>>: Digest for November 18, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

#Rahul Gandhi कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि जितना पैसा भाजपा सरकार ने अडानी जैसे अरबपतियों को दिया है उतना पैसा हम हिन्दुस्तान के गरीबों के बैँक खाते में डालेंगे। सादुलशहर विधानसभा में सादुलशहर की धानमंडी में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी का कहना था कि प्रदेश में सरकार बनी तो सात गारंटी योजनाएं लागू की जाएगी। इसमें दस हजार रुपए महिलाओं के खाते में जमा करवाएंगे। गांधी का कहना था कि मैं नरेन्द्र मोदी नहीं हूं, वायदा करके दिखाता हूं मैं। जो बोलता हूं वो करके दिखाता हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सारे बच्चे इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में पढेंगे, इसका फायदा पचास प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोगों को सीधा मिलेगा। अपने साढ़े 23 मिनट के भाषण में करीब सत्रह मिनट पिछड़े वर्ग को तवज्जों देने के मुद़दे पर बोले। उन्हेांने कहा कि नरेन्द्र मोदी की योजनाओं में पैसा देश का हर नागरिक गरीब जीएसटी के रूप में दे रहा हैं लेकिन फायदा सिर्फ अड़ाणी जैसी 16 कंपनियों के लोग उठा रहे है। किसान की नब्ज टटोलते हुए गांधी का कहना था कि खाद लेनी हो फिर बीज, हर प्रकार की जीएसटी के रूप में वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में पचास फीसदी पिछ़ड़़े वर्ग के लोग है फिर उनको बजट बनाने के लिए सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों की भागीदारी क्यों है। सरकार फिर से आई तो जातिगत जनगणना करवाएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ सके। दिल्ली में सरकार बनी तो पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग ओबीसी, दलित और आदिवासी हैं।
मोदी से सवाल करो तो गरीब की जात
गांधी का कहना था कि जब मोदी ने चुनाव में अपनी जाति ओबीसी बताई लेकिन जब हमने पिछड़े वर्ग पर पार्लियामेंट पर सवाल पूछे तो मोदी ने गरीब जाति बताई। पूरे देश में पिछडे वर्ग की आबादी कितनी है, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन माना जाता है कि पचास प्रतिशत लोग पिछड़े वर्ग से है। लेकिन देश का बजट बनाने के लिए केन्द् सरकार में नब्बे आईएएस योजना बनाते है। इन आईएएस में ओबीसी या दलित या आदिवासी के अफसरों की गणना की जाएं तो महज तीन या एक प्रतिशत होगी।
तब लोग मर रहे थे वो बजवा रहे थे थाली
राहुल गांधी का कहना था कि कुछ साल पहले कोविड आया, सबके घर पर कोई न कोई बीमार हुआ। देश में लाखों लोग मर रहे थे। दवाईयों नहीं, लाशों के ढेर पड़े थे। देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि थाली बजाओ। उसके बाद मोबाइल लाइट ऑन करो। गुजरात में हमने पता लगाया करीबन तीन साढे तीन लाख लोग कोविड के कारण मर गए। दिल्ली में मोदी थाली बजवाकर खानापूर्ति करते रहे जबकि राजस्थान में हमारी सरकार ने भीलवाड़ा में मॉडल् लागू कर कोरोना रोगियों को बचाने का काम किया। किसी को भूखा सोने नहीं दिया।
महज 36 मिनट में निपटी जनसभा
इस जनसभा के मंच पर राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि गुरुवार शाम 4 बजकर 17 मिनट पर पहुुंचे। राहुल गांधी के भाषण का समापन 4 बजकर 52 मिनट पर हुआ।

--मतदाता जागरुकता के लिए सतरंगी सप्ताह का आगाज
रायसिंहनगर (अनूपगढ़). विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत रिटर्निंग अधिकारी भारती फूलफकर के निर्देशानुसार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में सतरंगी सप्ताह के तहत गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कार्यक्र्र्रम के प्रथम दिन रामलीला मैदान में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लोक नृत्य एवं लोकल फॉक गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप नोडल प्रभारी मेजर सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की थीम हम भी नाचेंगे-गाएंगे, वोट डालकर जाएंगे रही। इस दौरान स्वीप गतिविधियों से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्र्रम में मौजूद मतदाताओं को सी-विजिल ऐप डाउनलोड करने की जानकारी दी तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। वहीं मतदाताओं को आगामी 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी लोक नृत्य, कालबेलिया नृत्य भवाई नृत्य चरी नृत्य घूमर नृत्य, भंगड़ा, अग्नि नृत्य आदि कार्यक्रमों का मंचन कर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के अलावा अंबेडकर स्कूल, महर्षि दयानंद बालिका महाविद्याल की छात्राओं ने प्रदर्शन किया।

श्री बिजयनगर (अनूपगढ़). श्री बिजयनगर से हरिसिंहपुरा जा रही एक कार में 22 जीबी मोड़ के पास गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। घटना की भनक लगते ही कार चालक ने कार मेें बैठी एक महिला को कार को साइड में रोककर सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाया गया ।
जानकारी के अनुसार हरिसिंहपुरा जा रही एक कार में 22 जीबी मोड़ के पास गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई, चालक शंकरलाल पुत्र कानाराम कार में बैठी महिला सहित तुरंत कार को सडक़ किनारे रोककर बाहर निकला और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गई। इसे देख आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी मोहित शर्मा, मनप्रीत सिंह व मनोहर लाल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि आग से कार में लगा गैंस टैंक नहीं फटा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।(प. स.)

