>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मौत का हाइवे : चित्रा सिंह से पहले 80 लोगों की जान ले चुका है दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे Thursday 01 February 2024 05:22 AM UTC+00 बाड़मेर. न सीसीटीवी सर्विलांस न पुलिस चौकी दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का सर्विलांस सिस्टम पूरी तरह से फेल है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, लेकिन अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। वाहनों की स्पीड पर निगरानी रखने के लिए सर्विलांस सिस्टम भी अभी चालू नहीं हो सका है। जिससे ओवर स्पीड दौड़ रहे वाहनों के ऑनलाइन चालान नहीं काटे जा रहे हैं। चालान या कार्रवाई का डर नहीं होने से हाइवे पर 150 से 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक से वाहन दौड़ रहे हैं। वहीं, एनएचएआई (नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से एक्सप्रेस-वे पर कोई पुलिस चौकी स्थापित नहीं की है। जबकि जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक पुलिस चौकी के लिए शीतल और बड़ौदामेव में दो जगह चिन्हित कर एनएचएआई को तीन बार प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर कुछ घंटे इंटर सेप्टर वाहन खड़ा कर ओवर स्पीड के चालान काटती है। पिछले 11 महीनों में पुलिस करीब 26 हजार वाहनों के ओवर स्पीड के चालान काट चुकी है। पूर्व सांसद की कार अनियंत्रित होकर 150 अंदर घुस डिवाइडर से टकराई दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर नौगांवा के खुसपुरी के समीप मंगलवार शाम को पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसे मानवेन्द्र सिंह चला रहे थे। हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। जबकि मानवेन्द्र सिंह, उनका पुत्र हमीर सिंह और ड्राइवर घायल हो गए। हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर साइड में कच्चे रास्ते में करीब 150 अंदर घुसकर डिवाइडर से टकराती नजर आ रही है। एक्सपर्ट के अनुसार दुर्घटना के दौरान कार की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा से कम थी। एक्सप्रेस-वे के फैक्ट फाइल कारणों का पता लगा रहे |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
