>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
BSF के जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप Friday 02 February 2024 12:45 PM UTC+00 पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूत्रों ने बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है। अत्यधिक रक्तस्राव की हालत में उसे पहले स्थानीय करीमपुर अस्पताल ले जाया गया और जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो उसे बहरमपुर राज्य सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) के रूप में की गई है। वह बीएसएफ की बटालियन संख्या 86 में एक कांस्टेबल था। उसकी आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू हो गई है। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में जवान राजस्थान के अलवर में अपने पैतृक निवास पर से छुट्टियों से आया था। जवान के आत्महत्या करने से उसकी बटालियन में हड़ कंप मच गया। एक महीने में दूसरी घटना |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
