>>: Digest for November 25, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.


मंदिरों व घरों में हुए कार्यक्रम

देवउठनी एकादशी पर गुरुवार को जिले में सैकड़ों शादियां हुई। घरों व मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। शादियों में बैंड व डीजे की धुन पर बराती नृत्य करते नजर आए। वहीं बाजार में शादियों को लेकर जोरदार रौनक रही। शहर के दीनदयाल रघुनाथ मन्दिर से ठाकुरजी की बारात निकाली गई। बैंड बाजे के साथ बारात मोदी रोड पर पहुंची। यहां तुलसीजी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई। पंडित दिनेश मिश्रा बताते हैं कि नवम्बर महीने में अब 24 नवम्बर, 27, 28 और 29 नवंबर विवाह के शुभ दिन हैं। इसी तरह दिसम्बर महीने में 7 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। ये दिन 5 दिसम्बर, 6, 7, 8, 9, 11 और 15 दिसम्बर हैं।

प्रत्याशी देने पहुंचे बधाई

वहीं प्रचार के बीच अनेक प्रत्याशी शादियों में वर व वधू पक्ष को बधाई देने पहुंचे। देर रात तक बधाई देने का दौर चला। प्रत्याशियों ने शादियों में भी मतदान के दिन ध्यान रखने की बात कही।

rajasthan politics उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में तीनों पुराने चेहरों ने इस बार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रखा है। यहां अभी हाल ऐसे बने हुए हैं कि ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। स्थिति यह है कि कुछ क्षेत्रों में शिवसेना, कुछ में कांग्रेस तो कुछ में भाजपा मजबूत बताई जा रही है। ऐसे में तीनों ही प्रत्याशियों को सीट निकालने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ रहा है। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा इस बार शिवसेना से मैदान में है। भाजपा ने यहां से शुभकरण चौधरी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह कांग्रेस ने भगवानाराम सैनी को प्रत्याशी बनाया है।

जनता के बीच रहना भी चर्चा में
वर्ष 2018 के चुनाव में भी यहां से यही तीनों प्रत्याशी गुढ़ा, चौधरी व सैनी मुकाबले में थे। पिछली बार जीत बसपा के राजेन्द्र सिंह गुढ़ा की हुई थी। यहां सैनी, जाट, गुर्जर व राजपूत जाति के वोटर अच्छी संख्या में हैं। एससी वोट भी निर्णायक भूमिका में रह सकते हैं। जीत-हार का अंतर पिछली बार की तरह इस बार भी कम ही रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस दिग्गज नेता ने ज्योंही कहा, यह उनका आखिरी चुनाव है, सभास्थल पर हुआ कुछ ऐसा

सीथल में सड़क किनारे एक दुकान पर बैठे कृष्ण ने बताया चुनावों में केन्द्र व राज्य की योजनाओं की ज्यादा चर्चा नहीं है। अधिकतर जगह चर्चा इसी की हो रही है किस जाति के वोट किस प्रत्याशी को कम व ज्यादा मिलेंगे। धर्मवीर ने बताया काटली नदी में अवैध खनन, पेयजल की किल्लत, एसीबी की कार्रवाई सहित अनेक मुद्दे हैं, लेकिन चुनावों में लोग यह देख रहे हैं किस ने निजी कार्य ज्यादा करवाए। कौन क्षेत्र में जनता के बीच ज्यादा रहा। बजावा में दुकान पर बैठे सुरेन्द्र ने बताया पार्टियों के साथ प्रत्याशियों का असर भी खूब है। उन्होंने सवाल उठाया,चुनावों में ही लुभावनी घोषणा क्यों याद आती है? उदयपुरवाटी में अभिषेक ने बताया, नीमकाथाना जिले में शामिल करने से कई गांवों व कस्बों की दूरी घटी है। हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम कर रहे दीपक ने बताया तीनों अपने-अपने क्षेत्र में आगे हैं। जो दूसरे क्षेत्र के वोट लेगा, वही आगे निकल जाएगा। स्पष्ट रूप से बताना से हर कोई बचता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए राहत: निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन

मुख्य प्रतिद्वंद्वी के मुद्दे
भगवानाराम सैनी
संपूर्ण क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था करना, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।

शुभकरण चौधरी
सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना। भयमुक्त सुशासन।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा
कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी हर घर मिलेगा। तीर्थ स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाना।

Polling parties reached the booths


विधानसभा आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जरवर्स की रवानगी शुक्रवार सुबह 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मोतीलाल (पी. जी.) कॉलेज, झुंझुनूं से हुई। मतदान दलों में इस बार महिलाओं की संख्या भी खूब है। अनेक बूथों को पिंक बूथ घोषित किया गया है। जिले में कुल 1737 बूथों पर मतदान होगा। दोपहर को मतदान दल बूथों पर पहुंच गए। दूरी वाले सूरजगढ़, उदयपुरवाटी व खेतड़ी के मतदान दलों को सबसे पहले रवाना किया गया। झुंझुनूं के मतदान दलों को सबसे बाद में रवाना किया गया।
इस दौरान उनको अनेक निर्देश भी दिए गए। रवाना होने से पहले मतदान दलों के चेहरे पर खुशी नजर आई। किसी ने फोटो खिंचवाई तो किसी ने समूह में सेल्फी ली। मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों में जोरदार उत्साह नजर आया।

जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने इस संबंध में मोतीलाल पीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम मुरारीलाल शर्मा, एएसपी गिरधारीलाल शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कहां कितने बूथ
पिलानी 235
सूरजगढ़ 289

झुंझुनूं 249
मण्डावा 256

नवलगढ़ 260
उदयपुरवाटी 232

खेतड़ी में 209
( पिलानी में 2, सूरजगढ़ में 4 तथा झुंझुनूं में 1 सहायक मतदान केन्द्र भी है।)

शेखावाटी की ड्रेस में सजधजकर मतदाताओं का देसी अंदाज में अभिवादन कर फूल बरसाती बीस बालिकाएं, हर मतदाता को मिलती ब्रांडेड कम्पनी की चॉकलेट और पिंक ड्रेस में मतदान करवाती महिलाएं। झुंझुनूं शहर में परमवीर पीरू सिंह राजकीय उमावि के बूथ संख्या बारह पर शनिवार को ऐसा ही नजार दिखाई देगा।
यहां पहली बार मतदान करने वाली सात बालिकाओं का सुबह दस बजे जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल सम्मान करेंगे। स्कूल के मैदान में बालिकाएं सात पौधे लगाएंगी। बूथ को शादी समारोह के मंडप की तरह सजाया गया है। बाहर से ऐसा लग रहा है मानो यह बूथ नहीं, शादी समारोह स्थल हो। पूरी जमीन पर कारपेट बिछाया गया है। स्वागत द्वार बनाए गए हैं। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि पहली बार ऐसा नवाचार किया गया है। मतदाता जागरूकता को लेकर सुबह दस बजे केक भी काटा जाएगा। केक मतदाताओं को वितरित किया जाएगा। बूथ पर महिलाओं के लिए सोफे लगाए गए हैं। अलग से स्तनपान कक्ष बनाया गया है। बूथ की पीआरओ सुमन भडिय़ा ने बताया कि यहां कुल 1392 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव के लिए नीतू न्यौला, सुनीता कुुमारी व ज्योति डाबर की ड्यूटी लगाई गई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.