>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Crime: कार में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, जरा सी बात पर झगड़े और रेत दिया गला Tuesday 03 October 2023 05:59 AM UTC+00 जयपुर.राजावास/ पत्रिका. हरमाड़ा थाना अंतर्गत लोहामंडी के पास सोमवार शाम को सुनसान जगह पर कार में बैठे युवक-युवती ने कहासुनी के बाद एक दूसरे का गला रेत दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कार के बाहर पड़े थे और युवती के हाथ में चाकू था। युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सांसें चल रही थी। एसीपी कैलाश जिंदल ने बताया कि युवती की पहचान मुरलीपुरा निवासी ज्योति सैनी (21) के रूप में हुई, जबकि एसएमएस अस्पताल में मुरलीपुरा निवासी किशन सैनी (26) का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि ज्योति के पिता की ऑटो पार्ट्स की दुकान है और किशन पहले वहां पर काम करता था। बाद में उसने नजदीक खुद की दुकान खोल ली। किशन व ज्योति सोमवार शाम साढ़े चार बजे लोहामंडी के पास कार से पहुंचे। वहां कार में बैठे रहने के दौरान उनमें कहासुनी हो रही थी। तभी उधर से जा रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी जिंदल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कार के बाहर लहूलुहान पड़े थे। उनका गला कटा हुआ था और ज्योति के हाथ में चाकू था। दोनों ने एक दूसरे का गला काटा या फिर उनमें से किसने गला काटा... किशन के होश में आने के बाद इसका पता चल सकेगा। एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। यह भी पढ़ें: साली की शादी में नाचते-नाचते जीजा की अचानक मौत, मचा मातम हर बिंदु की कर रहे जांच यह भी पढ़ें : रुपए के लेनदेन को लेकर दोस्त बना दुश्मन, चाकू से गोदकर तालाब में फेंका शव |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
