>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत बनाड़ के जाटों का बास में एक व्यक्ति ने सस्ते बिट कॉइन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 35 लाख रुपए ठग लिए। इसमें पिता की सेवानिवृत्ति पर मिले 15 लाख रुपए भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार जाटों का बास निवासी अशोक पुत्र पीरारमा डांगी ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर मूलत: चित्तौड़गढ़ में धिरों का अरोला हाल उदयपुर में फतेहसागर निवासी राज पुत्र बाबूदास वैष्णव के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मई 2022 में मार्केटिंग का कार्य करने वाले राज वैष्णव से सम्पर्क हुआ था। उसने सस्ते बिट कॉइन दिलाने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर पीडि़त ने जुलाई 2022 में 35 लाख रुपए नगद निवेश कर दिए। इसमें 15 लाख रुपए पिता से लिए थे। जो सेवानिवृत्ति पर मिले थे। निवेश के बावजूद उसे बिट कॉइन नहीं दिए गए। इस बारे में बात करने पर आरोपी ने उसे 8 लाख, 10-10 लाख के दो व 7 लाख रुपए के चेक भी दिए थे। सितम्बर 2022 में आरोपी ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया था। इस बीच, पीडि़त किसी मामले में जेल चला गया था। फिर उसने बनाड़ थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.