>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
फिर बिना शिक्षकों के हो जाएंगे प्रदेश के 310 सरकारी कॉलेज Thursday 01 February 2024 06:45 AM UTC+00 पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में थोक के भाव खोले गए सरकारी महाविद्यालयों पर ताले लगने की नौबत आ सकती है। प्रदेश में पिछले चार साल में खोले गए 310 महाविद्यालयों का संचालन राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी राजसेस के अंतर्गत हो रहा है और इनमें पढ़ाने के लिए विद्या सम्बल योजना के तहत शिक्षकों सहायक आचार्य को लिया गया है, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो रहा है। राजसेस के कई महाविद्यालय तो ऐसे हैं, जिनमें स्थाई रूप से प्राचार्य भी नहीं है, चपरासी व लिपिक तो दूर की बात है। यानी कई महाविद्यलय ऐसे हैं, जिनके ताले खोलने का काम भी विद्या सम्बल में लगे शिक्षक कर रहे हैं, जबकि उन्हें केवल पीरियड के आधार पर मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में पिछली सरकार के समय खोले महाविद्यालयों में आधारभूत ढांचे को विकसित करने की जरूरत है। फेक्ट फाइल क्या है विद्या सम्बल योजना नई शिक्षा नीति की उड़ रही धज्जियां भर्ती करने में लगेगा समय ताला खोलने वाला भी नहीं रहेगा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
