>>: भूखण्ड पर कब्जे को लेकर विवाद में जानलेवा हमला, दो घायल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
उदयमंदिर थानान्तर्गत सर्किट हाउस रोड पर उम्मेद भवन पैलेस के सामने भूखण्ड पर कब्जे के प्रयास को लेकर कुछ लोगों ने सरियों से दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चांदी हॉल निवासी कपड़ा व्यवसायी अमित पुत्र सुरेन्द्र जैन ने नरपतसिंह व विक्रमसिंह और चार-पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि अमित की सास व ससुर का उम्मेद भवन के सामने एक भूखण्ड है, जहां अमित अपने दो साढ़ू और सास के साथ बैठा था। तब दोपहर में आरोपी वहां आए और भूखण्ड पर कब्जे को लेकर झगड़ा करने लगे। भूखण्ड से निकल जाने की धमकियां दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सरियों से अमित के साढ़े विनय भण्डारी पर हमला कर दिया। अमित ने मोबाइल से वीडियो व फोटो लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे अमित के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। सिर में दस टांके लगे। विनय के भी चोटें आईं। बाद में हमलावर फरार हो गए। हमले का पता लगने पर पुलिस वारदातस्थल पहुंची। तब तक हमलावर भाग गए थे। एएसआइ दिलीप सिंह ने बताया कि हमले के आरोप में विक्की वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की जांच की जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.