>>: Rajasthan News : पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी ने इस तरह दिया अंजाम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

हाल ही में पति के हाथों गोली मार पत्नी की हत्या का मामला फलोदी में ठण्डा भी नहीं पड़ा था कि पत्नी की ओर से साजिश रचकर पति की हत्या करने का मामला फलोदी जिला थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हत्या के दस दिन बाद मृतक के शव की पहचान होने के बाद पत्नी ने प्रेमी संग साजिश रचकर अपने ही पति कोजाराम की हत्या करवाने के मामले का भी पटाक्षेप हो गया।

नहर में फेंककर की हत्या

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि मृतक कोजाराम पुत्र कालूराम लोहार निवासी बापिणी को शराब पिलाकर उसे नहर में डालकर हत्या कर दी गई। हत्या करवाने की साजिश पत्नी ने ही अपने प्रेमी दशरथ पुत्र रेशमाराम मेघवाल उसके साथी के साथ मिलकर रची और जैसलमेर जिले के नाचना में घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि नहर में शव मिलने व पहचान होने पर पूरे मामले से पर्दा हट गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक पूजा ने बताया कि मृतक कोजाराम की पत्नी ममता व दशरथ (21) पुत्र रेशमाराम मेघवाल उम्र 21 साल निवासी आसकन्दरा पुलिस थाना नाचना के आपस में अवैध संबंध थे और दशरथ और कोजाराम की पत्नी ममता दोनों बीच में से रोडा हटाना चाहते थे। जिसके लिए दोनों ने कोजाराम को मारने की साजिश रचनी शुरू की और गत 21 फरवरी को ममता ने फोन पर कोजाराम को बारू बुलाया, तो कोजाराम बारू जाने के लिए बापिणी से रवाना हो गया, जिसकी सूचना ममता ने अपने प्रेमी दशरथ को दी तो दशरथ भारमसर से अपने साथी जयपालराम (23) पुत्र गोपाराम मेघवाल निवासी राठौड़ा पुलिस थाना रामदेवरा, जिला जैसलमेर को लेकर मोटरसाईकिल से फलोदी पहुंचा।

यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, SI भर्ती 2021 का सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, संदेह के घेरे में परीक्षा

यहां से दशरथ व जयपालराम कोजाराम को लेकर नाचना पहुंचे जहां पर उसको शराब पिलाई और बाद में दशरथ ने कोजाराम को पानी लाने के बहाने नहर के पास भेजा और फिर नहर में से बोतल भरते समय कोजाराम को धक्का देकर नहर में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- युवक को बात करने बुलाया, पत्थर सरियों से पीटा, दोनों पांव फ्रैैक्चर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.