>>: शस्त्र विद्या सीखो, महाराणा प्रताप जैसे योद्धा बनों, धर्मांतरण के नाम पर षड़यंत्र

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Sant Samagam : तेलंगाना के गोशमहल से विधायक टी राजा ने कहा कि यह देश और धर्म सबका है। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्त्तव्य है। जब तक हर हिंदू कार्यकर्ताओं में मेरा धर्म, मेरा देश और मेरा समाज की भावना नहीं आएगी, तब तक धर्म, देश व समाज सुरक्षित नहीं रह सकेगा। वे शुक्रवार को केशव आदर्श स्कूल परिसर में संत समागम कार्यक्रम में बोल रहे थे। टी. राजा ने कहा कि आज देश में हमारे धर्म को सर्वनाश करने के लिए योजनाए बनाई जा रही है। लव जिहाद व धर्मांतरण के नाम पर षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई अगर हमारी बहन बेटियों को को लव जिहाद के नाम पर बहलाया-फुसलाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। झुंझुनूं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी यह संकल्प लेना होगा और सभी को हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए जुडऩा होगा।उन्होंने कहा कि हर हिंदू व राम भक्त का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हो। किसी ने नहीं सोचा था कि आज की युवा पीढ़ी राम मंदिर बनते देख सकेंगी। लेकिन आज भव्य मंदिर बन चुका है। अब वह दिन दूर नहीं जब मथुरा और काशी में भी मंदिर बनेगा। ज्ञानवपी में पूजा की अनुमति मिल गई है। यह तो शुरुआत है। उन्होंने नौजवानों से आह्वान किया कि शस्त्र विद्या सीखो और दूसरों को भी सिखाओ। हमें महाराणा प्रताप जैसे योद्धा बनाने होंगे। राजस्थान वीरों का राज्य है। देश, धर्म और समाज की रक्षा करने के लिए कुछ ना कुछ त्यागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही सीएए, एनआरसी और यूनिफार्म सिविल कोड भी लागू होनेे वाला है।गो तस्करी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में गो तस्करी हो रही है। यहां पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी वाली स्टाइल में काम होना चाहिए। टी. राजा ने राणी सती मंदिर में दर्शन भी किए। कार्यक्रम में अनेक स्थानों से आए साधू-संत मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.