>>: Digest for November 25, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार का आज गुरुवार को अंतिम दिन है। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने आखिरी दिन अपना पूरा जोर लगा दिया है। सबका मकसद सिर्फ मतदाता को लुभाकर अपने पक्ष में वोट डलवाना है। पीएम नरेंद्र मोदी आज राजसमंद के देवगढ़ में करणी माता मेला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा कांग्रेस पर जमकर बोले। जहां उन्होंने अपनी पार्टी की खूबियां गिनाई वहीं कांग्रेस और उनके सीएम अशोक गहलोत की जमकर आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा मलिाएं राजस्थान का भविष्य बनाने आई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज चुनाव प्रचार का आखिर दिन है। मेरा यह आखिरी कार्यक्रम है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरे कार्यक्रम को आज चार चांद लग गए जब मुझे ईश्वर का आशीर्वाद मिल गया। आज बहुत ही पवित्र दिन है। राजस्थान में आज बहुत सी शादी हैं। मैं सबको आशीर्वाद और बधाई देता हूं। चुनाव आयोग ने आपके लिए मतदान की तारीख बदल दी। अब आपका फर्ज है कि सारा राजस्थान मतदान करे।



बहुत लोगों जानते ही नहीं हैं भाजपा की ताकत को

देवगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी। लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है। ये पार्टी ऐसी है, जिसमें चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं और एक ही सपना लेकर के...भारत माता की जय।

बहुत-बहुत शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है। आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है, आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है। मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : सीएम गहलोत ने अचानक बुलाई प्रेस-कॉन्फ्रेंस, भाजपा-पीएम मोदी को दिया जवाब

कांग्रेस सरकार महिला विरोधी

कांग्रेस पर बरसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है। गहलोत जी... कोनी मिले वोट जी। राजस्थान की जनता एक पल को भी मौजूदा कांग्रेस सरकार को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। प्रदेश में अब गहलोत सरकार की कभी वापसी नहीं होगी।

चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगे

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक सप्ताह से परवान चढ़ा चुनावी शोर गुरुवार शाम 6 बजे थम जाएगा। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने प्रचार में इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। 15 नवम्बर से शुरू हुआ चुनावी प्रचार लगातार बढ़ता गया। भाजपा ने जहां प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, वहीं कांग्रेस ने भी इस बार कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रदेश में 25 नवम्बर को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें - rajasthan election s 2023 : सरदारपुरा में यूपी सीएम योगी की ललकार, जोधपुर के दंगाई यूपी में होते तो रौंद देता मेरा बुलडोजर



कांग्रेस ने फौजियों को दिया धोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने फौजियों को किस प्रकार धोखा दिया है इसका एक उदाहरण वन रैंक वन पेंशन भी है। कांग्रेस सरकार सिर्फ 500 करोड़ रुपए रखकर झूठ बोलती थी कि OROP लाएंगे। उनके एक नेता पूर्व फौजियों के पास फोटो निकलवाते थे, ऐसे जैसे OROP आ गया हो। भाजपा सरकार ने OROP की गारंटी की थी और वे पूरी कर दी।

भाजपा की सारी अच्छी योजनाओं पर कांग्रेस ने लगाया ताला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 5 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उसने भाजपा सरकार की सारी अच्छी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। 3 दिसंबर को जो भाजपा सरकार यहां बनेगी वो कांग्रेस जैसा जन विरोधी काम नहीं करेगी। कोई भी सरकार रही हो अगर उसने सच्चे अर्थ में जनकल्याण का काम किया है और उसमें कोई अच्छी बात है, देश के काम की बात है तो मोदी उसे आगे बढ़ाने के पक्ष में रहता है। बैर वृत्ति से काम नहीं करता है। इसलिए राजस्थान में भी जो भी अच्छा होगा उसे आगे बढ़ाया जाएगा ये मेरा आपको भरोसा है।

कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है इसका एक उदाहरण पेट्रोल की कीमतें हैं। हर एक लीटर पेट्रोल पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तुलना में आपसे 12-13 रुपए अधिक लूटती है। गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12-13 रुपए सस्ता है। राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपए ये मारते थे। ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं। भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में उचित फैसला लेगी। केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर सस्ता कर दिया और अब राजस्थान भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे आपको 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : पीएम मोदी के बयान पर सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, दी बड़ी सलाह

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने देवगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस देवगढ़ की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस के एक बड़े नेता सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस पर ऐसा ताना कसा की, कांग्रेस नेता बैचेन हो गए। पीएम मोदी ने सचिन पायलट का नाम लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के आलाकमान अपने सामने किसी को कुछ नहीं मानते। गुर्जर समाज से सचिन पायलट को भी उन्होंने चुनाव जीतने के बाद दूध से मक्खी की तरह बाहर कर दिया। पीएम ने कहा कांग्रेस ने पहले गुर्जर समाज के नेता राजेश पायलट का अपमान किया और अब उनके बेटे सचिन के साथ भी ऐसा ही किया।



कांग्रेस के मुंह पर ताला लग गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने खरगे जी का मुद्दा भी उठाया था, एक दलित बेटा आज कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष है और सार्वजनिक जीवन में लंबे अरसे तक चुनाव जीतकर देश की सेवा करने वालों में से हैं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, मेरे खिलाफ बहुत कुछ बोलते हैं, उसके बावजूद भी मैं कहता हूं, मैं कल जयपुर में रोड शो कर रहा था कहीं पर भी कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो मुझे नहीं दिखाई दी। गहलोत जी और शाही परिवार के लोग दिख रहे हैं पर खरगे जी की फोटो नहीं दिख रही है। क्या दलित मां के बेटे के साथ कांग्रेस ये व्यवहार करती है? इस मुद्दे पर कांग्रेस के मुंह पर ताला लग गया।

