>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सरहदी जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फतेहगढ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीकोट मे स्थित मुख्य चौराहा पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मां व बेटे सहित चार जनों की मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य जनों की भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसलमेर से तेज गति से आ रही कार ने मां व बेटे को टक्कर मारने के बाद पलटी खा गई। पलटने से कार में सवार दो जनों सहित चार जनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सांगड थाना व देवीकोट चौकी प्रभारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

वाहनों के टकराने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में चार अन्य जने भी घायल हो गए, जिनमे बच्चे भी शामिल है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान मौक़े पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कार बाड़मेर की ओर तेज गति से जा रही थी और वह पुलिस नकाबन्दी को तोड़कर तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी.

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.