>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने जोधपुर-पाली-बाड़मेर में पुराने चेहरे, जालोर-नागौर में नए पर दांव लगाया Sunday 03 March 2024 03:42 AM UTC+00 Lok Sabha election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने मारवाड़ की सभी सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। पांच में से तीन सीटों पर टिकट रिपीट किए गए हैं। नागौर सीट जो कि पिछली बार आरएलपी के लिए भाजपा ने छोड़ दी थी, इस बार ज्योति मिर्धा को यहां से उतारा है। जालोर-सिरोही लोकसभा का टिकट भी बदला गया है। यहां से देवजी पटेल जो कि विधानसभा चुनाव हार गए थे, उनका टिकट कटा है और लुम्बाराम चौधरी को मौका दिया गया है। वहीं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पहली बार 2014 में जब उनका नाम आया तो चौंकाने वाला था। इसके बाद जब दूसरी बार चुनाव लड़े तो मुख्यमत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराकर लोकसभा पहुंचे। राजपूत समाज के नेता होने के साथ वे मोदी-शाह की गुड बुक में भी हैं। इसके अलावा जातिगत समीकरण के लिहाज से भी टिकट रिपीट है। कई बड़े काम भी इनके खाते में आए हैं। एक बड़े मंत्रालय का पोर्टफोलियो भी इनके पास है। बाड़मेर: चौधरी पर फिर भरोसा बिश्नोई बोले... इसलिए चुप रहते हैं नागौर : भाजपा ने उतारा ज्योति मिर्धा को पाली में तीसरी बार चौधरी यह भी पढ़ें- तीसरी बार शेखावत पर भरोसा, टिकट मिलने के बाद यह बोले - जालोर में लुम्बाराम चौधरी को मौका यह भी पढ़ें- अब ईआरसीपी के बाद डब्ल्यूआरसीपी को पंख लगाने की तैयारी, पढ़े खबर... |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