पदमपुर। करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर की पार्थिव देह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम संस्कार पैतृक गांव 25 बीबी में उनकी कृषि भूमि में किया गया। राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा हजारों समर्थकों की मौजूदगी में बेटे रूपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर व पौत्र जयवीर कुन्नर सहित परिजनों ने मुखाग्नि दी। विधायक कुन्नर का बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 25 बीबी जाकर संवेदना व्यक्त की।


अंतिम यात्रा में श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड ,गुरुनानक देव कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष परमजीत सिंह रंधावा ,पूर्व सांसद भरत मेघवाल व शंकर पन्नू , कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, पंजाब के भाजपा नेता जगदीप सिंह , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ,फूलचंद मिगलानी व जितेंद्र सिंह ढिल्लों सहित इलाके की सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए।


सादुलशहर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम साढ़े पांच बजे के आसपास कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 25 बीबी पहुंचे। सभी ने रूपिन्द्र सिंह, रूबी कुन्नर व परिजनों से मिलकर विधायक कुन्नर के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विधायक कुन्नर के निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया।


निर्विरोध सरपंच बनकर राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले विधायक कुन्नर तीन बार विधायक रहे। वर्ष 2008 में कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विजयी रहे। कांग्रेसी होने के नाते सरकार का समर्थन करने पर उन्हें गहलोत मंत्रिमंडल में कृषि विपणन राज्य मंत्री का पद मिला। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें करणपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशाी बनाया था। लेकिन यह चुनाव वह लड़ नहीं पाए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Karanpur Assembly seat Election Date: करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद लोगों ने उप चुनाव की तिथि को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

इस सीट पर 1985 में परिणाम घोषित होने के बारह दिन बाद जीते हुए प्रत्याशी गुरदीप सिंह का निधन होने पर आयोग ने कुछ दिन बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी करवा कर उप चुनाव करवा दिया था। राजस्थान में तब करणपुर व डीग सहित चार सीटों पर उप चुनाव हुआ था।

करणपुर सीट पर उप चुनाव का निर्णय चुनाव आयोग करेगा। इसके लिए नामांकन केवल कांग्रेस प्रत्याशी का ही होगा। शेष नामांकन यथावत रहेंगे। उप चुनाव छह माह के भीतर करवाने का नियम है। लेकिन आयोग चाहे तो मतगणना के बाद कभी भी करवा सकता है। इस सीट पर यह दूसरा उप चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

पहले यह हुआ

वर्ष 1985 में हुए विधानसभा आम चुनाव के लिए मतगणना 7 मार्च को हुई, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी गुरदीप सिंह गुरदीप सिंह संधू विजयी रहे। चुनाव प्रचार के दौरान ब्रेन हेमरेज होने के कारण संधू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिससे वह जन संपर्क नहीं कर पाए। अस्पताल में भर्ती संधू का 19 मार्च को निधन हो गया। संयोग से उसी दिन शाम को चुनाव आयोग को राजस्थान की डीग सहित दो अन्य सीटों पर उप चुनाव का फैसला करना था।

यह भी पढ़ें : गमगीन माहौल में हुआ गुरमीत सिंह कुन्नर का अंतिम संस्कार


तीन से चार सीटें हुई

राजस्थान में उप चुनाव को लेकर होने वाली बैठक से पहले ही गुरदीप सिंह संधू के निधन की सूचना चुनाव आयोग को मिल चुकी थी। ऐसे में आयोग ने उप चुनाव वाली सूची में करणपुर सीट को भी जोड़ लिया। इस बैठक में आयोग ने उप चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 21 मार्च तय कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी का निधन मतदान से पहले हुआ है, सो आयोग मतगणना के बाद ही उप चुनाव के बारे में निर्णय करेगा।

 

 

 

 

