>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे: बेढम Sunday 03 March 2024 04:50 AM UTC+00 गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र आमजन को दिलाने के लिए अधिकारी रुचि लेकर तन-मन से कार्य करें। फील्ड में समय बिताएं तथा मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाएं।
बेढम ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्टेट फ्लैगशिप तथा राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना की जिले में प्रगति की समीक्षा बैठक में कहीं। विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पितलिया व गोपाल खण्डेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एडीएम प्रशासन रतन कुमार व वंदना खोरवाल आदि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी नियमित समीक्षा करे।उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले की प्रगति की जानकारी ली। बेढम ने सुवाणा के गूंदली ग्राम में 177.32 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सरपंच शंभूलाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक पशुपालन अलका गुप्ता मौजूद थे। बेढम का भाजपा कार्यालय में मेवाड़ा के नेतृत्व में अभिनंदन किया। प्रहलाद त्रिपाठी, बाबूलाल आचार्य, अविनाश जीनगर, भगवतीप्रसाद जोशी, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, सुरेंदसिंह मोटरास आदि उपस्थित थे। विधायक उदयलाल भडाना के नेतृत्व में बेढम का पालना देवनारायण मन्दिर पर पहुंचने पर स्वागत किया। गुर्जर महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मोहनलाल सराधना ने बेढम से देवनारायण मन्दिर को खोलने की मांग की। ट्रस्ट अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर, पार्षद जगदीश गुर्जर, भँवर गुर्जर, गोपी गुर्जर उपस्थित थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
