानी की आवक हुई है। बांध में वर्तमान में 173.704 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। इस बार बरसात भी अच्छी हुई है। उसके बाद भी उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों को नहीं मिला सिंचाई के लिए पानी
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बांध से 20 एचपी व 25 एचपी की दो मोटर लगा रखी है, जो कि 1 घण्टे में 72 हजार लीटर व 88 हजार लीटर पानी खींचने की क्षमता रखती है। विभाग ने बांध से 100 एमसीएफटी से अधिक पानी उपभोग में ले लिया है। इससे पानी स्तर कम हुआ है। जबकि किसानों को आज दिन तक सिंचाई के लिए कोई पानी नहीं दिया गया है।

अधिकारियों के इंतजार में हो गई शाम
सुबह करीब 10 बजे कंटालिया से पाली पहुंचे किसान पूरे दिन कलक्टर परिसर में जलदाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का इंतजार करते रहे। देर शाम दोनों विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानों से वार्ता कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान रवाना हुए। इस दौरान किसान पूरे दिन कलक्टर परिसर में ही जमे रहे।

पाली जिले के गुंदोज गांव के बस स्टैंड के पास स्थित एक खुदरा किराणा दुकान में गुरुवार रात करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार ने शादियों की सीजन को देखते हुए कुछ दिनों पहले ही माल का स्टॉक किया था।

गुड़ा एंदला थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गुंदोज बस स्टैंड के पास घांची समाज भवन के बाहर एक रामदेव ट्रेडर्स में गुरुवार रात करीब तीन बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने दुकान मालिक और दमकलकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मंजिला किराणा दुकान का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

वही दीवारों में भी दरारें आ गई। पटवार हल्का से भीखाराम आर्य, पटवारी सुनीता मकवाना, रेणु गोस्वामी ने मौके पर पहुंच रिपोर्ट बनाई। दुकान मालिक गुंदोज निवासी कालूराम पुत्र करनाराम घांची ने शादियों का सीजन को देखते हुए दो दिन पहले ही माल का स्टॉक किया था। उसने बताया कि दुकान में रखे उसके सरकारी व अन्य दस्तावेज भी जल गए। वही लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के राजोला खुर्द गांव में एक बेरे पर गुरुवार को कार्य करते समय पांव फिसलने से कुंए में गिरे वृद्ध का शव करीब नौ घंटे बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इधर, वृद्ध के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सारण चौकी प्रभारी किशनाराम चौधरी ने बताया कि राजोला खुर्द निवासी पाबुराम सीरवी (65) गुरुवार को अपने कुएं पर विद्युत मोटर का कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और कुएं में गिरकर गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्ध के शव को बाहर निकालने में जुटे रहे।

करीब नौ घंटे रेस्क्यू कर वृद्ध का शव शुक्रवार को करीब नौ घंटे बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही। ग्रामीणों व पुलिस के जवान देर रात तक रेस्क्यू में जुटे रहे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मर्ग दर्ज किया है।

Patrika Janadesh Yatra 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पत्रिका की ओर से निकाली जा रही जनादेश यात्रा का गुरुवार को पाली में आमजन ने स्वागत किया। इसमें आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दे उठाए। पाली विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों पर लोगों ने बेबाकी से बात रखी। पत्रिका की जनादेश यात्रा के तहत शहर के सबसे व्यस्त सूरजपोल चौराहे पर आयोजित लाइव शो में शहर की सड़कों, पेयजल किल्लत, प्रदूषण, शिक्षा में पिछड़ापन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे लोगों ने प्रमुखता से उठाए। लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन व निष्पक्ष रूप से विकास की बात कही। इस दौरान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत आमजन ने मतदान की शपथ भी ली।

जनादेश यात्रा में रामसिंह ने कहा कि पाली में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए, जो पत्रिका का मुद्दा भी है। इससे युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। भूपेन्द्रसिंह खेड़ा बोले शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ दिल्ली व अन्य जगहों के लिए रेलगाडि़यों की जरूरत है। दर्शन तलवार ने शहर में पानी के भराव, पेयजल व सीवरेज की समस्याएं बताई।

पेयजल की समस्या मुख्य
भंवर चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। प्रदूषण व सीवरेज की समस्या का समाधान होना चाहिए। पवन पाण्डेय ने कहा कि विधायक सहज व सुलभ उपलब्ध होना चाहिए। शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विशाल सैनी बोले, पाली का विकास अन्य विधानसभा क्षेत्रों जैसा नहीं हुआ है। कपड़ा उद्योग जो पाली की पहचान है, वह भी पिछड़ रहा है। राजेश परमार का कहना था कि अस्पताल में सभी रोगों का उपचार नहीं होता है।

विश्वविद्यालय की जरूरत
सुदर्शन सिंह उदावत बोले, सड़कों व नालियों के साथ सीवरेज की समस्या है। पाली में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए। कुलदीप पंवार का कहना था कि हम शिक्षा के साथ कई क्षेत्रों में पिछड़े हुए हैं। पाली में एक बगीचा तक ढंग का नहीं है। कलीम अख्तर ने बताया कि पाली में सभी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पाली अभी एक ढाणी जैसा है। कपिल वैष्णव ने कहा कि कक्षा दसवीं के बाद विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए पाली से बाहर जाना पड़ता है। यहां उच्च शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।

श्रमिकों को नहीं मिलता कार्य
पूनाराम बोले, फैक्टि्रयां कई बार बंद रहने से श्रमिकों को कार्य नहीं मिलता है। सड़कें टूटी हुई है। अमरचंद सैन का कहना था पाली विकास में बहुत पिछड़ा हुआ है। सम्पतराज ने कहा कि पाली गंदगी, अतिक्रमण, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हरिसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पाली का प्रदूषण आज तक नहीं मिटा है। इस दौरान नवल किशोर शर्मा, अकरम खान, त्रिलोक चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिन्होंने समस्याएं व उनका समाधान भी बताया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.