>>: भीलवाड़ा मौसेरी बहन से मिलने आए युवक का चौबीस घंटे बाद मिला नदी में शव

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मंगरोप थाना क्षेत्र के दर्री गांव के निकट बनास नदी में डूबे युवक का शव चौबीस घंटे बाद मंगलवार सुबह निकाला जा सका। गुजरात का रहने वाला युवक मौसेरी बहन से मिलने दर्री आया था। पेशे से ट्रक चालक युवक पिता के साथ जयपुर गया था और लौटते वक्त बहन से मिलने उसके ससुराल रूक गया। निकट बनास नदी में नहाते समय हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 

थानाप्रभारी ठाकराराम के अनुसार गुजरात के अन्योड गांव के निवासी वनराजसिंह (19) पिता रमनसिंह के साथ ट्रक लेकर माल छोड़ने जयपुर गया था। वहां से पिता-पुत्र सोमवार सुबह लौट रहे थे। वनराजसिंह ने दर्री में रहने वाली मौसेरी बहन से मिलने की इच्छा जताई। ट्रक को मंडपिया के पास खड़ा कर दोनों दर्री पहुंचे। बहन खाना तैयार कर रही थी। तभी वनराज बाइक लेकर रिश्तेदार के साथ बनास नदी में नहाने पहुंचा। गहराई में जाने से डूब गया। पता चलने पर मंगरोप पुलिस पहुंची। सोमवार देर रात तक तलाश की गई। एसडीआरएफ टीम को भी वहां बुलाया गया। रात होने से बचाव अभियान रोक दिया गया था। सुबह फिर से तलाश शुरू की। करीब चौबीस घंटे बाद वनराज का शव मंगलवार को मिला। गुजरात से परिजन भी वहां पहुंच गए। शव बाहर निकालते ही मौके पर कोहराम मच गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.