>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
श्रमदान कर तालाब का निखारा स्वरूप , निरंकारी मिशन के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान Sunday 25 February 2024 01:37 PM UTC+00 निरंकारी मिशन की और से प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण रविवार को सुबह 8 बजे से ब्रांच टोंक में चतुर्भुज तालाब परिसर की सफाई अभियान के साथ शुरू हुआ।टोंक ब्रांच के सभी सेवादल व साध संगत के श्रद्धालु भक्त निरंकारी सत्संग भवन, पांच बत्ती से सभी निरंकारी सेवादारों ने बाइक रैली के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूकता संदेश दिया यह बाइक रैली सुभाष बाजार, घंटाघर, होते हुए चतुर्भुज तालाब परिसर पहुंची। निरंकारी मिशन ब्रान्च टोंक के मुखी रमेश राजोरा व सेवादल संचालक नवल किशोर के सानिध्य में लगभग 100 सेवादार सुबह चतुर्भुज तालाब परिसर पहुंचे, जहां तालाब के चारों तरफ फैली हुई गन्दगी की सफाई की। तालाब के किनारे व आस पास पड़ी हुई प्लास्टिक की थैलियां, फटे कपडें, कांच की बोतलों के टुकड़े और भी कई तरह की गंदगियां व कचरे के ढेंर को एकत्रित किया। तालाब के चारों तरफ झाडू से सफाई की।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 1533 से अधिक स्थानों पर 11 लाख से भी अधिक स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ विशाल रूप में आयोजित की गई। सेवा समाप्ति के बाद 12 बजे संत निरंकारी मण्डल दिल्ली से आयोजित लाइव यमुना नदी की सफाई अभियान से निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि जल परमात्मा का वरदान है, जल अमृत के समान है हमें इस अमृत की संभाल करनी है। स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का संदेश जन-जन तक पहुंचे ताकि गांव, शहर, देश सभी जगह स्वच्छता हो और हमारा जीवन अच्छा बने। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