यह भी पढ़ें - डूंगरपुर के सागवाड़ा में पीएम मोदी गरजे, बोले - राजस्थान में अब कभी भी नहीं बनेगी अशोक गहलोत की सरकार

पेट्रोल पर मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है इसका एक उदाहरण पेट्रोल की कीमतें हैं। हर एक लीटर पेट्रोल पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तुलना में आपसे 12-13 रुपए अधिक लूटती है। गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12-13 रुपए सस्ता है। राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपए ये मारते थे। ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं। भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में उचित फैसला लेगी। केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर सस्ता कर दिया और अब राजस्थान भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे आपको 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : पीएम मोदी बोले, गहलोत जी...कोनी मिले वोट जी

खमनोर। बलीचा (हल्दीघाटी) गांव के पास बल्लों की भागल में 10 व 11 साल की दो चचेरी बहनों के गुरुवार को खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के अनुपयोगी पड़े फ्रिज में बंद हो जाने पर दम घुटने से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार घटना में बल्लों की भागल में रहने वाली दूर के रिश्ते में चचेरी बहनों पायल (11) पुत्री विजयसिंह और रितिका (10) पुत्री शंभूसिंह की आइसक्रीम के फ्रिज में दम घुटने से मौत हो गई।

बताया गया कि गुरुवार को भागल में गुरुवार को लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते आइसक्रीम की काफी समय से अनुपयोगी पड़ी लॉरी के फ्रिज में उतर गई। इसी बीच फ्रिज लॉक हो गया। संभवतया दम घुटने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।


जब दोनों बच्चियां कहीं नजर नहीं आई तो परिजनों और बस्ती के लोगों ने ढूंढना शुरू किया। लोगों ने दोपहर एक बजे से बच्चियों की तलाश शुरू की, मगर शाम को 6 बजे शंका के तौर पर लॉरी का फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें दोनों बच्चियां मृत हालात में मिलीं। घटना से बस्ती में कोहराम मच गया। सूचना पर खमनोर थानाधिकारी भवानीशंकर सुथार मय जाब्ता बल्लों की भागल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर शव देर शाम खमनोर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में चुनावी रैली से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बुझ गया घर का चिराग


दोनों के पिता मुंबई, आने पर होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि फ्रिज में बंद होने पर दम घुटने से मौत की खबर दोनों बच्चियों के मुंबई में रह रहे पिता को दे दी गई। बच्चियों के पिता मुंबई में काम-धंधा करते हैं। शुक्रवार को गांव पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें : देवदूत बना विनीत....खुद जिंदगी की जंग हारकर चार लोगों को दे गया जीवनदान

नाथद्वारा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की नाथद्वारा के फौज मोहल्ला विद्यालय के बाहर हुई जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी बड़ी बात कह गए। भावुक होकर उन्होंने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया।


उन्होंने कहा- मेरे बारे में यह कहा जाता है कि व्यवहार ठीक नहीं। ऐसी बातें वे लोग करते हैं, जिनको वोट नहीं देना है। विकास की बात करने वाला व्यक्ति इस प्रकार की बातों को पूरी तरह से जानता है कि सीपी जोशी कुनैन की गोली की तरह है। जो काम हो सकता है, वही बात करता है। सच बोलना भी बड़ी बात होती है। सीपी ने ज्योंही कहा, यह उनका आखिरी चुनाव है, वह स्वयं भावुक हो गए और सभास्थल पर कुछ देर के लिए वातावरण शांत हो गया।


भाजपा का काम, राम नाम जपना, पराया माल अपना- बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में भाजपा नेताओं पर तंज कसा और कहा कि इनका काम है, राम नाम जपना और पराया माल अपना। बघेल बोले, जो लोग हेलीकॉप्टर में बैठ राजस्थान में एक से दूसरे कोने में जा रहे, कुछ दिन पहले ये छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही डेरा डाले हुए थे।


जो बात राजस्थान में कह रहे हैं, वही छत्तीसगढ़ में भी कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यह सोचा कि लोग कैसे अधिकार संपन्न बनें और दुनिया की तरक्की के साथ कैसे हिंदुस्तान आगे बढ़े। महिला, वृद्ध, पुरुषों, युवाओं को समृद्धशाली व ताकतवर बनाने में कांग्रेस विश्वास रखती है। सेवा ही हमारा मूल धर्म है। उन्होंने भाजपा पर जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप जड़ा।


उन्होंने भाजपा के घोषणा-पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह गरीबों को दस हजार देने की बात क्यों कर रही, पांच सौ रुपए में सिलेण्डर क्यों देना चाह रही? इसका मतलब है कि जनता केन्द्र सरकार की महंगाई से परेशान है। चाहे डीजल-पेट्रोल हो या अन्य चीजें। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस आती है तो आमजन को लाभ होता है। भाजपा के आने से बड़े उद्योगपति पनपते हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए राहत: निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन


डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि सनातन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है। सिर्फ राजनीति के लिए सनातन के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा। सभा से पूर्व यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने त्रिनेत्र सर्कल से रोड शो निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होकर फौज मोहल्ला पहुंचा।


भाषण के खास बिन्दु
- दस साल में पन्द्रह लाख खाते में नहीं डाले
- विदेश से काला धन नहीं आया
- देश में नोटबंदी की

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.