>>: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे पत्नी के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह, सामने आई मार्मिक तस्वीर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। 30 जनवरी को अलवर के समीप हुए हादसे के बाद से वे दिल्ली में अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे जोधपुर में पाबुपुरा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे और जहां पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ वहां श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मानवेन्द्र सिंह बेटी हर्षिनी कंवर और भाई भूपेन्द्र सिंह के साथ थे


इससे पहले मानवेन्द्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल (पहले टवीटर) पर पत्नी चित्रा सिंह को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा माय स्वीट वेलेंटाइन...। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए कि तस्वीरें साझा की। जिसने भी यह मार्मिक तस्वीरें देखी वह अपने आप को संवेदनाएं व्यक्त करने से नहीं रोक पाया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उनके साथ बेटी हर्षिनी कंवर और भाई भूपेन्द्र सिंह थे।

30 जनवरी को हुआ था मानवेन्द्र सिंह की कार का हादसा


गौरतलब है कि 30 जनवरी को अलवर के समीप उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था, जबकि वे खुद, उनका पुत्र व ड्राइवर घायल हो गए थे। उनका तब से अस्पताल में उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर मानवेन्द्र सिंह का ये सोशल मीडिया पोस्ट हर किसी को कर रहा भावुक

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.