>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पहले ही दिन जंगल सफारी का उल्लास, विदेशी सैलानी हुए प्रकृ़ति के कायल Monday 02 October 2023 08:35 AM UTC+00 पत्रिका न्यूज नेटवर्क/सादड़ी/पाली। कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सादडी व दूसरी रेंज में रविवार को तीन माह से बंद जंगल सफारी की शुरुआत की तो प्रकृति का लुत्फ उठाने पहुंचे विदेशी सैलानियों के साथ ही स्कूली विद्यार्थी यहां के नजारों के कायल हो गए। इसके साथ ही वन्य जीव सप्ताह का आगाज किया गया। इस दौरान कई आयोजन होंगे। आमजन को प्रकृति का संरक्षण करने का संदेश भी दिया जाएगा। कुम्भलगढ़ अभयारण्य की सादडी रेंज में राणकपुर वन नाका शक्तिमाता मन्दिर के सामने स्थित राणकपुर मुछाला महावीर सफारी वनपथ प्रवेश द्वार पर क्षेत्रीय वन अधिकारी किशनसिंह राणावत, वनपाल बाबूलाल विश्नोई, ललितसिंह, सहायक वनपाल ईश्वरसिंह चौहान, सतीश प्रजापत ने सफारी वाहन का पूजन किया और फीता काटकर जंगल सफारी का आगाज किया। यहां पर देसी-विदेशी सैलानियों का कुमकुम तिलक कर स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर देसूरी रेंज में ठंडी बेरी पर कार्यवाह सहायक वन संरक्षक रेंजर भैरूसिंह राठौड़ के सान्निध्य में सफारी सेवा की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें : राजस्थान की बेटी नीतू ने लहराया एवरेस्ट बेसकैंप पर तिरंगा, दुर्गम हालात में पहुंचीं पीक पर यह देना होगा शुल्क इन वनपथ पर सफारी सेवा जंगल की खूबसूरती से करवाया रूबरू |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
