>>: PM Narendra Modi in Rajasthan- सवा 4 लाख स्कवायर फीट में डोम में होगी सभा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. प्रधानमंत्री मोदी की 31 मई को सभा के लिए भाजपा की तैयारियों के मद्देनजर सभा स्थल पर डोम का दायरा बढ़ाया गया है। अब 4 लाख 25 हजार स्कवायर फीट में डोम तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने शनिवार को कायड़ विश्रामस्थली पर सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित फर्म से डोम का विस्तार करने सहित भाजपा के संयोजकों से चर्चा की। विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, धर्मेन्द्र गहलोत, संपत सांखला आदि मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने दिए निर्देशसभा को लेकर जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की, जहां कुछ कमी है उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आदि मौजूद रहे।

हेलीपेड पर डामरीकरण

कायड़ विश्राम स्थली के पास ही सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपेड पर डामरीकरण का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.