>>: आईपीएल के बाद होने जा रहा है ये बड़ा मैच, जानिए कैसा मिलेगा टिकट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Social Premier League: आईपीएल के मैचों का शोर थमने के बाद अब राजधानी में अगले महीने से सोशल प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी। विभिन्न समाजों की ओर से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स के जरिए युवाओं की फिजिक बेहतर बनाने के साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को भी तराशा जाएगा। सामाजिक मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए होने वाली क्रिकेट लीग में महिलाएं भी बेलन छोड़कर बैट थामेंगी और चौके-छक्के की बारिश करेंगी। आईपीएल की तर्ज पर लॉटरी के जरिए टीमों और खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा और टीमों के नाम रखे जाएंगे। मैचों के लाइव टेलीकास्ट और कमेंट्री के साथ ही बेस्ट बॉलर, बैट्समैन सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।


अग्र युवा शक्ति, जयपुर की ओर से जून के दूसरे पखवाड़े में सांगानेरी गेट, अग्रवाल कॉलेज के ग्राउंड में अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग आयोजित की जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष संदीप भूतिया और अध्यक्ष रूप किशोर गोयल ने बताया कि एक महीने तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले शनिवार-रविवार को होंगे। महेश अग्रवाल ने बताया कि लीग के पहले ट्रायल का फेज 28 मई को समाप्त हो जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट में समाज के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को शामिल करने के लिए लीग से पहले ट्रायल के तीन फेज होंगे। लीग में राजधानी में जूनियर-सीनियर वर्ग की सोलह टीमों के अतिरिक्त महिलाओं की चार टीमें भी हिस्सा लेंगी।

महिलाओं का ट्रॉयल मैच आज
जयपुर अग्रवाल समाज की ओर से होने वाली अग्रवाल क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत रविवार सुबह 6 बजे अग्रवाल कॉलेज के मैदान पर ट्रॉयल मैच होंगे। को-ऑर्डिनेटर नीलम अग्रवाल व उमा गुप्ता ने बताया कि ट्रायल मैच के जरिए महिला खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजसमंद के किसानों की बदलेगी किस्मत, आएगी खुशहाली

भार्गव समाज : 8 जून से आगाज
भार्गव युवा संघ, जयपुर के तत्वावधान में 8 जून से बॉक्स क्रिकेट लीग आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष अंकेश और सचिव अंकश्री ने बताया कि चार दिवसीय लीग के लिए मानसरोवर के ग्राउंड में शाम छह बजे से मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सात जून तक रजिस्टे्रशन कराए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : रणथम्भौर में साप्ताहिक अवकाश रखने के आदेश का विरोध

कॉर्पोरेट्स के बाद अब समाज के स्तर पर आयोजन
विभिन्न कॉर्पोरेट्स ग्रुप्स की ओर से कर्मचारियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से जयपुर में लोकल स्तर पर क्रिकेट लीग कराई जाती थी। धीरे-धीरे इस बदलाव को विभिन्न समाजों ने भी अपनाया और विभिन्न समाजों की ओर से गत एक साल में क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जा चुका है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.