घड़साना. करीब नौ लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक सुलभ काम्पलेक्स पर काम पूरा होने बाद भी छह-सात माह से बंद पड़ा है। सुलभ कॉम्पलेक्स का लोकापर्ण नहीं होने पर यात्री नकारा पड़े भारत स्वच्छता सुलभ निमार्ण कक्ष में जाने को मजबूर हैं। महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।पंचायत राज विभाग की योजना से लगभग दो साल पहले स्वीकृत हुए नई मंडी घड़साना ंबस स्टेण्ड के आधुनिक सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य कभी बंद तो कभी शुरू रहने की स्थिति में हुआ है। दस बारह फीट चौड़ाई तथा चालीस फीट लम्बाई वाले कक्ष के निर्माण में दो साल लग जाने पर विकास का कोई मायना भी नहीं रहा है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कर सेवा उपलब्ध कराने का उद्घोष जनप्रतिनिधियों ने नींव पूजन के दौरान किया था। इस सुलभ के निर्माण के वास्ते पहले से बने काॅम्पलेक्स को तोड़ दिया था। करीब तीन साल से सुलभ की सेवा नहीं मिलने पर बस स्टेंड पर सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से भरे शौचालय में महिलाओं को मजबूरी में शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। बस स्टैंड विकास समिति ने सरपंच को कई बार बुला कर शौचालयों की गंदगी तथा महिलाओं को हो रही परेशानी देखते हुए नव निर्मित सुलभ काम्पलेक्स का लोकापर्ण करने के लिए आग्रह किया। वहीं, नए मूत्रालय के लिए जनसहयोग से निर्माण कराने का सुझाव दिया। लेकिन पंचायत राज जनप्रतिनिधियों ने सुलभ की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। इधर, संयुक्त व्यापार मंडल ने जनप्रतिनिधियों के रवैया पर रोष जताया है। संयुक्त व्यापार मंडल के दर्शन जसूजा, चुडिय़ाराम बंसल, महेश मुंधड़ा, मनिहारी यूनियन के राजेन्द्र अग्रवाल, किराणा यूनियन अध्यक्ष बजरंग शर्मा, वस्त्र विक्रेता संघ के लालचंद चौटिया, श्यामलाल बंसल, खुशीराम बंसल आदि ने जनसहयोग से सुलभ काम्पलेक्स तथा शौचालय निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया है। ग्राम पंचायत द्वारा एनओसी मिलने पर यह निर्माण शुरू किया जाएगा।

श्रीकरणपुर. राजस्थान पत्रिका के हम साथ हैं अभियान के तहत यहां की समाजसेवी संस्था हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से वार्ड-२३ में कार्यक्रम हुआ। इसके तहत श्रीगोशाला के निकट झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे दर्जनभर परिवारों को गर्म कंबल व मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में संगठन के संयोजक अमन नागपाल ने कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करने से जहां व्यक्ति को आत्मिक खुशी व सुकून का अनुभव होता है। वहीं, जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकारों में अग्रणी बताया। संगठन के सचिव सोनू मेहरा, सहसचिव सन्नी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष ललित गहलोत, अंशुमन कौशिक, अंश गेरा, संजीव भाटिया, अनुराग शर्मा, सहज भाटिया व अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। युवाओं ने राजस्थान पत्रिका के अभियान की सराहना की। संगठन के अध्यक्ष हैप्पी शर्मा व उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे दर्जनभर परिवारों को कुल ३० कंबल व मिठाई भी वितरित की गई।

श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक गुरमीतसिंह कुन्नर के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं लेकिन चुनाव कार्य में नियंत्रण व निगरानी के लिए जुटी कार्मिकों की टीमें यथावत कार्य कर रही है। निर्वाचन आयोग के आगामी आदेश तक यह व्यवस्था यों ही कार्य करती रहेगी।
जानकारी अनुसार स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीकरणपुर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर व गजसिंहपुर एरिया शामिल है। इसमें शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव के लिए 24 सेक्टर अधिकारियों के अलावा 9 उडऩदस्ता दल (एफएसटी) व 9 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) बनाए गए। प्रत्येक एफएसटी व एसएसटी में चार-चार पुलिसकर्मियों के अलावा एक वीडियोग्राफर व एक वाहन चालक भी शामिल है। इसके साथ तीन सदस्यीय एक वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) व तीन सदस्यीय वीडियो अवलोकन दल (वीवीटी) भी कार्य कर रहा है। उधर, चुनाव संबंधी किसी भी कार्य निर्वहन के लिए छह कार्मिकों वाला 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष के अलावा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सी-विजिल एप पर निगरानी के लिए आठ-आठ घंटों बाद दो-दो कार्मिक दायित्व निभा रहे हैं।
-----------------------------
घर बैठे 128 का हुआ मतदान...लेकिन अब खारिज
जानकारी अनुसार घर बैठे मतदान सुविधा के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 14 नवंबर को 128 लोगों का मतदान हुआ लेकिन अगले दिन चुनाव स्थगन के बाद यह वोट भी खारिज कर दिए गए हैं। चुनाव शाखा से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 396 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान का आवेदन किया था। ऐसे में 14 नवंबर को तय 135 में से 128 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था लेकिन इसी दौरान चुनाव स्थगित होने पर यह प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई। इसमें प्रयुक्त इवीएम को एसडीएम कार्यालय परिसर में रखा गया है और इसकी सुरक्षा में 24 घंटे के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। हालांकि, इस कार्य के लिए गठित दस पोलिंग टीमों को जरूर रिलीव कर दिया गया है।
----------------------------------
कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर के निधन होने पर उसी दिन यानी 15 नवंबर को मतदान स्थगित कर दिए गए लेकिन नियंत्रण कक्ष व निगरानी दलों सहित अन्य चुनावी कार्य यथावत हैं। निर्वाचन आयोग से आगामी दिशा-निर्देशों या उपचुनाव संपन्न होने तक यह कार्य जारी रहेगा।
- सुभाषचंद्र चौधरी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम श्रीकरणपुर।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.