>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan : मृत शरीर का सम्मान एक्ट के तहत राजस्थान में FIR, भाजपा के दिग्गज नेताओं पर भी हुई कार्रवाई Tuesday 03 October 2023 03:47 AM UTC+00 मृतक शरीर की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में ढाई महीने पहले लागू हुए राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक-2023 पर सोमवार को जोधपुर के सरदारपुरा पुलिस थाने ने FIR दर्ज की है यह संभवत: प्रदेश में पहली एफआईआर है। शहर में जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। रविवार को परिजनों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर एमजीएच मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया और दोपहर से रात तक रास्ता रोके रखा। जिससे जनता काफी परेशानी हुई। सरदारपुरा थाना पुलिस ने भाजपा नेताओं, परिजनों और स्वर्णकार समाज के लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने और मृत शरीर के सम्मान अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। यह मृत शरीर की गरिमा को सुनिश्चित करते हुए इनके धरना-प्रदर्शन में किए जाने वाले दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाता है।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
