>>: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर में, सेना के कार्यक्रम में भाग लेंगी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सीमावर्ती जैसलमेर की यात्रा पर आ रही है। वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। उसके बाद शाम के समय जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में भाग लेंगी और उपस्थित महिलाओं से संवाद करेंगी। राष्ट्रपति की जैसलमेर यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति शनिवार दिन में राजकीय विमान से एयरफोर्स पहुंचेंगी और वहां से हैलीकॉप्टर के जरिए फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित सेना के कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगी। वहां से लौटने के बाद शाम के समय उनका पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित लाभार्थी महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए विशाल डोम टेंट स्थापित किया गया है।राष्ट्रपति का कारकेड निकला

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के जैसलमेर आगमन को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस की तरफ से उनके कारकेड निकलने का पूर्वाभ्यास किया गया। दोपहर के समय करीब 21 वाहनों का काफिला शहर की बाहरी सडक़ से निकला। इस दौरान संबंधित सडक़ मार्गों पर कुछ देर के लिए यातायात को रोका गया। इसी प्रकार शहर में गत दिनों के दौरान संबंधित सडक़ मार्गों के पेचवर्क, साफ-सफाई व्यवस्था और चौराहों का सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया है। पूनमङ्क्षसह स्टेडियम को भी चमकाया गया है। उच्चतम प्रोटोकॉल प्राप्त राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए जयपुर से लेकर जोधपुर व जैसलमेर स्तर पर जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य संबंधित महकमों के अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय बने हुए हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.