>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Rajasthan Assembly Elections 2023 : यहां वादों के साथ चुनावी ताल, युवाओं पर फोकस Friday 24 November 2023 05:40 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव में पाली की छह विधानसभाओं में दोनों प्रमुख दलों के 12 प्रत्याशी मैदान में है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को कई तरह के वादे किए हैं तो विकास कार्य करवाने का भी दावा कर रहे हैं। कई प्रत्याशी आधारभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देन का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि, प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई विशेष दावा नहीं किया। पाली विधानसभा भाजपा प्रत्याशी : ज्ञानचंद पारख सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी : हरिशंकर मेवाड़ा सोजत विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी : निरंजन आर्य मारवाड़ जंक्शन विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी : खुशवीर सिंह जैतारण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेन्द्र गोयल बाली विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी : बद्रीराम जाखड़ |
राजस्थान में यहां भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी के शीशे तोड़े, धक्का-मुक्की भी की गई Friday 24 November 2023 08:10 AM UTC+00 rajasthan election पाली जिले के जोजावर कस्बे से गुरुवार को जनसंपर्क सभा कर निकले भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी की गाड़ी को रुकवाकर कुछ लोगों ने शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। फिलहाल किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
|
Watch Video : लोकतंत्र रो उत्सव आयो सगळा रे मन भायो... गीत से मतदाता जागरूकता का आह्वान Friday 24 November 2023 01:11 PM UTC+00 Rajasthan Assembly Elections 2023: लोकतंत्र के उत्सव विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस के मौके पर मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को लेकर सरकार के स्वीप कार्यक्रम के साथ ही राजस्थान पत्रिका द्वारा जागो जनमत अभियान द्वारा लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। पाली जिले के धनला क्षेत्र में पत्रिका के जागो जनमत अभियान के बैनर तले लोकतंत्र के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए लोकतंत्र रो उत्सव आयो सांगळा रे मन भायो... बोल के साथ से गाना बनाया गया। जिसे स्थानीय जोजावर निवासी गायक रमेश कुमावत द्वारा लयबद्ध करके नीलकमल स्टूडियो में रिकॉर्डिंग किया गया। गाने का फिल्मांकन वीडियोग्राफर धनला निवासी प्रेमकिशोर मालवीय ने किया। परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा में मनोहर वैष्णव ने अभिनय किया। गीत का फिल्मांकन सच्चियाय माता मंदिर धनला, मुख्य बस स्टैंड तथा सरकारी अस्पताल के सामने आदि स्थानों पर किया गया है। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर बनाए गए इस गीत में सभी मतदाताओं से राष्ट्रहित में 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान कर कर्तव्य निभाने की अपील की गई है। इसके पश्चात गाने के माध्यम से सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति देने का आह्वान किया गया। पत्रिका सहयोगियों द्वारा की गई यह पहल मतदाताओं को प्रेरित करने के साथ ही इस उत्सव को यादगार बनने में भी सार्थक होगी। गीत के माध्यम से दिया मतदान का संदेश |
Rajasthan Elections 2023: लोकतंत्र के उत्सव में देंगे वोटों की आहुति, मतदान दलों ने संभाला मोर्चा Friday 24 November 2023 02:50 PM UTC+00 लोकतंत्र के महापर्व में शनिवार को मतदाता सिकन्दर व सरकार होंगे। उनका मत ही प्रदेश के अगले पांच साल के लिए नई सरकार बनाएगा। मतदान कराने के लिए मतदान के सेवक (मतदानकर्मी) शुक्रवार को पाली के बांगड़ कॉलेज से बसों व अन्य वाहनों से ईवीएम लेकर रवाना हुए। इससे पहले उनको मतदान कराने का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों को रवाना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने निष्ठा, सतर्कता व निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान कराने को कहा। उन्होंने मतदान दल किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करने के निदे्रश दिए। एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि मतदान दिवस पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने व अवांछित गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने मतदान दलों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम, वीवीपेट मतदान सामग्री, पीओएल, भंडार सामग्री आकस्मिक व्यय वाहनों का आवंटन किया गया। आंकड़ों से समझे मतदान की व्यवस्था पुरुष मतदाता: 9 लाख 16 हजार 532 जिले में मतदान बूथ: 1694 1751 वाहन लगे मतदान ड्यूटी पर 48 पिंक बूथ बनाए गए जिले में, जिन पर होगी सिर्फ महिला मतदानकर्मी वोट देने जा रहे हैं इन में से एक पहचान पत्र जरूरी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



