>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
विधानसभा चुनाव के तहत 12 दस्तावेजों में किसी एक दस्तावेज का कर सकेंगे इस्तेमाल Thursday 23 November 2023 12:51 PM UTC+00 अनूपगढ़. विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से वोट डालने के लिए इस बार एक दर्जन दस्तावेजों को मान्यता दी है। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 25 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन मतदाता वोट डालने के लिए अपने साथ |
जागो मतदाता...आपके हाथ में है हर उम्मीदवार की 'कुंडली' Thursday 23 November 2023 01:10 PM UTC+00 श्रीकरणपुर. निर्वाचन आयोग ने इस बार संचार तकनीक का उपयोग करते हुए मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इनके प्रयोग से ना केवल मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी बल्कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के साथ प्रत्येक उम्मीदवार का बॉयोडाटा जानकर प्रत्याशी चुनने के उचित निर्णय में भी मदद मिलेगी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप प्रभारी राजकुमार नागपाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने आधा दर्जन मोबाइल एप्स व चार वेब पोर्टल के माध्यम से मतदाताओं को कई सुविधाएं प्रदान की हैं। इनके माध्यम से मतदाता घर बैठे ही वोट बनवाने, कटवाने, स्थानातंरित कराने, संशोधन कराने के साथ दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान व अन्य सुविधाओं से लेकर चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। वहीं, आचार संहिता की पालना के संबंध में कड़ी नजर रख सकता है। इसके अलावा मतदान के दौरान हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत व अन्य जिज्ञासाओं को इन एप्स के माध्यम से शांत कर सकता है। निर्वाचन आयोग का मानना है इस तकनीक का उद्देश्य केवल और केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना और इसे पारदर्शी बनाना है। इन एप्स पर मिलेगी सारी जानकारी स्वीप प्रभारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर व आइओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध केवाइसी एप के माध्यम से उम्मीदवार की पृष्ठभूमि व उसके शपथ पत्र को देखने की सुविधा देता है। वहीं, सुविधा एप पर उम्मीदवार को प्रचार-प्रसार के लिए नामांकन के बाद अनुमति की जानकारी, वोटर टर्नओवर एप पर आमजन को मतदान दिवस पर मतदाता प्रतिशत देखने की सुविधा, सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाताओं के नाम जोडऩे, हटाने, स्थानातंरण व संशोधन की सुविधा तथा सक्षम एप पर दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुविधा पोर्टल, वोटर्स सर्विस पोर्टल, एफिडेविट पोर्टल व नेशनल ग्रीवियेंस सर्विस पोर्टल भी मतदाताओं को इसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करते हैं। ------------ मतदान प्रक्रिया की पारदर्शी बनाने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार कई मोबाइल एप्स व पोर्टल उपलब्ध कराए। इनके उपयोग से जहां आमजन को कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, बेहतर प्रत्याशी चुनने भी मदद मिलेगी। राजकुमार नागपाल स्वीप प्रभारी श्रीकरणपुर |
चुनाव में मतदाताओं को शराब पेटियों दिलवाने को काटी गई पर्ची की डायरी जब्त Friday 24 November 2023 07:12 AM UTC+00 श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जवाहरनगर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को चांडक फॉर्म हाउस हनुमानगढ़ रोड पर एक व्यक्ति से शराब की पेटियां दिलवाने के लिए काटी गई पर्चियों की डायरी जब्त किया है।
जहां से पुलिस ने निलेश गहलोत पुत्र चंदरतन गहलोत निवासी हाउसिंग बोर्ड के कब्जे से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान के लिए प्रलोभन चांडक गु्रप के शराब ठेकों से शराब की पेटियां दिलवाने के लिए काटी गई पर्चियों की डायरी को जब्त किया है। पुलिस लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसी प्रकार लालगढ़ थाने के एएसआई मनीराम ने मय जाब्ते के चक केरा के पास एलएलजी नहर पुलिया से आरोपी कृष्ण गोपाल पुत्र भागीरथ निवासी खाट सजवार सादुलशहर को गिरफ्तार कर 384 पव्वे देशी, अंग्रेजी शराब व बिक्री 490 रुपए की नकदी बरामद की है। वहीं लालगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल ने मय जाब्ते के दूदाखीचड से बुधरवाली के समीप एसडीएस नहर की पुलिया के पास आरोपी मेजर सिंह पुत्र हरबंश निवासी बिल्ला पट्टी सरवर खुईया पंजाब को गिरफ्तार किया। इससे पुलिस ने 87 पव्वे देशी शराब बरामद किया।
