>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस सीईसी की बैठक आज, राजस्थान के उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर Thursday 07 March 2024 02:34 AM UTC+00 Congress candidates list : लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की करीब 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक गुरुवार शाम छह बजे शुरू होगी। बैठक मेंं उम्मीदवारों के नामों पर सहमति होने के बाद इनकी घोषणा अगले दो-तीन दिन में हो सकती है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अभी कुछ दिन बाकी है। वहीं भाजपा ने 195 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कांग्रेस के कई सहयोगी दल भी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर चुके हैं। कांग्रेस में विभिन्न राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की बैठकों के दौर चल रहे हैं। इन बैठकों से सिंगल व दो से तीन नाम वाले पैनल सीईसी को भेजे जा रहे हैं। अब इन पर सीईसी अंतिम निर्णय करेगी। पहली बैठक मेंं राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। सूत्रों ने बताया कि पार्टी इन राज्यों में सबसे पहले सिटिंग सांसदों के नामों पर चर्चा करेगी। वहीं गैर विवादित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में आ सकते हैं। यह भी पढ़ें : SI भर्ती पर नया अपडेट, नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव, अब ऐसे बनेंगे थानेदार अभी और होंगी बैठकें यह भी पढ़ें : पेपर लीक कराकर पूरे परिवार को ही थानेदार बनवा दिया गिरोह ने, एक ही घर से निकले इतने सारे थानेदार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
