>>: स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी हुई स्मैक की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपए है।
डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुलनाज खान (22) सीतापुर उ.प्र हाल दुर्गा कॉलोनी रावलजी का बंधा खातीपुरा रोड की रहने वाली है। पुलिस ने उसके कब्जे से 63.35 ग्राम स्मैक बरामद की है।
थानाप्रभारी बलवीर सिंह कस्बा ने बताया कि शुक्रवार को एसआई अभिषेक स्वामी गश्त करते हुए कबीर मार्ग, देवी मार्ग, बसंत मार्ग, राममंदिर, रेल्वे स्टेशन, गणपति नगर, राजीव नगर हटावाड़ा तिराहा, ओलिया मस्जिद गश्त करते हुए जा रहे थे। सूचना मिलने पर स्मैक का व्यापार करने वाली महिला गुलनाज खान को पकड़कर महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली तो उसके पास 63.35 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक की बिक्री से आए 13 हजार 920 रुपए बरामद कर लिए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.