>>: मौसम अलर्ट: कल हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठिठुरन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अरब सागर में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके असर से धूप कम खिली और दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। सर्द हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। सुबह के समय पौधों पर ओस जमने लगी है। शहर में गुरुवार को सर्दी तेज रही।

मौसम विभाग के जारी अनुमान के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसका असर अलवर में भी दिखेगा और 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए पहुंचे।

कई लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन किया। दुपहिया वाहनों पर सर्द हवा शूल सी चुभती रही। अलवर का अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 21 डिग्री हो गया और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.