>>: कल चार एयरक्राफ्ट तारपुरा में करेंगे एयर शो

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भारतीय सेना के चार एयरक्राफ्ट का एयर शो व फ्लाई पास्ट रविवार को तारपुरा में होगा। नेटेक्स केटूके अभियान के तहत शो सुबह दस बजे होगा। जिसमें सीकर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अभयजीत महलावत भी शामिल होंगे। करगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना ने माइक्रोलाइट अभियान शुरू किया है। जिसके तहत सेना के जवान कश्मीर की वादियों से कन्याकुमारी के तटों तक की यात्रा कर रहे हैं। इसी के तहत अभियान दल चार एयरक्राफ्ट के साथ रविवार को तारपुरा हवाई पट्टी पर उतरेगा। जिनका स्वागत कलक्टर सौरभ स्वामी करेंगे।

क्या है अभियान
करगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने व बोम्बे सौपर्स युद्ध स्मारक की शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने नेटेक्स केटूके अभियान की शुरूआत 20 नवंबर को मध्यप्रदेश के महू से की थी। 77 दिनों के इस अभियान में फ्लाइंट टीम कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 9500 किलोमीटर की हवाई यात्रा करेगी। जिसका उद्देश्य देश सेवा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ भारतीय सेना के साहस व टीम वर्क का प्रदर्शन और देश की एकता व अखंडता का संदेश देना है।

चार चरणों में यात्रा
अभियान के तहत फ्लाइंट टीम चार चरणों में यात्रा पूरी करेगी। जिसका अब दूसरा चरण चल रहा है। यात्रा का पहला चरण 20 नवंबर से दो दिसंबर तक चला था। 3 से 14 दिसंबर तक के दूसरे चरण के बाद तीसरा चरण 28 दिसंबर से 9 जनवरी व चौथा चरण 10 से 31 जनवरी तक चलेगा। जिसमें विभिन्न पड़ावों पर एयर शो करते हुए यात्रा मुकाम तक पहुंचेगी।

11 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं महलावत
दल में शािमल सीकर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अभयजीत महलावत महू मेें माइक्रोलाइट फ्लाइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आर्मी की डेयर डेविल्स टीम के कप्तान रहने के अलावा वे 11 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके लिए उन्हें सेना प्रमुख, डीजी व मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। वल्र्ड रिकॉर्ड अकादमी से गोल्डन ***** अवार्ड के अलावा महलावत भारतीय सैन्य अकादमी से सिग्नल गोल्ड मेडल की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.