|
विधानसभा चुनाव 2023: यही रात 'अंतिम' यही रात 'भारी',आज ईवीएम में कैद होगा प्रत्याशियों का भविष्य Friday 24 November 2023 12:47 PM UTC+00 अनूपगढ़. विधानसभा चुनाव के महासमर में मतदान की घड़ी आ गई है। 25 नवम्बर शनिवार को अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 प्रत्याशी तथा अनूपगढ़ जिले की दो विधानसभाओं के 19 प्रत्याशियों का भविष्य गुरुवार शाम 6 बजे इवीएम में कैद हो जाएगा। अनूपगढ़ 2 लाख 44 हजार 774 एवं राययिंहनगर 2 लाख 68 हजार 42 दोनों विधानसभाओं के कुल 5 लाख 12 हजार 816 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर किसके सर सजेगी विधायक की ताजपोशी का फैसला करेंगे। दोनों विधानसभा सीटों पर जनमत की तस्वीर कैद होने में बस शुक्रवार रात्रि का समय बाकी है। वहीं मतदान के साथ ही मतदाताओं का रूझान को देखकर जीत हार की संभावनाएं भी सामने आ जाएगी। इसलिए शुक्रवार की रात्रि के लिए कहना गलत नहीं होगा कि यही रात अंतिम यही रात भारी। लगभग मतदान दिवस के दिन ही पता चल जाएगा कि जनता ने किसे सिर आंखों पर बैठाएगी और कौन मतदाताओं के दिल में नहीं उतर पाया। मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर जिसे संभालवानी है उसका मूड बना लिया है,कल यह मूड वोट के रूप में ईवीएम में कैद हो जाएगा। जिसके बाद 3 दिसम्बर को पता चलेगा कि कमल खिलेगा या हाथ लहराएगा,या दोनों प्रमुख दलों के बीच कोई सेंध मार जाएगा। मतदान दिवस को लेकर प्रचार प्रसार का शोर धमने के बाद डोर टू डोर सम्पर्क किया जा रहा हैं। अधिक से अधिक मत अपनी तरफ करवाने के लिए उम्मीदवार ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव का दिन नजदीक आने से उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है। |
नालसा कानून की जानकारी दी Friday 24 November 2023 01:02 PM UTC+00 अनूपगढ़. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति की तरफ से अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ सोनिया पूर्वा की उपस्थिति में उप कारागृह में कानूनी शिविर का आयोजन किया। इसमें बताया कि नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 समाज के असंगठित क्षेत्र में कामगारों की बड़ी संख्या है। इस क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक समाज में उपेक्षित है, उन्हें सुनिश्चित रोजगार नहीं मिलता। भारत का नागरिक होने के कारण उनके काम के अधिकार मानवीय कार्य व्यवस्था, निर्वाह मजदूरी और उचित जीवन स्तर प्राप्त करने का उनको हक है। नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 बच्चे समाज के धरोहर है। इसलिए बाल्यवस्था में उनको छोटी-छोटी विधिक जानकारी होना आवश्यक है बालकों को शिक्षा, खेलकूद, मानसिकता सांस्कृतिक गतिविधियों आदि की व्यवस्थाएं की जानी चाहिए,बच्चो को बाल विवाह को क्या दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। नि:शुल्क विधिक सहायता धारा 12 विधिक सेवा अधिनियम 1987 पात्रता कोई भी व्यक्ति जों अनुसूचित जाति,जनजाति संवर्ग का है व ऐसा किसी भी संवर्ग का व्यक्ति जिसकी आय 3 लाख रूपये वार्षिक आय से कम है या कोई महिला है या कारागृह में निरूद्ध बंदी है या 18 वर्ष से कम आयु का बालक बालिका उसें सिविल, आपराधिक, राजस्व न्यायालय में अपने विधिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता नियुक्त कराये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन कर सकता है। इस अधिनियम के तहत इसके प्रभावी कियान्वयन के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पूर्णकालिक लीगल एड डिफेन्स काउंसिल कार्यालय का गठन भी जिला मुख्यालय पर किया गया है। इस अवसर पर एसीजेएम न्यायालय के रीडर राजेन्द्र जोशी, तालुका विधिक सेवा समिति सहायक सचिव मनिन्द्र सिहं भटटी, न्यायालय परिसर बार संघ पूर्व अध्यक्ष रमेश सारस्वत, वरिष्ठ अधिवक्ता तिलकराज चुघ, हरेन्द्र सिंह सेखों, नरेन्द्र कुमार चुघ, गुरबक्श सिंह धन्जू, उपकारगृह सरजीत सिंह उपकार पाल, कबीरदास मुख्य, मोटाराम, सुखचरण सिंह, चिमनलाल प्रहरी, व उपकारागृह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




