>>: Digest for November 18, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Pollution is increasing black asthma patients : अंचल में सर्दी के साथ-साथ बढ़ता प्रदूषण काला दमा रोगियों में इजाफा कर रहा है। चार सौ एक्यूआई के करीब पहुचा प्रदूषण का स्तर काला दमा (सीओपीडी) के मरीजों के लिए सर्दियों में चार महीने में बेहद खतरनाक साबित होने वाला है। सरकारी अस्पतालों में इलाज ले रहे 7736 मरीजों से यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े आठ हजार पर पहुंच गया। चिकित्सकों के अनुसार उक्त बीमारी से पीड़ित अधिकतर मरीज पूरे साल कम परेशानी के रहते हैं। लेकिन सर्दियों के चार महीने नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में मरीजों की जान सांसत में आ जाती है। जिले में कुछ समय से प्रदूषण और सर्दी की वजह से अस्थमा अटैक और सांस फूलने के मामले ओपीडी में बढ़ गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार काला दमा को सीओपीडी कहा जाता है और सीओपीडी एक क्रॉनिक फेफड़ों की बीमारी है। इसमें सांस की नलियों का सिकुडऩा, उनमें सूजन आना और लगातार सूजन बढ़ता रहता है। इससे आगे चलकर फेफड़े कमजोर हो जाते हैं। इसे एम्फायसेमा कहते हैं। यह बीमारी सांस में रुकवाट से शुरू होती है और धीरे-धीरे सांस लेने में मुश्किल होने लगती है।

ये लक्षण हों तो जांच कराएं...

-तेजी से सांस लेना

-बलगम के साथ खांसी आना

-छाती में इंफेक्शन होना

-सीने में जकड़न

-लगातार कोल्ड, फ्लू रहना

-कमजोरी रहना

10 फीसदी मरीज बढ़े

मरीज पहले-7736

महिला मरीज-3383

पुरुष मरीज-4353

बढ़ोतरी के बाद मरीज-8510

-यह आंकड़ा सरकारी अस्पतालों में इलाज लेने वालों का है। निजी अस्पतालों में हजारों मरीज इलाज ले रहे हैं।

इनसे बचे, मास्क जरूर पहनें

सीओपीडी के मरीजों को इस समय मास्क पहनना जरूरी है। सुबह और शाम बाहर जाते वक्त बेहद सावधानी बरतें। बीडी-सिगरेट पीने वाले लोगों में सीओपीडी बीमारी की आशंका कई गुण ज्यादा बढ़ जाती है। घरों में अंगीठी, हीटर, गीजर समेत सडक़ों पर चलने वाले वाहनों से निकलने वाले धूआं आदि के प्रदूषण से भी यह बीमारी बढ़ती है।

फ्लू का टीका जरूर लगवा

सीओपीडी के मरीजों को फ्लू का टीका लगवाना जरूरी है ताकि वे इस फ्लू से बच सकें। टीका लगवाने से मरीज के भर्ती होने की नौबत कम आती है। बिना चिकित्सक की सलाह के बीच में दवा न छोड़ें। जब अस्थमा अटैक आता तो मरीज दवा लेते हैं। परंतु जब ठीक होने पर इनहेलर बीच में छोड़ देते हैं।

डॉ. कैलाश राहड़, वरिष्ठ फिजिशियन, डायबीटिज व अस्थमा रोग विशेषज्ञ, बीडीके अस्पताल झुंझुनूं

उदयपुरवाटी कस्बे में चुनावी सभा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं माली समाज से हूं। देश दुनियां में बड़े बड़े बगीचे हैं, उनकी माली रक्षा करता है। बगीचे काे सजाकर रखता है। उसी प्रकार मैं भी राजस्थान में सभी धर्म व जातियों का गुलदस्ता सजाकर रखता हूं। मैं राजस्थान का भी 'माली Ó हूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकारी योजनाएं गिनाई। साथ ही कहा कि यहां से आप लोग यह संकल्प लेकर जाएं कि प्रदेश में सरकार रिपीट होकर रहेगी। चालीस लाख महिलाओं को मोबाइल दे चुके हैं। चुनाव खत्म होने के बाद एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल और दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा महंगाई का मुद्दा है तो महंगाई राहत शिविर लगाए। तीन लाख युवाओं को नौकरियां देकर राजस्थान अग्रणी श्रेणी में है। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम सैनी, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला व अन्य ने संबोधित किया।


उदयपुरवाटी को लिया गोद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी में लाल डायरी का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि पिछली बार कसर रह गई थी। सरकार की स्थिती ऐसी बनी कि हमें बसपा व अन्य दलों के विधायकों से सहयोग लेना पड़ा। ऐसा माहौल बन गया कि प्रत्याशी के माध्यम से कोई काम नहीं हुए। फिर भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। उदयपुरवाटी में सरकारी कॉलेज, ट्रोमा सेंटर, गुड़ा में सावित्री बाई फुले छात्रावास, गुड़ा में बालिका महाविद्यालय, गुढागौडज़ी को तहसील, गुढागौडज़ी और पौंख को नगरपालिका, गुड़ा में खेल स्टेडियम, औद्योगिक क्षेत्र, अंग्रेजी माध्यम स्कूल व सडक़ों को लेकर खूब काम किए हैं। अब मैंने उदयपुरवाटी को गोद ले लिया है तो आगे कहने को कुछ बचता नहीं है। यहां कांग्रेस जीतेगी तो फिर से इसी जगह धन्यवाद देने लिए आऊंगा।

इन्होंने किया स्वागत
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की ओर अध्यक्ष बीएल सैनी व पूर्व विधायक भोलाराम सैनी की ओर से शॉल ओढाकर सीएम का सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चौपदार, उदयपुरवाटी नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह कांग्रेस में शामिल हुए
पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी पौंख, रामधन सैनी बागोरा, एडवोकेट हंसराज कबीर छापोली, पूर्व सरपंच विजयपाल भाटीवाड़, पूर्व सरपंच अर्जुनलाल वर्मा नांगल, टोडी के पूर्व सरपंच ख्यालीराम मेघवाल, पूर्व जिला परिषद् सदस्य राजीव गोरा, पंचायत समिति सदस्य मंजू सैनी पौंख, अनिवाश छापोली आदि कांग्रेस में शामिल हुए।


मायने: राजनीति के जानकारों का कहना है उदयपुरवाटी, नवलगढ़ व खेतड़ी में बड़ी संख्या में माली समाज के मतदाता हैं, उनको संदेश देने के लिए उन्होंने कहा कि वे माली हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.