>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आचार संहिता लगते ही छिनेगी नेताओं की सुविधाएं Tuesday 03 October 2023 04:13 AM UTC+00 भीलवाड़ा. विधानसभा चुनाव की रणभेरी एक सप्ताह में कभी भी बज सकती है। जैसे ही आचार संहिता लगेगी, मंत्रियों से लेकर विधायकों की गाड़ियां, गनमैन, कर्मचारी वापस लिए जाएंगे। जिला प्रमुख से लेकर सभापति, बोर्ड के अध्यक्षों की भी गाड़ियां व अन्य सुविधाएं छिन जाएगी। ऐसे में नेता चुनाव से पहले ही अन्य गाड़ियों की व्यवस्था में लगे हैं। कुछ नेताओं को चुनाव में गनमैन चाहिए। वे निजी सुरक्षा पर काम कर रहे हैं।
इस माह के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसके बाद जन प्रतिनिधियों से राजकीय सुविधा तत्काल वापस ली जाएगी। पीए आदि अपने मूल विभागों में जाएंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
