>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Paper Leak Case : राजेन्द्र ने उगला राज... सुलझी SI भर्ती पेपरलीक की गुत्थी, पकड़े गए 'बेईमान थानेदार' Thursday 07 March 2024 01:42 AM UTC+00 SI paper leak case : जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो एक आरोपी के मुंह से उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर लीक करवाने की बात निकल गई। एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने एएसपी रामसिंह शेखावत को टीम के साथ उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तस्दीक करने की जिम्मेदारी सौंपी। एसओजी ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के सबूत जुटाकर शुरुआत में 20 थानेदारों को चिह्नित किया और इनमें 14 को गिरफ्तार किया। दो प्रशिक्षु थानेदार से पूछताछ की जा रही है, जबकि दो की तलाश जारी है। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने वाले दो परीक्षार्थी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। यह भी पढ़ें : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी बांसवाड़ा, राहुल-खरगे करेंगे सभा संचालक ने कहा राजेश संभालता है स्कूल
आरोपी शिवरतन मोट ने राजेश से संपर्क होने की जानकारी दी तो वह टूट गया। तब उसने बताया कि जगदीश बिश्नोई ने यूनिक भानू को वीक्षक बनाने और परीक्षा से पहले उप निरीक्षक भर्ती का पेपर लीक करवाने के लिए कहा था। यूनिक भांभू ने परीक्षा से पहले पेपर लीक किया था। इस दौरान जगदीश बिश्नोई भी एसओजी के हत्थे बढ़ गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। ![]() इन चार चेहरों से खुला पेपर लीक होनाएसओजी सूत्रों के मुताबिक, कनिष्ठ अभियंता पेपर लीक मामले में शिक्षक राजेन्द्र यादव, पटवारी हर्षवर्धन, लाइबेरियन राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ राजू व शिवरतन मोट को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में राजेन्द्र उर्फ राजू ने बताया कि उसका उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा - में चयन हो गया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से जॉइन नहीं किया। पेपर लीक के माफिया जगदीश बिश्नोई के खात गुर्गे पंकज चौधरी उर्फ यूनिक भांभू ने उसे परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवा दिया था। भांभू ने पेपर कहां से लिया, इसकी जानकारी नहीं है। अनुसंधान में सामने आया कि शिक्षक राजेन्द्र यादव लंबे समय से पेपर लीक गिरोह से जुड़ा है। आरोपी राजेन्द्र के जयपुर में शांति नगर स्थित रवीन्द बाल मारती सी. सै. स्कूल में संपर्क है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

