>>: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशनस्वरूप शर्मा (80) को शुक्रवार रात एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक यूरिन की दिक्कत के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल मेडिकल आईसीयू में प्रोटोकॉल बेड पर भर्ती किया गया है। सीएम देर रात तक चिकित्सकों से अपडेट लेते रहे।

वहीं इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि किसी भी कीमत पर महिला एवं बालिका अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा और पेपरलीक मामले में एसआईटी का गठन होगा। वहीं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन कर किसी प्रकार का अपराध नहीं होने दिया जाएगा। शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने एवं अपना पदभार संभालने के बाद पहले ही दिन रात को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा का चुनाव लड़ा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी सहित जो घोषणा पत्र हैं उसकी पालना करते हुए आगे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन विषयों को धीरे धीरे लेना चाहेगी, जिससे जनता त्रस्त थी और जिन विषयों को लेकर मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना के लिए अंतिम व्यक्ति का सहारा बनने के लिए जो काम कर रहे है उन विषयों को भी लेना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने जिस तरह महिलओं के लिए पूरे देश के अंदर काम किया है और राजस्थान में महिला एवं बालिका अत्याचार हमारी सरकार किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। प्रदेश में महिला सुरक्षित एवं भ्रष्टचार उन्मूलन सरकार की प्रमुखता रहेगी और कानून व्यवस्था भी प्रमुख विषय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार युवाओं को ध्यान में रखते मजबूत फैसला लेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cm On Action Mode : एक्शन मोड पर सीएम भजन लाल शर्मा, जनहित के दो बड़े फैसले

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार फैसले लेगी और प्रदेश में भ्रष्टाचार से मुक्ती मिलेगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए समस्या का सम्मान के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajathan New CM Oath Ceremony : वसुंधरा राजे और दिया कुमारी की फोटो हुई VIRAL, क्या है इस फोटो का संदेश

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.