>>: मंदसौर से खरीदकर ला रहे 70 ग्राम एमडी जब्त

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
डांगियावास थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम डीएसटी पूर्व की मदद से जयपुर हाइवे पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार को रोककर 70 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर हिस्ट्रीशीटर सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश में मंदसौर से यह ड्रग्स खरीदकर ला रहे थे।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डीएसटी के सिपाहियों को सफेद कार में मादक पदार्थ लाने की सूचना मिली। पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि दांतीवाड़ा फांटा के पास नाकाबंदी की। तभी तेज रफ्तार में आ रही सफेद कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा शुरू किया। थाने के सामने बैरिकेड्स लगाकर कार रोकी गई। हिस्ट्रीशीटर रामरतन व साथी राकेश कार में मिले। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट में एफआइआर दर्ज कर मूलत: नागौर जिले में संखवास हाल सारण नगर ए में धनेश नगर निवासी रामरतनल उर्फ राहुल 32 पुत्र सोहनलाल वैष्णव और ब्यावर जिले में आनंदपुर कालू थानान्तर्गत डिगरना निवासी राकेश 25 पुत्र भोलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामरतन बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर रामरतन और राकेश एमडी ड्रग्स लेने चित्तौड़गढ़ से आगे गए थे। फिर वे एमपी में मंदसौर से पचास हजार रुपए में 70 ग्राम एमडी ड्रग्स खरीदकर ला रहे थे। राकेश अपने लिए यह ड्रग्स लेकर आ रहा था और जोधपुर व आस-पास के क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स बेचने वाला था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.