>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Karauli Cattle Fair : 250 वर्ष प्राचीन पशु मेले का आज हुआ शुभांरभ, कई राज्यों के लोग बड़ी संख्या में खरीदने आते है पशु Saturday 24 February 2024 09:50 AM UTC+00 Karauli Cattle Fair started today : राजस्थान के करौली में रियासत कालीन शिवरात्रि पशु मेले का विधिवत उद्घाटन आज शनिवार को हो गया है। जो कि 3 मार्च तक चलेगा। करौली का यह शिवरात्रि मेला राज्य के 10 प्रमुख पशु मेलों में गिना जाता है। मेला उद्घाटन से पहले ही पशु मेले को लेकर यहां मेला दरवाजे के बाहर मेला मैदान पर पशुओं की आवक भी शुरू हो गई थी। इनमें विशेष रूप से अभी ऊंट लेकर पशुपालक मेले में पहुंचे हैं। मेले का उद्घाटन जिला कलेक्टर निलाफ सक्सेना द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन विभाग भरतपुर के अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) डॉ. नगेश कुमार द्वारा की गई। मेले के मद्देनजर विभाग की ओर से 4 चेक पोस्ट भी शुरू कर दी गई हैं। इन चेक पोस्ट के जरिए पशुओं के आवक-जावक की जानकारी रखी जाएगी। विभाग ने गणेश गेट, पावर हाउस, नदी गेट तथा अम्बेडकर सर्किल के समीप चेक पोस्ट स्थापित हैं। पहले गौवंश की खरीद फरोख्त के लिए था प्रसिद्धपशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक गंगा सहाय मीणा ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही मेले में रवन्ना काटना शुरू हो गया। जिससे पशुओं की निकासी होगी। मेले में राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई स्थानों से पशुपालक पहुंचते हैं। इस सत्र में अभी तक 105 पशुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पिछले वर्ष मेले में 442 पशुओं की आवक हुई थी। वैसे तो करौली का शिवरात्रि पशु मेला गौवंश की खरीद फरोख्त के लिए प्रसिद्ध था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
