>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Jawai Dam: जाने क्यों तीन जिलों के लोग हो रहे खुश Tuesday 03 October 2023 04:53 AM UTC+00 पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख जवाई बांध के गेट 10 सितम्बर को खोलने के बाद 22 दिन में 33 दिन तक पाण दिए जाने जितना पानी बहाया गया है, जो जवाई नदी में बहता हुआ सिरोही, पाली व जालोर जिले में खुशियां बांटता हुआ झाब गांव के पास लूनी नदी में मिल गया। पानी गांधव पुल तक पहुंच गया है, जो सांचौर-बाड़मेर के पास है। उधर, जवाई बांध के सहायक सेई बांध में सोमवार को गेज 4.40 मीटर दर्ज किया गया। इस बांध से जवाई बांध में पानी अपवर्तित किए जाने के बावजूद जल आवक के कारण गेज अधिक कम नहीं हुआ है। इस बांध का पूरा पानी जवाई बांध में आने तक जवाई बांध के गेट खुले रहेंगे। उस समय तक जवाई नदी में भी पानी बहता रहेगा। अभी बांध से 519 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। टॉपिक एक्सपर्ट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
