>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News : राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबर, 1 अप्रैल से मिलेगी 266 रुपए मजदूरी Friday 29 March 2024 09:39 AM UTC+00 MGNREGA Workers Wages increased : राजस्थान के लिए एक बड़ी खुशखबर। प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को अब बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार की गुरुवार को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार बढ़ी हुई दरें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तय की गईं हैं। मनरेगा श्रमिकों की नई मजदूरी 1 अप्रैल से मिलेगी। केंद्र सरकार ने मजदूरी की दरों में 3 फीसद से 10 फीसद की बढ़ोत्तरी की है। राजस्थान में मौजूदा वक्त में मनरेगा श्रमिकों को 255 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। नए सत्र से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। अब 1 अप्रैल से राजस्थान के मनरेगा श्रमिकों को 266 रुपए मजदूरी मिलेगी।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
