>>: करणपुर विधानसभा चुनाव: मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सवेरे सात से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर से मतदान दलों को रवानगी दी गई। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केन्द्र है, जिनमें से शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केन्द्र है। वहीं 125 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता है, जिनमें 125850 पुरूष व 114966 महिला तथा 10 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है। 180 सर्विस वोटर पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए 2 एरिया मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। कुल 249 मतदान केंद्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी, 8 बूथों पर महिला कार्मिक, 8 बूथों पर युवा कार्मिक, 1 बूथ पर दिव्यांग कार्मिक रहेंगे वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। सभी मतदान बूथों पर मतदान हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ लेते हुए वहां आने वाले दिव्यांगजन एवं 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मतदाता अपना मत बिना किसी असुविधा के डाल सकते हैं।

करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 10 करोड़ 3 लाख रूपए से अधिक की कीमत का सीजर हुआ है। जिसमें से 14 लाख नकद, 38 लाख 88 हजार की शराब, 9 करोड़ 33 लाख के ड्रग्स एवं 15 लाख रूपए से अधिक कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.