>>: टोंक लिटरेचर फेस्टिवल: साहित्य जगत के दिग्गज होंगे एक मंच पर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

टोंक लिटरेचर फेस्टिवल: साहित्य जगत के दिग्गज होंगे एक मंच पर
पोस्टर का विमोचन
23 और 24 जनवरी को होंगे विभिन्न कार्यक्रम
टोंक. नए साल में शहर में होने वाले टोंक लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य जगत के दिग्गज एक मंच पर होंगे। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ फेस्टिवल में आर्ट गैलेरी, बुक कॉर्नर, टॉक शो, थिएटर शो, चार बैत, कैलीग्राफी प्रर्दशनी, बाल साहित्य मेला समेत अन्य आयोजन होंगे।


इल्म-ओ-अदब, शायराना तमीज और तहजीब के मामले में आला मकाम रखने वाले टोंक शहर में टोंक लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन नए साल में 23 और 24 जनवरी को होगा। साहित्य से जुड़े सुरेश बुंदेल ने बताया कि मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में टोंक लिटरेचर फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन एपीआरआइ निदेशक डॉ. सादिक अली, डॉ. अजीजुल्लाह शीरानी, कैप्टन शमशेर खान शाहीन, सुजीत सिंहल, ब्रजराज स्नेही और मौलाना जमील ने संयुक्त रूप से किया।


टोंक फेस्टिवल में अखिल भारतीय स्तर पर ख्यातनाम हस्तियों को आमन्त्रित किया जा रहा है। साहित्य का यह महाकुंभ जिले भर के साहित्य अनुरागियों के समन्वित प्रयासों से अरबी फारसी शोध संस्थान में 23 एवं 24 जनवरी को होगा। इसमें देश की अदबी शख्सियात और साहित्य के सितारों से टोंक के लोगों को रूबरू होने का यादगार मौका हासिल होगा।


दो दिवसीय फेस्टिवल में भारतीय साहित्य जगत के दिग्गजों को एक ही मंच पर जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा कला प्रदर्शनों के साथ उभरते लेखकों को फेस्टिवल में अपनी कृतियों को पेश करने का मौका भी मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर का होगा स्वरूप
फेस्टिवल का स्वरूप राष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें आर्ट गैलेरी, बुक फेयर में बुक कॉर्नर, सेलिब्रिटीज टॉक शो, थिएटर शो, चारबैत, कैलीग्राफी प्रदर्शनी, बाल साहित्य मेला, विद्यार्थी सम्मान समारोह, क्लासिकल म्यूजिक शो, टोंक की शख्सियात, पुस्तक का विमोचन, टोंक कल, आज और कल पर सेमिनार, अवार्ड सेरमनी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और ऑल इण्डिया मुशायरा आकर्षण के प्रमुख केन्द्र होंगे।


विमोचन कार्यक्रम में अतिथियों ने मेहबूब अली मेहबूब की किताब आरजू का भी विमोचन किया। मंच संचालन ममता जाट मंजुला एवं शिमला शर्मा शुभ्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथियों समेत आयोजन से जुड़े देवेन्द्र जोशी, सैयद शाहीन अफरोज, विनोद शर्मा, जलालुद्दीन खान, हंसराज हंस, सैयद आबिद शाह, सैयद बदर अहमद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राकेश वर्मा, एम. असलम, खेमशंकर, गयासुद्दीन खुर्रम, निधि सैनी नीरा, हनुमान बादाम, सुनील राजवंशी, फैसल हसनी, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, निहारिका चौधरी, डीडी गुप्ता, सैयद अहमद शाह, खलीक सुरूर, मुजफ्फर हुसैन, आसिफ खान आदि मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.