>>: राजस्थान में आज पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल, तो राहुल गांधी की दिखेगी व्यक्तिगत मौजूदगी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सुविचार

दीपक कभी बोलता नहीं है... उसका प्रकाश ही उसका परिचय देता है... इसी तरह से मनुष्य को भी बिना कुछ बोले निस्वार्थ भाव से अच्छे कर्म करते रहने चाहिये... क्योंकि ये कर्म ही हमारा परिचय देते हैं

आज क्या ख़ास?

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा आज, श्रीनगर में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में होंगे शामिल, लगभग 5 हज़ार करोड़ रुपये के कार्यक्रम राष्ट्र को करेंगे समर्पित

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज एक बार फिर करेगी राजस्थान में एन्ट्री, दोपहर 12 बांसवाड़ा में जनसभा में मौजूद रहेंगे प्रदेश के वरिष्ठ नेता, आज ही गुजरात के दाहोद में दाखिल होगी यात्रा

- लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश में गठबंधन को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से फाइनल बातचीत करेंगे पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू

- राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक आज नई दिल्ली में, उम्मीदवार चयन पर पर होगा आखिरी मंथन, मुहर लगने के बाद होगा नामों का ऐलान

- राजस्थान के चित्तौड़ स्थित सांवलियाजी में वाटर लेजर शो का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, केंद्र की स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजना के तहत होगा लोकार्पण

- जयपुर स्थित एसबीआइ मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, चुनावी बॉन्ड सार्वजनिक नहीं करने का जताएंगे विरोध, एसबीआइ ने की है सुप्रीम कोर्ट से अवधि बढ़ाने की मांग

- राजस्थान लोक सेवा आयोग के कृषि अधिकारी के 25 पदों पर आज से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म, 5 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि, भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर

- राजस्थान में सर्दी ने फिर लिया यू टर्न, अगले दो तीन दिन सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना, दिन और रात में पारा सामान्य से कम हो रहा दर्ज, आगामी 10 मार्च से फिर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व हल्की बारिश होने के आसार

- भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का अंतिम मुकाबला आज से, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सुबह साढ़े 9 बजे से मैच, भारत की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त

- राजस्थान पत्रिका का 69 वां स्थापना दिवस आज

काम की खबरें

- राजस्थान की भर्तियों में रुकेगा खेल सर्टिफिकेट का फर्जीवाड़ा, खेल नीति में संशोधन की तैयारी, कार्मिक विभाग ने खेल विभाग से मांगी नॉन ओलंपिक खेलों की सूची


- राजस्थान लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य) विभाग भर्ती 2023 के तृतीय चरण के साक्षात्कार 12 से 14 मार्च तक, आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकेंगे साक्षात्कार पत्र


- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के 8 केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्रदान की स्वायत्तता, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय किशनगढ़ भी है शामिल, स्वायत्त मिलने से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों में मिलेगा लाभ


- राजस्थान के डोनेट टू स्कूल के माध्यम से हर महीने भामाशाहों से सरकारी स्कूलों को मिल रहा डोनेशन, फरवरी महीने में मिले लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपए, डोनेशन के मामले में चूरू जिला सबसे आगे


- राजस्थान की प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉक्टर अंजली राजोरिया का नवाचार, जिले के सभी सार्वजनिक और विभागों के महिला शौचालय की ऑडिट कर विभिन्न बिंदुओं पर दिए जांच के आदेश


- 5 दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल का आगाज़ 18 मार्च से, 16 नाटकों का होगा मंचन, कई शहरों के नाट्य दल होंगे शामिल


- जयपुर शहर की वर्ष 2054 की विस्तारित आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने की तैयारी, बीसलपुर से अतिरिक्त 10 टीएमसी पानी लाने की योजना पर हो रहा काम


- जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर 12 लाख रुपए ले गए बदमाश, वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे


- जयपुर की मालवीय नगर थाना पुलिस ने सवा लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, सभी नकली नोट 500-500 के, बाजार में नोट चलाने से पहले ही धरे गए


- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घर में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका


- बीजेपी से बीजेडी के गठबंधन की चर्चा के बीच ओडिशा बीजेपी के नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात की

- असदुद्दीन ओवैसी को श्रीराम जन्मभूमि विवादित बयान मामले में इलाहाबाद HC से मिली अंतरिम राहत

- समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के आवास पर ED की छापेमारी


- इंडियन नेवी के बेड़े में MH 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया

- बिहार में 14 आईएएस अफसरों के तबादले

- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास ब्लास्ट, सेना का पोर्टर शहीद

- अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुईं निक्की हेली


- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में मास शूटिंग, सात लोग घायल

- 9 मई की हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने की सेना की मांग का समर्थन करता हूं: इमरान खान


You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.