>>: दो साल पहले अनुकम्पा नौकरी पर लगे कांस्टेबल की मौत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर.
मण्डोर रोड पर प्रथम बटालियन आरएसी परिसर स्थित क्वार्टर में एक कांस्टेबल संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। मण्डोर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
उप निरीक्षक दौलाराम ने बताया कि जैसलमेर निवासी रमेश कुमार (24) पुत्र झाझणराम मेघवाल प्रथम बटालियन आरएसी में कांस्टेबल था। वह गुरुवार को क्वार्टर के कमरे में मृत पाया गया। वह काफी देर तक बाहर नजर नहीं आया तो साथी जवान कमरे में पहुंचे, जहां रमेश मृत मिला। जवानों ने बटालियन के अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को सूचित कर जांच की। तत्पश्चात शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन जोधपुर पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव सौंपा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा।
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता भी आरएसी में पदस्थापित थे। उनका निधन होने पर दो साल पहले रमेश कुमार को अनुकम्पा के आधार पर प्रथम बटालियन आरएसी में बतौर कांस्टेबल नियुक्ति मिली थी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.